मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

9.5 ओवर (0 रन) शॉर्ट मिड विकेट की ओर गेंद को खेला, रन नहीं मिला|


9.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|

9.3 ओवर (1 रन) गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|

9.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

9.1 ओवर (4 रन) चौका! लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|

8.6 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन पूरा किया|

8.5 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

8.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

8.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|

8.2 ओवर (4 रन) चौका!! एडेन मार्करम के बल्ले से आती हुई बाउंड्री यहाँ पर| ड्राइव किया गेंद को गैप में| बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई| चार रन मिला|

8.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

7.6 ओवर (1 रन) नॉट आउट!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर पुश करते हुए तेज़ी से सिंगल लेने गए| फील्डर ने गेंद को थ्रो किया और स्ट्राइकर एंड की ओर बॉल स्टंप पर जा लगी| रन आउट की हुई अपील| थर्ड अम्पायर ने देखने के बाद बताया कि गेंद जब स्टंप पर लगी तो बल्लेबाज़ क्रीज़ में आ गए थे| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| एक रन मिल गया|

7.5 ओवर (1 रन) हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

7.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

7.3 ओवर (0 रन) आउट!!! एलबीडबल्यू आउट!!! पंजाब को लगा चौथा झटका| इसी बीच पंजाब ने अपना रिव्यु गंवाया| निकोलस पूरन 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| जसप्रीत बुमराह के हाथ लगी पहली विकेट| फुलटॉस डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधे पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| जिसके बाद बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद सीधे स्टंप्स को जाकर लग रही थी आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 48/4 पंजाब|

7.2 ओवर (1 रन) थर्ड मैन की ओर गेंद को खेलकर एक रन लिया|

7.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|

6.6 ओवर (4 रन) चौका! क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और चार रन हासिल किये|

6.5 ओवर (1 रन) पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

6.4 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! पंजाब को लगा तीसरा झटका| केएल राहुल 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे| कीरोन पोलार्ड ने अपने एक ही ओवर में दो विकटों को लेकर अपने टी20 करियर का 300वां शिकार किया| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाने गए मिड विकेट की ओर| लेकिन गेंद अतरिक्त उछाल के साथ आई और राहुल के बल्ले की स्टीकर के पास लगकर शॉर्ट फाइन लेग पर खड़े फील्डर के हाथ में गई| जहाँ से जसप्रीत बुमराह ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 41/3 पंजाब|

6.3 ओवर (1 रन) बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

6.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

एडेन मार्क्रम बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

6.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! 1 रन बनाकर गेल बने पोलार्ड का शिकार| कमाल की कप्तानी रोहित द्वारा| पोलार्ड को गेल के सामने बॉल थमाई और उन्होंने विकेट हासिल कर लिया| लेंथ बॉल को लॉन्ग ऑन के ऊपर से उठाकर मारने गए लेकिन संपर्क बढ़िया नहीं हुआ| फील्डर सीमा रेखा पर तैनात हार्दिक जिन्होंने पकड़ा एक आसान सा कैच| मुंबई की चाल कामयाब हो गई| ये है वो टीम जो प्लानिंग करते हुए बड़े बल्लेबाजों को आउट करती है| 39/2 पंजाब|

6.1 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 38/1 पंजाब| फ़िलहाल क्रीज़ पर केएल राहुल के साथ क्रिस गेल खेल रहे हैं| मुंबई की टीम चाहेंगी कि कुछ और विकटों से हासिल किया जाए...

5.6 ओवर (0 रन) ओह!!! ये क्या पहले रन आउट की अपील, क्रुणाल पंड्या ने किया तो उसके बाद उसे वापिल अपनी गलती मानकर वापिस ले लिया| आगे डाली गई गेंद को गेल ने सामने की ओर गेंद| क्रुणाल पंड्या ने बॉल को पकड़ने के लिए गए| लेकिन राहुल को लगकर गेंद अम्पायर की ओर गई जहाँ से गेंदबाज़ ने बॉल को स्टंप्स पर लगाया| रन आउट की हुई अपील, अम्पायर ने थर्ड अम्पायर की इशारा करने का फ़ैसला किया ही था कि क्रुणाल पंड्या और मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने माना कर दिया|

5.5 ओवर (1 रन) बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

5.4 ओवर (1 रन) हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

5.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

क्रिस गेल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

5.2 ओवर (0 रन) आउट!! एलबीडबल्यू!! पहला झटका पंजाब को लगता हुआ| 15 रन बनाकर मंदीप लौटे पवेलियन| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए फाइन लेग पर स्वीप लगाने गए| गेंद की लाइन से चूके और पैड्स पर खा बैठे गेंद| एलबीडबल्यू की अपील हुई, अम्पायर ने काफी समय लेने के बाद उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लेने का सोचा लेकिन नहीं लिया| मुंबई ने अब इस मुकाबले पर पकड़ बनाना शुरू कर दिया है| 36/1 पंजाब|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (1 रन) आगे आकर गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया जहाँ से सिंगल हासिल हुआ|

मैच रिपोर्ट