भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 41 से 45 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

न्यूज़ीलैंड और भारत के बीच ईडन पार्क, ऑकलैंड में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 41 से 45 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लेटेस्ट स्कोर

44.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक और महंगे ओवर की समाप्ति| अब 30 गेंदों पर 25 रनों की दरकार| मुकाबला पूरी तरह से भारत की पकड़ से निकल गया है| अब कोई चमत्कार ही उन्हें जिता सकता है|

44.5 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|


44.4 ओवर (1 रन) ये समझदारी भरा क्रिकेट है| अब ऊपर डाली गई गेंद तो उसे मिड ऑफ़ की तरफ ड्राइव कर दिया और रन भाग लिया| हाँ अगर फील्डर का थ्रो विकटों पर लग जाता तो मुश्किल में पड़ सकते थे टॉम लेकिन आज उनका दिन है दोस्तों|

44.3 ओवर (6 रन) चौथा छक्का लाथम के बल्ले से निकलता हुआ! छोटी गेंदों पर तो आज इस बल्लेबाज़ ने जमकर प्रहार किया है और नतीजा उनके हक में ही गया है| पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए| न्यूज़ीलैंड vs भारत: 1st ODI: It's a SIX! Tom Latham hits Arshdeep Singh. NZ 279/3 (44.3 Ov). Target: 307; RRR: 5.09

44.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

44.1 ओवर (4 रन) चौका! आज इस बल्लेबाज़ के बल्ले से जो भी शॉट निकल रहा वो गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार जा रहा है| ड्राइव किया गेंद को गैप में| बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई| न्यूज़ीलैंड vs भारत: 1st ODI: Tom Latham hits Arshdeep Singh for a 4! NZ 273/3 (44.1 Ov). Target: 307; RRR: 5.83

43.6 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| मिसिंग लेग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| बाल-बाल बचे बल्लेबाज़| गुगली गेंद सीधा आकर पैड्स से जा टकराई जिसके बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई थी| 36 गेंद पर 38 रनों की दरकार|

43.5 ओवर (1 रन) चतुराई भरा सिंगल!! इस बार क़दमों का इस्तेमाल करते हुए मिड ऑफ़ की दिशा में खेला और एक रन बटोरा|

43.4 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद चहल द्वारा| स्वीप का प्रयास था टॉम द्वारा लेकिन असफल हुए| कोई रन नहीं होगा|

43.3 ओवर (1 रन) पैरों पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप से एक रन बटोर लिया|

43.2 ओवर (1 रन) सिंगल, पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|

43.1 ओवर (1 रन) एक और लीडिंग एज और नो मेंस लैंड में गिरी गेंद| मिड ऑफ़ की तरफ गई जहाँ से एक रन का मौका बन गया| लेग साइड पर मोड़ना चाहते थे केन लेकिन बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे थे|

42.6 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| 42 गेंदों पर 42 रनों की दरकार|

42.5 ओवर (4 रन) चौका! ये तो केन की क्लास है भाई| पैड्स पर थी गेंद जिसे बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड पर फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर जहाँ से चार रन मिल गया| न्यूज़ीलैंड vs भारत: 1st ODI: Kane Williamson hits Umran Malik for a 4! NZ 264/3 (42.5 Ov). Target: 307; RRR: 6

42.4 ओवर (1 रन) सिंगल, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|

42.3 ओवर (0 रन) गति से बल्लेबाज़ को बीट कर दिया| प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

42.2 ओवर (6 रन) छक्का! ओह उमरान ये आपकी ग़लती नहीं है| आज इस बल्लेबाज़ का दिन है| लीडिंग एज लेकर विकेट कीपर के ऊपर से निकल गई गेंद छह रनों के लिए| गेंदबाज़ की गति का फायदा इस बार बल्लेबाज़ को मिल गया| लेग साइड पर हीव करना चाहते थे लेकिन एज लगा और छह रनों के लिए निकल गई बॉल| न्यूज़ीलैंड vs भारत: 1st ODI: It's a SIX! Tom Latham hits Umran Malik. NZ 259/3 (42.2 Ov). Target: 307; RRR: 6.26

42.2 ओवर (1 रन) नो बॉल! अगली गेंद फ्री हिट होने वाली है| लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई थी बॉल जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया था लेकिन पहले ओवर स्टेप हुआ था इस वजह से नो मिलेगी|

42.1 ओवर (0 रन) ओह!! इस बार उमरान ने अपनी गति से सेट बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा दे दिया| गेंद सीधा जाकर शरीर पर लग गई| कोई रन नहीं हुआ|

41.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई चहल के एक सफल ओवर की समाप्ति| लेग स्पिन गेंद पर स्वीप किया स्क्वायर लेग की दिशा में और गैप से एक रन हासिल किया| 48 गेंद पर 55 रन की दरकार|

41.5 ओवर (1 रन) इस बार शरीर पर डाली गई गेंद| मिड विकेट की दिशा में खेला उसे जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

41.5 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर की गेंद जिसे केन ने लीव कर दिया| अम्पायर ने वाइड करार दिया|

41.4 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट की दिशा में गेंद को हीव कर दिया| गैप से एक रन ही मिल पाया|

41.3 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! पैड्स की गेंद पर स्वीप तो लगाया लेकिन शॉर्ट फाइन लेग फील्डर को भेद नहीं पाए|

41.2 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| कोई रन नहीं हुआ|

41.1 ओवर (1 रन) लेग स्पिन गेंद!! केन ने उसे ऑन साइड पर फ्लिक कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

40.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 54 गेंदों पर 60 रनों की दरकार|

40.5 ओवर (2 रन) शरीर पर डाली गई छोटी गेंद| केन ने उसे लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से दो रन मिल गया|

40.4 ओवर (1 रन) बढ़िया टाइमिंग लेकिन मिड ऑफ़ से एक ही रन मिल पायेगा| ऊपर डाली गई थी गेंद जिसपर सिंगल बटोर लिया गया|

40.3 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!! बढ़िया रनिंग विकटों के बीच| ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद को हलके हाथों से थर्ड मैन की तरफ खेला और तेज़ी से भागकर रन पूरा किया|

40.2 ओवर (0 रन) डॉट गेंद, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

40.1 ओवर (1 रन) सिंगल से हुई ओवर की शुरुआत!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

मैच रिपोर्ट