मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं|

4.5 ओवर (0 रन) बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|


4.4 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

4.3 ओवर (0 रन) ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ|

4.2 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स को जा लगी|

4.1 ओवर (2 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और दो रन हासिल किया|

3.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर खेला और एक रन हासिल हुआ|

3.5 ओवर (4 रन) बाउंड्री के साथ त्रिपाठी ने खोला अपना खाता| कड़ाकेदार!! तेज़ तर्रार शॉट!!! किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं उसे रोकने का और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा पार कर गई| जबतक फील्डर अपनी पलक झपकते गेंद उनसे दूर निकल गई|

3.4 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की बड़ी अपील!! अम्पायर सहमत नहीं, मिसिंग लेग थी| फ्लिक मारने गए और बीट हुए थे बल्लेबाज़|

3.3 ओवर (0 रन) पुल किया गेंद को लेग साइड पर लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ| एक डॉट बॉल देखने को मिली|

3.2 ओवर (1 रन) सामने की तरफ गेंद को पंच किया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

3.1 ओवर (2 रन) पैरों पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप मिला और दो रन हासिल हुआ|

2.6 ओवर (0 रन) प्ले एंड डाउन!!! बड़ा झटका यहाँ पर कोलकाता की टीम को लगता हुआ| बूम बूम बुमराह ने मुंबई को दिलाया ब्रेक थ्रू| शुभमन गिल 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को कट करने गए| बॉल टप्पा खाकर अंदर की ओर आई और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधे स्टंप्स को जा लगी| 40/1 कोलकाता|

2.5 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से थर्ड मैन की तरफ खेला और तेज़ी के साथ रन भाग लिया|

2.4 ओवर (4 रन) चौका! एक और बाउंड्री जस्सी के ओवर से आती हुई| ऊपर डाली गई गेंद को ऑफ़ ड्राइव कर दिया| मिड ऑफ़ फील्डर से काफी दूर रही गेंद| गैप मिला और सनसनाता हुआ चौका|

2.3 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल, ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, टैप किया और सिंगल पूरा किया|

2.2 ओवर (0 रन) लहराते हुए अंदर लाइ गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|

2.1 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ हुआ जस्सी का स्वागत| पैड्स पर डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने महज़ फ्लिक कर दिया| दिशा दिखाई और फाइन लेग बाउंड्री से चौका हासिल किया|

1.6 ओवर (4 रन) चौका!! एक और 15 रन वाला ओवर हुआ समाप्त| 2 ओवर के बाद 30 रन बिना किसी नुकसान के कोलकाता| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव लगाने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधे कीपर के बाँए ओर से गई थर्ड मैन की ओर सीधे चार रनों के लिए|

1.5 ओवर (0 रन) पैड्स लाइन की गेंद को शॉर्ट मिड विकेट की ओर खेला, रन नहीं हो सका|

1.4 ओवर (4 रन) ओहोहो!! पहले ताक़त और अब नजाकत!! क्या कमाल का हीरा ढूंडा है कोलकाता की टीम ने| महज़ गेंद की लाइन में आकर बॉल को  पंच कर दिया| गैप मिला और एक शानदार बाउंड्री आ गई|

1.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! शानदार शॉट यहाँ पर देखने को मिला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पूरे पॉवर के साथ पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतरीन ताल मेल, गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|

1.2 ओवर (1 रन) गुड लेंथ गेंद को ऑन साइड पर पुल करते हुए सिंगल हासिल किया|

1.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

एडम मिल्ने को दूसरे छोर से बॉल थमाई गई है...

0.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 15 रन आये इससे| इस गेंद को आगे आकर कवर्स के ऊपर से मारा और गैप से दो रन हासिल हुआ|

0.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|

0.4 ओवर (6 रन) छक्का! पहली ही गेंद पर अय्यर साहब ने भी अपने रंग दिखाए| तेज़ गति से पटकी हुई गेंद को पुल किया स्क्वायर लेग की तरफ| बल्ले से बेहतरीन संपर्क हुआ और गेंद सीमा रेखा के पार गई गेंद|

0.3 ओवर (1 रन) इस बार पैड्स की गेंद को समझदारी के साथ लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

0.2 ओवर (6 रन) छक्का! मैक्सिमम के साथ रन चेज़ का आगाज़ हुआ| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट की दिशा में गेंद को पिक किया| बल्ले पर शानदार तरीके से आई गेंद जहाँ से पूरे छह रन मिल गए|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

0.1 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! कोण बनाकर बाहर की तरफ निकाली गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लीव कर दिया|