चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई मोइन के एक शानदार और सफल ओवर की हुई समाप्ति| विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से खेला, रन नहीं आया|

9.5 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|


अब कौन होंगे अगले बल्लेबाज़? कीरोन पोलार्ड या हार्दिक पंडया!!!

9.4 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! सॉफ्ट डिसमिसाल!! मुंबई को लगता हुआ एक और बड़ा झटका| क्विंटन डी कॉक 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मोईन अली के हाथ लगी पहली विकेट| आगे डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलने गए| बॉल टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले का लीडिंग एज लेती हुई सीधे गेंदबाज़ की ओर हवा में गई जहाँ से कोई गलती नही करते हुए मोईन अली ने पकड़ा कैच| 81/3 मुंबई| MI vs CSK: Match 27: WICKET! Quinton de Kock c & b Moeen Ali 38 (28b, 4x4, 1x6). MI 81/3 (9.4 Ov). Target: 219; RRR: 13.35

9.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

9.2 ओवर (1 रन) इस बार चतुराई के साथ गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

9.1 ओवर (0 रन) फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर ऑफ़ साइड पर गई गेंद| रन नहीं हुआ|

8.6 ओवर (2 रन) दो रन के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए तेज़ी से 2 रन बटोरा|

8.5 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई ऑफ स्पिन गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|

क्रुणाल पंडया बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

8.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! एक और झटका मुंबई को लगता हुआ| 3 रन बनाकर स्काई लौटे पवेलियन| जाडेजा ने अपने पहले ही ओवर में हासिल की एक बड़ी विकेट| शानदार कैच विकेट के पीछे माही द्वारा| ऑफ़ स्टम्प की गेंद को टर्न के साथ ऑफ़ साइड पर खेलने गए| अंदरूनी किनारा लेकर सीधा धोनी के दस्तानों में चली गई गेंद| एक शार्प कैच धोनी द्वारा| 77/2 मुंबई| MI vs CSK: Match 27: WICKET! Suryakumar Yadav c MS Dhoni b Ravindra Jadeja 3 (3b, 0x4, 0x6). MI 77/2 (8.4 Ov). Target: 219; RRR: 12.53

8.3 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल अपने नाम किया|

8.2 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को स्काई ने स्वीप करने का प्रयास किया| बल्ले का टॉप एज लेती हुई गेंद लेग साइड की ओर हवा में गई| फील्डर वहां मौजूद लेकिन एक टप्पा खाकर गेंद उनके हाथ में पहुंची| इसी बीच एक रन हो गया|

8.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|

रवीन्द्र जाडेजा को थमाई गई है गेंद...

7.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ स्काई ने खोला अपना खाता| पैड्स की गेंद को बड़े आराम से मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| गैप मिला, जाडेजा जबतक गेंद पर आते, बल्लेबाजों ने दूसरा रन चुरा लिया| एक सफ़ल ओवर हुआ समाप्त जहाँ रोहित का एक बड़ा विकेट भी आया| 74/1 मुंबई|

7.5 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स को लगी और शॉर्ट थर्ड मैन की ओर टप्पा खाकर गई| फील्डर ने गेंद को पकड़ा| इसी बीच बल्लेबाजों ने एक रन पूरा कर लिया|

सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

7.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! 71 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 35 रन बनाकर रोहित शर्मा लौटे पवेलियन| ये एक शानदार स्टार्ट है जिसे नीचे के बल्लेबाजों को आगे लेकर जाना होगा| मिड ऑफ़ के ऊपर से मारने गए थे ऊपर की गेंद को रोहित लेकिन उसी दौरान बल्ला हाथ में ही खुल गया| कवर्स की दिशा में चली गई गेंद जहाँ रुतुराज ने पकड़ा एक आसान सा कैच| 71/1 मुंबई| MI vs CSK: Match 27: WICKET! Rohit Sharma c Ruturaj Gaikwad b Shardul Thakur 35 (24b, 4x4, 1x6). MI 71/1 (7.4 Ov). Target: 219; RRR: 12

7.3 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प पर जाकर मिड विकेट की दिशा में इस गेंद को हीव कर दिया| फील्डर द्वारा एक बेहतरीन फील्डिंग, दो रनों को सिंगल में तब्दील कर दिया|

7.2 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद,बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

7.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ कट कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

6.6 ओवर (2 रन) रोहित शर्मा द्वारा किया गया कदमो का इस्तेमाल| दीपक चाहर ने डाली फुल टॉस गेंद| जिसको रोहित ने मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन तेज़ी से 2 रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|

टाइम आउट का हुआ समय!!! 7 ओवर की समाप्ति के बाद 68/0 मुंबई, 78 गेंदों पर 151 रनों की दरकार| एक शानदार शुरुआत हुई है इस रन चेज़ में अब देखना है कि ये सलामी जोड़ी उसे किस तरह से आगे लेकर जाती है| विकेट के पीछे माही का भी दिमाग चल रहा होगा...

6.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|

6.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|

6.4 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की ओर पुल करते हुए सिंगल लिया|

6.3 ओवर (4 रन) चौका!!! फुल टॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद फील्डर पीछे मौजूद नही| गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| MI vs CSK: Match 27: Quinton de Kock hits Deepak Chahar for a 4! MI 64/0 (6.3 Ov). Target: 219; RRR: 11.48

6.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

6.1 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 58 बिना किसी नुकसान के रोहित की पलटन| जीत के लिए अभी भी मुंबई को 84 गेंदों पर 161 रन चाहिए| फ़िलहाल क्रीज़ पर रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक टिके हुए है| चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी को अभी भी पहली विकेट की तलाश...

5.6 ओवर (1 रन) इस बार धीमी गति की गेंद को मिड ऑफ़ पर पुश करते हुए चतुराई के साथ सिंगल हासिल किया| एक शानदार मुकाबला इस रन चेज़ में होता हुआ| 58/0 मुंबई|

5.5 ओवर (4 रन) चौका!! मिड ऑन की दिशा में गैप हासिल करते हुए पुल शॉट लगाया और बाउंड्री अपने खाते में डाली| बड़ी समझदारी के साथ गैप को ढूंढकर गेंद उसी जगह मार रहे और रन हासिल कर रहे| MI vs CSK: Match 27: Quinton de Kock hits Lungi Ngidi for a 4! MI 57/0 (5.5 Ov). Target: 219; RRR: 11.44

5.4 ओवर (1 रन) एक और बार धीमी गति की गेंद जिसे लेग साइड पर रोहित ने खेला और चतुराई के साथ सिंगल हासिल किया|

5.3 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बैकवर्ड पॉइंट की तरफ खेला जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|

5.2 ओवर (1 रन) लेग साइड पर इस गेंद को पुल किया जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! मैक्सिमम के साथ लुंगी का किया है स्वागत!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़| पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ| गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई| MI vs CSK: Match 27: It's a SIX! Rohit Sharma hits Lungi Ngidi. MI 50/0 (5.1 Ov). Target: 219; RRR: 11.39

मैच रिपोर्ट