कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) गुड लेंथ पर डाली गई ऑफ स्पिन गेंद| रिंकू सिंह ने मिड विकेट की ओर पुश करते हुए पहला रन तेज़ी से लिया| दूसरे की मांग थी लेकिन राणा ने सही समय पर मना कर दिया| कोलकाता को जीत के लिए 30 गेंद पर 46 रन चाहिए|

14.5 ओवर (1 रन) नॉट आउट!! बाल-बाल बच गए बल्लेबाज़ रिंकू| रन आउट की अपील थी लेकिन थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि बल्ला सही समय पर क्रीज़ के अंदर आ गया था जिसकी वजह से नॉट आउट करार दिए गए| आगे की गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला जहाँ से फील्डर ने उसे पकड़ते हुए स्ट्राइकर एंड पर थ्रो किया| डायरेक्ट हिट लगी थी जिसके बाद ये रन आउट की अपील हुई थी| बिग स्क्रीन पर इसे नॉट आउट पाया गया|


14.4 ओवर (1 रन) कैरम बॉल!! पड़कर अंदर आई गेंद| पॉइंट की तरफ खेला जहाँ से एक ही रन हासिल हुआ|

14.3 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्पिन गेंद जिसपर बल्लेबाज़ ने पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और लेग साइड से एक रन बटोरा|

14.2 ओवर (2 रन) ऑफ़ स्टम्प की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप से दो रन हासिल किया|

14.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

13.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार चहल ने क्रीज़ का इस्तेमाल करते हुए बाहर डाली गेंद| रिंकू उसे कट लगाने गए लेकिन बीट हुए| 101/3 कोलकाता|

13.5 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!! बढ़िया रनिंग विकटों के बीच| आगे की गेंद को हलके हाथों से मिड ऑफ़ की तरफ पुश किया और तेज़ी से भागकर रन पूरा किया| फील्डर का थ्रो आया लेकिन कोई नुक्सान नहीं हुआ|

13.4 ओवर (1 रन) गुगली गेंद को पढ़ लिया| ऑफ़ साइड पर पुश किया जहाँ से एक रन का मौका बन गया| इसी के साथ कोलकाता का 100 रन भी बोर्ड पर लग गया|

13.3 ओवर (1 रन) छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप से सिंगल हासिल हुआ|

13.2 ओवर (1 रन) लेग स्पिन!! बैकफुट से जाकर सामने की तरफ पंच कर दिया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

13.1 ओवर (1 रन) पैड्स की गेंद को बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

12.6 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ रिंकू सिंह ने अपना खाता खोला!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ कट शॉट खेलने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से मिला चार रन| कोलकाता vs राजस्थान: Match 47: Rinku Singh hits Trent Boult for a 4! KKR 96/3 (13.0 Ov). Target: 153; RRR: 8.14

रिंकू सिंह बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

12.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु सफल हो गया यहाँ पर| सही समय पर कप्तान ने रिव्यु लिया था जो सफल होता हुआ नज़र आया| अब यहाँ से फील्डिंग टीम मुकाबले पर पकड़ बनाना चाहेगी| राजस्थान टीम को मिली एक बड़ी सफलता| 34 रन बनाकर राणा लौटे पवेलियन| लेग स्टम्प पर डाली गई लेंथ गेंद को पुल लगाने गए थे| गेंद की गति और स्विंग से चकमा खाए| ग्लव्स से लगने के बाद कीपर तक गई गेंद जहाँ से उसे लपकने के बाद कैच की अपील हुई| अम्पायर द्वारा नकार दिया गया| रिव्यु लिया गया जहाँ रिप्ले में देखने पर पता चला कि ग्लव्स से एज लगा हुआ था जिसे अल्ट्रा एज ने भी साफ़ कर दिया| कोलकाता vs राजस्थान: Match 47: WICKET! Shreyas Iyer c Sanju Samson b Trent Boult 34 (32b, 3x4, 1x6). KKR 92/3 (12.5 Ov). