भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 31 से 35 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

न्यूज़ीलैंड और भारत के बीच ईडन पार्क, ऑकलैंड में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 31 से 35 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लेटेस्ट स्कोर

34.6 ओवर (0 रन) एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!! 170/4 भारत| 15 ओवर शेष|

34.5 ओवर (4 रन) चौका! एक बार फिर से गति से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| इस बार डिफेंड करने के दौरान अंदरूनी किनारा लगने के बाद भी बाल बाल बचे बल्लेबाज़| एक भाग्यशाली चौका फाइन लेग की दिशा से आता हुआ| न्यूज़ीलैंड vs भारत: 1st ODI: Sanju Samson hits Lockie Ferguson for a 4! IND 170/4 (34.5 Ov). CRR: 4.88


34.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! गेंदबाज़ की गति को परख नही पाए और डिफेंड करने के दौरान पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|

34.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

34.2 ओवर (0 रन) इस बार अय्यर ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|

34.1 ओवर (0 रन) अय्यर द्वारा टैप एंड रन का प्रयास लेकिन संजू ने मना कर दिया|

33.6 ओवर (1 रन) आगे आकर लेग साइड की तरफ गेंद को हीव किया जहाँ से एक रन मिला|

33.5 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद!! पुश किया बॉल को और सिंगल हासिल किया|

33.4 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

33.3 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर भी मिलेगा| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

33.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

33.1 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

32.6 ओवर (0 रन) इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

32.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट फिन एलेन बोल्ड लॉकी फर्ग्यूसन| एक और बड़ा झटका टीम इंडिया को यहाँ पर लगता हुआ| इन फॉर्म बल्लेबाज़ स्काई महज़ 4 के स्कोर पर लौट गए पवेलियन| गेंदबाज़ की गति ने यहाँ पर कमाल कर दिया है| आउटस्विंग गेंद| बल्लेबाज़ उसे बैकफुट से कवर्स की तरफ पंच करने गए लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लेकर शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर की तरफ गई गेंद जहाँ से एक आसान सा कैच लपका गया| 160/4 भारत|

32.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बाहर की गेंद को बिना खेले जाने दिया|

32.3 ओवर (4 रन) आते ही चौका जड़ा! ड्राइव किया गेंद को गैप में| बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई चार रनों के लिए| ये तो ऐसा लग रहा कि काफी देर से खेल रहे हैं स्काई| न्यूज़ीलैंड vs भारत: 1st ODI: Suryakumar Yadav hits Lockie Ferguson for a 4! IND 160/3 (32.3 Ov). CRR: 4.92

सूर्यकुमार यादव अगले बल्लेबाज़...

32.2 ओवर (0 रन) आउट!! बोल्ड!! प्ले डाउन हो गए पन्त| लॉकी फर्ग्यूसन को मिली आज की उनकी दूसरी सफलता| 15 रन बनाकर पन्त लौटे पवेलियन| पिछली गेंद बेहद खराब थी लेकिन इस बार टाईट लाइन से उसकी भरपाई कर लिया| तेज़ गति से डाली गई छोटी गेंद पर पुल शॉट लगाने गए| गति से चकमा खाए और शॉट खेलने में लेट हो गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकटों से जा टकराई गेंद| 156/3 भारत| न्यूज़ीलैंड vs भारत: 1st ODI: WICKET! Rishabh Pant b Lockie Ferguson 15 (23b, 2x4, 0x6). IND 156/3 (32.2 Ov). CRR: 4.82

32.1 ओवर (4 रन) चौका! करीब 7 ओवर बाद आई बाउंड्री!! भारत को इसकी काफी देर से तलाश थी| लो फुल टॉस गेंद को फाइन लेग की दिशा में खेला और चार रन बटोर लिया| न्यूज़ीलैंड vs भारत: 1st ODI: Rishabh Pant hits Lockie Ferguson for a 4! IND 156/2 (32.1 Ov). CRR: 4.85

31.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए| 152/2 भारत|

31.5 ओवर (2 रन) शानदार कट शॉट लेकिन उससे भी बेहतर फील्डिंग फिलिप्स द्वारा| अपने बाएँ ओर भागते हुए सीमा रेखा के ठीक आगे गेंद को रोका और डाईव लगाते हुए चौका जाने से रोक दिया| दो ही रन मिले|

31.4 ओवर (1 रन) छोटी गेंद| पन्त ने स्क्वायर लेग की तरफ उसे खेला और एक रन बटोरा|

31.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ पन्त ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

31.2 ओवर (1 रन) इस बार ऊपर की गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला और एक रन बटोर लिया|

31.1 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| कोई रन नहीं हो सका|

30.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| फुल गेंद को कवर्स की तरफ ड्राइव करते हुए एक रन लिया|

30.5 ओवर (0 रन) जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

30.4 ओवर (0 रन) ऑन ड्राइव तो किया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं|

30.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

30.2 ओवर (0 रन) कैच ड्रॉप!! 11 रनों पर अय्यर को मिला जीवनदान| कीपर लाथम से हुई चूक| मिस जज कर गए| सही समय पर छलांग नहीं लगा पाए और गेंद बाएँ हाथ के दस्तानों में आकर निकल गई| छोटी गेंद पर अय्यर ने अपर कट तो किया था जहाँ किनारा लेकर कीपर की ओर चढ़ती चली गई गेंद| हवा में उछलकर कीपर ने उसे लपकना चाहा लेकिन असफल रहे|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

30.1 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

मैच रिपोर्ट