ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड लेटेस्ट स्कोर14.6 ओवर (1 रन) छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाने गए| बल्ले के नीचले भाग को लगकर गेंद कवर्स की ओर गई, बल्लेबाज़ ने इसी बीच एक रन ले लिया| ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 30 गेंदों पर 37 रन चाहिए| 14.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| लेग अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर| 14.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉट खेलने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया| 14.4 ओवर (4 रन) टॉप एज!!! पटकी हुई गेंद पर पुल मारने गए थे और उछाल से चकमा खाए| बल्ले के उपरी हिस्से से टकराने के बाद स्लिप फील्डर के ऊपर से काफी तेज़ी के साथ थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए| 14.3 ओवर (4 रन) चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| 14.2 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर उड़ाकर खेला, फील्डर वहां मौजूद जिनके पास गेंद एक टप्पा खाकर गई, एक रन हो गया| 14.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| 13.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| अब 36 गेंदों पर 48 रनों की दरकार| मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में झुकता हुआ| 13.5 ओवर (0 रन) इस बार फ्लाईटेड गेंद, कड़ा बल्ला चलाया लेकिन गैप नहीं हासिल हुआ| कोई रन नहीं मिलेगा| 13.5 ओवर (1 रन) वाइड! एक और अतिरिक्त गेंद| खराब सोच सोढी द्वारा| 13.4 ओवर (0 रन) ये अच्छी लेंथ गेंद, कट मारने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन संपर्क सही नहीं हुआ, कोई रन नहीं| 13.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| 13.3 ओवर (4 रन) चौका! इस गेंद पर तो बाउंड्री का पता लिखा था| आज तो सोढ़ी बेहद गन्दी गेंद डाल रहे हैं| वो तो भाग्यशाली रहे कि हाथ बल्ले से छूट गया था जिसकी वजह से सिक्स नहीं लग पाया| छोटी गेंद पर मिड विकेट की तरफ पुल लगाते हुए चौका हासिल किया| 13.2 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल शॉट खेलकर 2 रन लिया| 13.1 ओवर (6 रन) छक्का! काउंटर अटैक मार्श द्वारा और इसी के साथ अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया| कमाल की पारी एक बड़े मुकाबले में अपनी टीम के लिए खेलते हुए| स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| 13.1 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर| 12.6 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया| ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 42 गेंदों पर 64 रन चाहिए| 12.5 ओवर (1 रन) डीप कवर्स की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया| 12.4 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को शॉर्ट मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेला, रन नहीं आया| 12.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉट खेलने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया| ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए... 12.2 ओवर (0 रन) आउट!!! क्लीन बोल्ड!! ट्रेंट बोल्ट ने दिया ऑस्ट्रेलिया को 440 वाट का झटका| विकेट के लिए उन्हें लाया गया था और वही काम कर गए| इनफॉर्म वॉर्नर 53 रन बनाकर लौटे पवेलियन| अब यहाँ से गेम वापिस खुल गया है| लेंथ गेंद थी जिसे ऑन साइड पर पुल लगाने गए थे लेकिन गति और उछाल दोनों से बीट हुए| गेंद ने बल्ले को बीट किया और जाकर सीधा स्टम्प्स को उड़ा गई| फील्डिंग टीम अब पूरी तरह से मुकाबले में वापसी करती हुई| 107/2 ऑस्ट्रेलिया, लक्ष्य से 66 रन दूर| 12.1 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! बोल्ट इज़ बैक!! बैकफुट से लगाया पंच शॉट जहाँ से मिला एक रन| 11.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेलकर सिंगल हासिल कर लिया| ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 48 गेंदों पर 67 रन चाहिए| 11.5 ओवर (4 रन) चौका! गन्दी गेंद, मिचेल ने मिचेल को जड़ा चौका, मार्श फिलहाल सैंटनर पर भारी पड़ते हुए| आधी पिच पर आप ऐसे गेंदबाजी नहीं कर सकते| 11.4 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल| लेग साइड पर मारने गए थे लेकिन पैड्स पर खा बैठे गेंद| गैप में गई जहाँ से एक रन बन गया| 11.3 ओवर (1 रन) ओह!!! शानदार फील्डिंग मिड विकेट की दिशा में फिलिप्स के द्वारा देखने को मिला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल शॉट खेला| फिलिप्स ने अपने आगे की ओर डाईव लगाकर गेंद को पकड़ना चाहा| गेंद एक टप्पा खाकर हाथ में आई| एक रन बल्लेबाज़ को यहाँ पर मिल जाएगा| 11.2 ओवर (1 रन) स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| 11.1 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| 10.6 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट शॉट खेलकर सिंगल हासिल किया| ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 54 गेंदों पर 76 रन चाहिए| 10.5 ओवर (1 रन) पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया| 10.4 ओवर (6 रन) छक्का! इसी के साथ वॉर्नर का एक और अर्ध शतक!! कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए पॉकेट साइज़ डाईनामाईट| टीम को उनसे एक बड़े मौके पर अच्छी पारी की ज़रूरत थी और वैसा ही कुछ इस फाइनल मुकाबले में अंजाम भी दे रहे हैं| इस गेंद को तो सीधा दस रो बैक स्टैंड्स में मार दिया| 10.3 ओवर (1 रन) इस बार पुल तो किया लेकिन नीचे की तरफ खेला, एक रन मिला| 10.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com10.1 ओवर (6 रन) छक्का! मार्श मार रहा है!! हर एक नए ओवर की शुरुआत सिक्स के साथ करते हैं| शीशा भी तोड़ दिया ड्रेसिंग रूम का| वाह जी वाह!! इस खिलाड़ी ने तो सकारात्मक बल्लेबाज़ी करते हुए गेम का मोड ही चेंज कर दिया है| मैच रिपोर्टऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेटऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेटNew ZealandAustraliaDubai International Cricket Stadium DubaiICC T20 World Cup 2021New Zealand vs Australia 11/14/2021 nzau11142021204856Cricketटिप्पणियांAkash Deep Test Debut: आर्थिक तंगी की वजह से छोड़ दिया था क्रिकेट, कुछ ऐसी है आकाश दीप के स्ट्रगल की कहानीAkash Deep Test Debut: आर्थिक तंगी की वजह से छोड़ दिया था क्रिकेट, कुछ ऐसी है आकाश दीप के स्ट्रगल की कहानीअन्य खबरेंदूल्हे की एंट्री पर दुल्हन ने काजोल के गाने पर झूमकर किया ऐसा डांस लोग भूल गए शादी, यूजर्स बोले- रोंगटे खड़े हो गए"अपने आप में एक क्लास है...", विव रिचर्ड्स ने पाकिस्तान के इस खिलाड़ी को माना दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज'मैं स्वाति मालीवाल, CM हाउस में मेरे साथ मारपीट हुई' : दिल्ली CM हाउस से आई इस कॉल की जांच में जुटी पुलिसविवियन रिचर्ड्स ने की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया T20 World Cup 2024 का विजेताब्रायन लारा की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया IPL 2024 का विजेता