ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) 6 गेंद 6 सिंगल!! कसी हुई गेंदबाजी कही जा सकती है इसे| बैकफुट से बॉल को कवर्स की दिशा में खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ| 10 के बाद 57/1 न्यूजीलैंड|

9.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल यहाँ पर आता हुआ, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|


9.4 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ लगातार स्ट्राइक बदलते हुए दोनों बल्लेबाज़|

9.3 ओवर (1 रन) एक और सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

9.2 ओवर (1 रन) लेग स्पिन!! हलके हाथों से मिड विकेट की तरफ खेला, पहला रन तेज़ी से लिया ताकि दूसरा हासिल कर सकें लेकिन फील्डर ने ऐसा करने से रोक दिया|

9.1 ओवर (1 रन) छोटी गेंद को पुल किया लेग साइड पर जहाँ से सिंगल ही हासिल हुआ|

8.6 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को आगे आकार पुल शॉट खेलने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधे शरीर में जा लगी| रन नहीं मिल सका|

8.5 ओवर (4 रन) चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री केन विलियमसन के बल्ले से आती हुई| इसी के साथ कीवी टीम ने अपना 50 रन पूरा किया| शानदार पुल शॉट यहाँ पर देखने को मिला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पूरे पॉवर के साथ पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतरीन ताल मेल, गेंद गई  गैप में सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| न्यूज़ीलैंड vs ऑस्ट्रेलिया: Final: Kane Williamson hits Mitchell Marsh for a 4! NZ 51/1 (8.5 Ov). CRR: 5.77

8.4 ओवर (4 रन) चौका!!! शॉटपिच डाली गई गेंद को जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर वहां मौजूद नहीं गैप में गई गेंद| टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| न्यूज़ीलैंड vs ऑस्ट्रेलिया: Final: Kane Williamson hits Mitchell Marsh for a 4! NZ 47/1 (8.4 Ov). CRR: 5.42

8.3 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन निकाला|

8.2 ओवर (1 रन) गुड लेंथ पर डाली गई गेंद क बैकफुट पर जाकर लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|

8.1 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|

7.6 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|, गेम को स्लो करते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़| बल्लेबाज़ को गन्दी गेंद ही नहीं दे रहे कि उसपर बड़ा शॉट लगाया जा सके| पिछले 4 ओवरों से बाउंड्री नहीं आई है|

7.5 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ मिल ही जाएगा आखिरकार, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

7.4 ओवर (0 रन) एक और लेग स्पिन!! ऑफ़ साइज़ पर इस गेंद को पुश करते हुए रन भागना चाहा लेकिन गैप नहीं हासिल हुआ|

7.3 ओवर (0 रन) डॉट बॉल इस बार, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

7.2 ओवर (1 रन) इस बार अपने लिए जगह बनाकर कवर्स की तरफ घूमती हुई गेंद के साथ खेला और एक रन हासिल किया|

7.1 ओवर (1 रन) लेग स्पिन!! सामने की तरफ पुश करते हुए एक आसान सा सिंगल हासिल किया|

एडम ज़म्पा को गेंदबाज़ी में लाया गया...

6.6 ओवर (1 रन) ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|

6.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल बल्लेबाजों ने यहाँ पर हासिल कर लिया| लॉन्ग ऑन की ओर बैकफुट से केन ने खेलकर एक रन लिया|

6.4 ओवर (1 रन) क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

6.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|

6.2 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|

6.1 ओवर (1 रन) ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 32/1 न्यूज़ीलैंड| फ़िलहाल डेरिल मिचेल के रूप में कीवी टीम को एक बड़ा झटका लग गया हैं| अभी क्रीज़ पर मार्टिन गप्टिल और कप्तान केन विलियमसन मौजूद हैं| जिस विकेट की तलाश में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान फिंच थे वो दिलाया जोश हेज़लवुड ने यहाँ पर| न्यूज़ीलैंड टीम अब चाहेगी कि एक बेहतरीन साझेदारी करते हुए बोर्ड पर बड़ा लक्ष्य खड़ा किया जाए...

5.6 ओवर (2 रन) ये लीजिये, हम दबाव की बात कर रहे थे और वही देखने को भी मिला| बल्लेबाज़ ने दबाव में आकर हवा में खेला शॉट मिड विकेट बाउंड्री की ओर| वो तो अच्छा रहा कि नो मेंस लैंड में गिरी गेंद| फील्डर ने भागते हुए उसे रोका, दो ही रन मिले| 6 ओवर के बाद 32/1 न्यूज़ीलैंड, एक सधी हुई शुरुआत|

5.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल, दबाव बल्लेबाज़ के ऊपर बनता हुआ| रूम बनाकर गेंद को खेलने गए थे लेकिन फिर से गैप में नही मार सके| अब क्या ऐसे में एक बड़ा शॉट आएगा? शायद हाँ!!

5.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल यहाँ पर, केन ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

5.3 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल, गुड लेंथ पर रखी गई गेंद को बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| मोमेंटम धीरे धीरे गेंदबाजी टीम की तरफ शिफ्ट होता हुआ|

5.2 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (0 रन) आउटस्विंगर!! पॉइंट की तरफ बल्ले का मुंह खोलते हुए खेला, कोई रन नहीं बन पाया|

मैच रिपोर्ट