मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 36 बिना किसी नुक्सान के मुंबई| लो फुल टॉस गेंद को बड़े आराम से मिड विकेट बाउंड्री की तरफ हीव कर दिया और सिंगल लेकर स्ट्राइक अपने पास रखा|

4.5 ओवर (0 रन) एक अहम डॉट बॉल!!! फुल लेंथ बॉल को सीधे बल्ले से मिड ऑन फील्डर की तरफ खेला| रोहित रन चाहते थे लेकिन क्विंटन ने मना कर दिया|


4.4 ओवर (1 रन) इस बार रोहित ने अपने लिए लेग स्टम्प पर जाकर रूम बनाया| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

4.3 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|

4.2 ओवर (6 रन) छक्का!! पुल शॉट और कहाँ इसपर रोहित चूकने वाले| आला रे आला, रोहित आला!!! लेंथ बॉल को कितनी शानदार तरीके से पुल मार देते हैं कि गेंदबाज़ को भी बुरा न लगे| वाह जी वाह, एलिगेंस!! MI vs RR: Match 24: It's a SIX! Rohit Sharma hits Jaydev Unadkat. MI 34/0 (4.2 Ov). Target: 172; RRR: 8.81

4.1 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद को मिड विकेट बाउंड्री की तरफ पुल किया क्विंटन ने जहाँ से एक ही रन मिल पायेगा| डीप में फील्डर तैनात थे|

3.6 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप्स के बाहर डाली गई यॉर्कर गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर पुश करते हुए तेज़ी से एक रन लिया|

3.5 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की ओर खेलकर सिंगल लिया|

3.4 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए बल्लेबाज़, लेकिन गति से बीट हुए और बॉल को पैड्स पर खा बैठे|

3.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

3.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! ओहोहो!! अब आया है शेर मैदान में| पहले ऑफ़ साइड पर और अब लेग साइड पर जड़ी बाउंड्री| शानदार लैप शॉट| ऑफ़ स्टम्प पर पहले ही शफल कर गए और पैरों की गेंद को बड़ी शानदार तरीके से फाइन लेग बाउंड्री की तरफ लैप लगा दिया| गेंद बल्ले से लगने के बाद सीधा सीमा रेखा के बाहर जाकर रुकी| MI vs RR: Match 24: It's a SIX! Quinton de Kock hits Mustafizur Rahman. MI 24/0 (3.2 Ov). Target: 172; RRR: 8.88

3.1 ओवर (4 रन) चौका!!! क्विंटन डी कॉक ने पहली ही गेंद पर मुस्तफ़िज़ुर रहमान को लगाया बाउंड्री| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट किया| पॉइंट और शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के बीच से गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| MI vs RR: Match 24: Quinton de Kock hits Mustafizur Rahman for a 4! MI 18/0 (3.1 Ov). Target: 172; RRR: 9.15

2.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेंथ गेंद को पुल मारने गए थे रोहित लेकिन गति से बीट हुए और शरीर पर जा लगी गेंद| 14/0 मुंबई, एक सधी हुई शुरुआत|

2.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| अभी भी बड़े शॉट नहीं लगा पा रहे क्विंटन| सीधे बल्ले से गेंद को गैप में पुश करते हुए रन हासिल किया|

2.4 ओवर (0 रन) इस बार गेंद को खेला तो लेकिन गैप नहीं हासिल हो पाया|

2.3 ओवर (4 रन) चौका!! बेहतरीन कवर ड्राइव!! गैप मिला और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| फुल लेंथ की गेंद थी वो भी बाहर जिसका पूरा फायदा उठाया और जड़ दिया चौका| MI vs RR: Match 24: Quinton de Kock hits Chetan Sakariya for a 4! MI 13/0 (2.3 Ov). Target: 172; RRR: 9.09

2.2 ओवर (1 रन) एलबीडबल्यू की बड़ी अपील रोहित के खिलाफ लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| सही फैसला, पिचिंग आउट साइड लेग की वजह से इसे नकार दिया| लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! स्वीप मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर ऑफ़ साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|

2.1 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

1.6 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

1.5 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट करते हुए तेज़ी के साथ सिंगल लिया|

1.4 ओवर (0 रन) गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को मिड ऑन की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिल सका|

1.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई आउटस्विंग गेंद को डिफेंड करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|

1.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|

1.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई थी ये गेंद जयदेव द्वारा| डी कॉक ने उसे स्क्वायर लेग की दिशा में फ्लिक करते हुए गैप से सिंगल हासिल किया|

दूसरे छोर से जयदेव उनादकट गेंदबाज़ी करने आए...

0.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक सस्ते ओवर की समाप्ति| महज़ 4 ही रन इस ओवर से आये| पैड्स लाइन की गेंद को बड़े आराम से लेग साइड पर फ्लिक क्या| आँखों ही आँखों में इशारा करते हुए बल्लेबाजों ने सिंगल चुरा लिया| 4/0 मुंबई|

0.5 ओवर (0 रन) बैकफुट से बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|

0.4 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की गेंद डी कॉक के लिए| ड्राइव तो किया उसे शॉर्ट कवर्स की तरफ जहाँ खड़े बटलर ने उसे गेंद को फील्ड कर लिया|

0.3 ओवर (1 रन) बैकफुट से ऑफ़ साइड पर इस बार रोहित ने गेंद को खेला, गैप मिला जहाँ से एक आसान सा सिंगल हासिल कर लिया|

0.2 ओवर (0 रन) इस बार गेंद की स्विंग को परखकर रोहित ने उसे सम्मान दिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

0.1 ओवर (2 रन) पहली ही गेंद पर दो रन हासिल करते हुए रोहित| ऊपर डाली गई गेंद को बड़े आराम से मिड विकेट की दिशा में पुश किया| गैप मिला जहाँ से दो रन मिल गए|