विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Sep 20, 2021

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

Read Time: 17 mins
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) सचिन बेबी को प्रसिद्ध कृष्णा: गुड लेंथ गेंद को बड़े आराम से लेग साइड पर मोड़ा, फील्डर वहां पर तैनात लेकिन सिंगल से नहीं रोक सके| 10 के बाद 54/4 बैंगलोर| एक बड़ी साझेदारी की दरकार|

9.5 ओवर (0 रन) सचिन बेबी को प्रसिद्ध कृष्णा: एक और कसी हुई गेंद एक और डॉट बल| नए बल्लेबाज़ दबाव में हैं, संभलकर खेलने की ज़रुरत| कोई रन नहीं|

9.4 ओवर (0 रन) सचिन बेबी को प्रसिद्ध कृष्णा: लेग साइड पर खेलने का प्रयास लेकिन चूक गए|

9.3 ओवर (0 रन) सचिन बेबी को प्रसिद्ध कृष्णा: लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|

9.2 ओवर (1 रन) ग्लेन मैक्सवेल को प्रसिद्ध कृष्णा: कवर्स की दिशा में गेंद को ड्राइव किया एक रन के लिए|

9.1 ओवर (0 रन) ग्लेन मैक्सवेल को प्रसिद्ध कृष्णा: गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

8.6 ओवर (0 रन) सचिन बेबी को आंद्रे रसेल: इस बार छोटी लेंथ की गेंद| बल्लेबाज़ को छोड़ती हुई निकली| कोई रन नहीं हुआ| एक शानदार ओवर की हुई समाप्ति जहाँ से दो बड़ी विकेट आई| मैच टर्निंग ओवर| 52/4 बैंगलोर|

8.5 ओवर (0 रन) सचिन बेबी को आंद्रे रसेल: ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|

सचिन बेबी अब बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं...

8.4 ओवर (0 रन) एबी डिविलियर्स को आंद्रे रसेल: आउट!!! प्ले एंड डाउन!! ये क्या हुआ पहली ही गेंद पर एबी डिविलियर्स हुए आउट| बैंगलोर को अभी तक का सबसे बड़ा झटका लगता हुआ| आंद्रे ने अपने गेंदबाज़ी से सभी दर्शकों का दिन जीता| एक ही ओवर में दो विकेट को लेकर बैंगलोर को बैकफुट पर डाल दिया| यॉर्कर लाइन की गेंद को एबी डिविलियर्स फ्लिक करने गए| गेंद और बल्ले का तो संपर्क नहीं हुआ लेकिन गेंद बाँए पैर को लगकर सीधे स्टंप्स को जा लगी| बड़ा विकेट रसेल ने अपने नाम दर्ज कर लिया| कोलकाता के सभी खिलाड़ी हुए ख़ुश| 52/4 बैंगलोर| KKR vs RCB: Match 31: WICKET! AB de Villiers b Andre Russell 0 (1b, 0x4, 0x6). RCB 52/4 (8.4 Ov). CRR: 6

8.3 ओवर (1 रन) ग्लेन मैक्सवेल को आंद्रे रसेल: इस बार गेंद को गैप में खेलकर एक रन बटोरा|

8.2 ओवर (0 रन) ग्लेन मैक्सवेल को आंद्रे रसेल: कवर्स की दिशा में गेंद को खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिला|

इसी बीच ढाई मिनट का टाइम आउट हो गया है| 51/3 है बैंगलोर और अब क्रीज़ पर एबी और मैक्सवेल की जोड़ी है जिससे इस मुकाबले में सबको उम्मीद भी थी| वहीँ कोलकाता के कप्तान को पता है कि पिछले मुकाबले में इसी जोड़ी ने उन्हें मैच हराने में अहम भूमिका निभाई थी इसलिए इस जोड़ी को तोड़ने का पूरा प्रोग्राम बनाया जाएगा...

एबी डीविलियर्स अब बल्लेबाज़ी करने क्रीज़ पर आते हुए... 

8.1 ओवर (0 रन) श्रीकर भरत को आंद्रे रसेल: आउट!! कैच आउट!!! बैंगलोर को लगा तीसरा बड़ा झटका| अपने डेब्यू मुकाबले में श्रीकर भरत 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आंद्रे रसेल ने किया अपना पहला शिकार| कोलकाता कर रही है बैंगलोर के बल्लेबाजों पर लगातार वार| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल किया| बल्ले और गेंद का उतना अच्छा संपर्क नहीं हुआ की गेंद स्टैंड तक का सफ़ल पूरा कर सके| बॉल मिड विकेट की ओर हवा में गई| फील्डर वहां मौजूद शुबमन गिल जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा एक शानदार कैच| 51/3 बैंगलोर| KKR vs RCB: Match 31: WICKET! Srikar Bharat c Shubman Gill b Andre Russell 16 (19b, 1x4, 0x6). RCB 51/3 (8.1 Ov). CRR: 6.24

7.6 ओवर (0 रन) ग्लेन मैक्सवेल को सुनील नरेन: बल्लेबाज़ ने स्विच हिट को पिटारे से निकाला लेकिन बीट हुए और ये एक डॉट बॉल हुई|

7.5 ओवर (0 रन) ग्लेन मैक्सवेल को सुनील नरेन: आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

