न्यूज़ीलैंड बनाम स्कॉटलैंड लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

न्यूज़ीलैंड और स्कॉटलैंड के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

न्यूज़ीलैंड बनाम स्कॉटलैंड लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

न्यूज़ीलैंड बनाम स्कॉटलैंड लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे| 70/3 न्यूज़ीलैंड|

9.5 ओवर (4 रन) बेहतरीन कट शॉट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया| बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया| गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई| डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए| न्यूज़ीलैंड vs स्कॉटलैंड: Super 12 - Match 32: Martin Guptill hits Chris Greaves for a 4! NZ 70/3 (9.5 Ov). CRR: 7.12


9.4 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

9.3 ओवर (2 रन) फुलर लेंथ बॉल को कवर्स की दिशा में खेला, गैप से दो आसान रन हासिल किये|

9.2 ओवर (0 रन) विएत लाइन की गेंद को स्वीप मारने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन शरीर पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं|

9.1 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

8.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को खेला, रन पूरा किया|

8.5 ओवर (1 रन) पटकी हुई गेंद, पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

8.4 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की बड़ी अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं, सही फैसला, ये गेंद लेग स्टम्प के बाहर निकल रही थी| विकेट लाइन से बाहर की तरफ टर्न होती गेंद को बल्लेबाज़ स्वीप मारने गए थे और शरीर पर जा लगी थी गेंद लेकिन लेग स्टम्प के बाहर| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|

8.3 ओवर (1 रन) इस बार ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|

8.2 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल किया|

8.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

7.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, गाइड किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| 8 ओवर के बाद 58/3 न्यूज़ीलैंड|

7.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, साइड के बाहर थी गेंद जिसे जाने दिया|

7.4 ओवर (1 रन) फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

7.3 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

7.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

7.1 ओवर (2 रन) लेग स्पिन, बल्लेबाज़ ने इसे पुल किया, फील्डर वहां मौजूद, लेकिन दो आसान रन मिल गए|

ग्रीव्स को अब थमाई गई है गेंद...

6.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|

6.5 ओवर (0 रन) लेग साइड की ओर गेंद को खेला, रन का मौका नहीं मिल सका|

6.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, मिड विकेट की दिशा में खेला| रन का मौका नहीं मिल सका|

6.3 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

6.2 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|

ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

6.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट मैथ्यू क्रॉस बोल्ड मार्क वाट| वाट ने यहाँ पर कॉनवे की वाट लगा दी| एक खराब शॉट खेलकर अपना विकेट तोहफे के रूप में दे दिया| पहली ही गेंद पर रिवर्स स्वीप मारने चले गए| लेंथ को परखा भी नहीं शायद पहले से ही मन बनाए हुए थे| रिवर्स स्वीप के दौरान गेंद ग्लव्स से लगती हुई सीधा कीपर के दस्तानों में चली गई| एक शार्प कैच यहाँ पर देखने को मिला| अपील हुई कैच की और अम्पायर ने ऊँगली उठा दी| 52/3 न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड मुकाबले में ऊपर| न्यूज़ीलैंड vs स्कॉटलैंड: Super 12 - Match 32: WICKET! Devon Conway c Matthew Cross b Mark Watt 1 (3b, 0x4, 0x6). NZ 52/3 (6.1 Ov). CRR: 8.43

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 52/2 न्यूज़ीलैंड| फ़िलहाल मार्टिन गप्टिल और डेवोन कॉनवे बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| साथ ही स्कॉटलैंड के गेंदबाजों ने दो विकेट अपने नाम कर लिया हैं...

5.6 ओवर (1 रन) मिड ऑफ़ पर गेंद को पुश किया, फील्डर के आगे से रन भाग लिया| एक बड़ा ओवर हुआ समाप्त| 52/2 न्यूजीलैंड|

5.5 ओवर (1 रन) इस बार पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन मिल गया|

5.4 ओवर (6 रन) छक्का! कमाल का शॉट गप्टिल द्वारा इसी के साथ टी20 क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे भी किये| वाह जी वाह!! शानदार शॉट| फ्लिक किया गेंद को स्क्वायर लेग की ओर स्टैंड में छह रनों के लिए| न्यूज़ीलैंड vs स्कॉटलैंड: Super 12 - Match 32: It's a SIX! Martin Guptill hits Alasdair Evans. NZ 50/2 (5.4 Ov). CRR: 8.82

5.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|

5.3 ओवर (4 रन) चौका! काफी देर बाद आई बाउंड्री!! गुड लेंथ गेंद, सामने की तरफ उठाकर पुल किया| फील्डर घेरे के अंदर थे जिसकी वजह से एक टप्पा खाने के बाद सीमा रेखा के पार चली गई गेंद| न्यूज़ीलैंड vs स्कॉटलैंड: Super 12 - Match 32: Martin Guptill hits Alasdair Evans for a 4! NZ 43/2 (5.3 Ov). CRR: 7.82

5.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, मिड ऑन की दिशा में खेला|

5.2 ओवर (1 रन) वाइड! एक और बार लेग स्टम्प के बाहर रखी गई थी गेंद| फ्लिक मारने गए और पैड्स पर खा बैठे गेंद| रन का मौका नहीं बन सका|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (2 रन) गुड लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ़ साइड पर पंच कर दिया| फील्डर जबतक गेंद पर आते बल्लेबाजों ने रन चुरा लिया|

मैच रिपोर्ट