स्कॉटलैंड बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पाकिस्तान और स्कॉटलैंड के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

स्कॉटलैंड बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

स्कॉटलैंड बनाम पाकिस्तान लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा, सिंगल से ही काम चलाया| बड़े शॉट्स के लिए जा ही नहीं रहे बल्लेबाज़| सिंगल सिंगल ही खेलते दिखाई दे रहे| 10 के बाद 41/2 स्कॉटलैंड|

9.5 ओवर (1 रन) इस बार कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|


9.4 ओवर (0 रन) ओह!! बाल बाल बचे बल्लेबाज़| रूम्बनाकर मारने गए लेकिन बीट हुए और बॉल जाकर ऑफ़ स्टम्प को मिस करते हुए कीपर के दस्तानों में गई|

9.3 ओवर (1 रन) इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

9.2 ओवर (0 रन) लेंथ गेंद, पुल मारा, अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से टकरा गई गेंद, कोई रन नहीं हुआ|

9.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प पर रखी गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला, एक रन हासिल हुआ|

8.6 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली हुई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई बॉल सीधे पैड्स को जा लगी| 9 ओवर के बाद 37/2 स्कॉटलैंड|

8.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| सामने की ओर गेंद को खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

8.4 ओवर (1 रन) स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|

8.3 ओवर (0 रन) टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

8.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, मिड विकेट की दिशा में खेला जहाँ से रन नहीं आया|

8.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

रिची बेरिंगटन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

7.6 ओवर (0 रन) आउट!! रन आउट!! बैड लक आउट हो गए क्रॉस!! ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला, गेंद को रोकने के लिए हाथ लगाया गेंदबाज़ ने और उनके हाथों को छूते हुए नॉन स्ट्राइकर एंड की विकटों से जा टकराई| बल्लेबाज़ क्रॉस क्रीज़ से बाहर निकल गए थे और जब गेंद वापिस आई तो वो क्रेज़ में नहीं घुस सके| निराश होकर पवेलियन की राह लौटे हैं क्रॉस| कोई भी बल्लेबाज़ इस तरह से आउट नहीं होना चाहता| पाकिस्तान vs स्कॉटलैंड: Super 12 - Match 41: WICKET! Matthew Cross run out (Imad Wasim) 5 (8b, 0x4, 0x6). SCO 36/2 (8.0 Ov). Target: 190; RRR: 12.83

7.5 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से पुश किया गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ और सिंगल हासिल किया|

7.4 ओवर (1 रन) पुश किया कवर्स की तरफ जहाँ से सिंगल हासिल हुआ|

7.3 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ दिया, एक ही रन मिल पाया|

7.2 ओवर (1 रन) इस बार गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप से सिंगल हासिल हुआ|

7.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|

7.2 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद, अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

7.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

6.6 ओवर (2 रन) पॉइंट की ओर गेंद को कट किया दो रनों के लिए|

6.5 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

6.4 ओवर (1 रन) बाई के रूप में आया एक रन!!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बड़ा शॉट खेलने गए बल्लेबाज़| गेंद और बल्ले का ताल मेल हुआ नहीं| बॉल कीपर से हुई मिसफील्ड और बल्लेबाजों ने एक रन भागकर पूरा किया|

6.3 ओवर (1 रन) पॉइंट की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

6.2 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

6.1 ओवर (0 रन) टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 24/1 स्कॉटलैंड, जीत के लिए 166 रन चाहिए| फ़िलहाल जॉर्ज मुन्से के साथ मैथ्यू क्रॉस संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म कुछ और विकटों को हासिल करने का विचार करते होंगे...

5.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| पुश किया था गेंद को लेकिन गैप नहीं मिल पाया| 6 के बाद 24/1 स्कॉटलैंड|

5.5 ओवर (1 रन) एलबीडबल्यू की हलकी सी अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| रिव्यु नहीं लिया, उछाल ने बल्लेबाज़ को बचा लिया यहाँ पर| लेग बाई के रूप में आया सिंगल|

5.4 ओवर (0 रन) एक डॉट गेंद, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

मैथ्यू क्रॉस बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

5.3 ओवर (0 रन) आउट!!! क्लीन बोल्ड!! 9 रन बनाकर कप्तान लौटे पवेलियन| हसन अली ने आते ही दिलाया ब्रेक थ्रो| पिछली गेंद भी धीमी गति की थी और ये वाली भी| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर रखी थी, बल्ला चलाया और गति से चकमा खा गए| बल्ला पहले चल गए और बॉल बाद में जाकर ऑफ़ स्टम्प से टकरा गई और बूम| अच्छी फॉर्म हासिल करते हुए हसन यहाँ पर| 23/1 स्कॉटलैंड| पाकिस्तान vs स्कॉटलैंड: Super 12 - Match 41: WICKET! Kyle Coetzer b Hasan Ali 9 (16b, 1x4, 0x6). SCO 23/1 (5.3 Ov). Target: 190; RRR: 11.52

5.2 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (0 रन) इनस्विंगर!! अंदर आई, लेग साइड पर उसे फ्लिक तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं हो पाया|

मैच रिपोर्ट