7.4 ओवर (1 रन) श्रीकर भरत को सुनील नरेन: पैड्स पर डाली गई गेंद,बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

7.3 ओवर (1 रन) ग्लेन मैक्सवेल को सुनील नरेन: मिड विकेट की दिशा में खेला और सिंगल हासिल किया|

7.2 ओवर (2 रन) ग्लेन मैक्सवेल को सुनील नरेन: कट शॉट!! पॉइंट फील्डर को बीट किया, गैप मिला, फील्डर गेंद के पीछे, दो रनों पर संतुष्ट किया|

7.1 ओवर (0 रन) ग्लेन मैक्सवेल को सुनील नरेन: पुल मारने गए थे लेकिन शरीर पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं|

6.6 ओवर (2 रन) श्रीकर भरत को आंद्रे रसेल: शॉटपिच बॉल को लेग साइड की ओर पुल लगाते हुए तेज़ी से 2 रन पूरा किया|

6.5 ओवर (1 रन) ग्लेन मैक्सवेल को आंद्रे रसेल: मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

6.4 ओवर (0 रन) ग्लेन मैक्सवेल को आंद्रे रसेल: गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए बल्लेबाज़| बॉल गति के साथ अंदर आई और उछाल के साथ पैड्स को जा लगी|

6.3 ओवर (1 रन) श्रीकर भरत को आंद्रे रसेल: ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर खेला, फील्डर वहां मौजूद लेकिन तेज़ी से एक रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|

6.2 ओवर (1 रन) ग्लेन मैक्सवेल को आंद्रे रसेल: बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

6.1 ओवर (1 रन) श्रीकर भरत को आंद्रे रसेल: लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 41/2 बैंगलोर| शुरुआत तो काफ़ी बेहतर अंदाज़ में किया है मॉर्गन के शेरों ने यहाँ पर कोलकाता को पहला विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली का निकलकर दिया| तो वहीँ लौकी फर्गसन ने भी एक बड़ा शिकार करते हुए दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन की तरफ रवाना किया| ऐसे में अब मॉर्गन चाहेंगे कि कुछ और विकटों को हासिल करते हुए बैंगलोर को कम से कम रन बनाने दिया जाए|

ग्लेन मैक्सवेल होंगे अगले बल्लेबाज़...

5.6 ओवर (0 रन) देवदत्त पडिक्कल को लॉकी फर्ग्युसन: आउट!!! कैच आउट!! पॉवरप्ले ने जाते जाते बल्लेबाज़ को अपने साथ ले जाना सही समझा| 22 रन बनाकर देवदत लौट गए पवेलियन| फर्ग्युसन को मिली एक महत्वपूर्ण विकेट| ओवर की आखिरी गेंद थी जिसे अपर कट लगाने गए थे बल्लेबाज़| गेंद में अधिक उछाल नहीं थे, शायाद ग़लत शॉट खेल गए| अपर कट खेला ज़रूर लेकिन बल्ला लगकर सीधा कीपर के दस्तानों में चली गई गेंद| कार्तिक कहाँ ऐसे आसान से कैच टपकाने वाले| बल्लेबाज़ ने पिच के उछाल को मिसजज कर दिया और निराश होकर पवेलियन लौटे| 41/2 बैंगलोर| KKR vs RCB: Match 31: WICKET! Devdutt Padikkal c Dinesh Karthik b Lockie Ferguson 22 (20b, 3x4, 0x6). RCB 41/2 (6.0 Ov). CRR: 6.83

5.5 ओवर (0 रन) देवदत्त पडिक्कल को लॉकी फर्ग्युसन: कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

5.4 ओवर (1 रन) श्रीकर भरत को लॉकी फर्ग्युसन: पैड्स पर डाली गई गेंद,बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

5.3 ओवर (0 रन) श्रीकर भरत को लॉकी फर्ग्युसन: एक अहम डॉट बॉल, रूम बनाकर मारने गए थे बल्लेबाज़ बीट हुए और कीपर के दस्तानों में गई गेंद| कोई रन नहीं|

5.2 ओवर (1 रन) देवदत्त पडिक्कल को लॉकी फर्ग्युसन: धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी|

5.1 ओवर (4 रन) देवदत्त पडिक्कल को लॉकी फर्ग्युसन: खूबसूरत!! कड़ाकेदार!! तेज़ तर्रार शॉट!!! किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं उसे रोकने का और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा पार कर गई| जबतक फील्डर अपनी पलक झपकते गेंद उनसे दूर निकल गई| KKR vs RCB: Match 31: Devdutt Padikkal hits Lockie Ferguson for a 4! RCB 39/1 (5.1 Ov). CRR: 7.55

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
T20 WC 2024: ISIS के धमकी के बीच सुरक्षा एजेंसी का बड़ा फैसला, IND-PAK मैच के लिए न्यूयॉर्क स्टेडियम में स्नाइपर होंगे तैनात - रिपोर्ट
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
T20 World Cup 2024: Now IPL has bigger than T20 World Cup in term of prize money, there is such a huge difference between winner's money
Next Article
T20 World Cup 2024: इनामी रकम के पहलू से टी20 विश्व कप से बड़ी है आईपीएल, दोनों के विजेता के बीच है इतने पैसों का अंतर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;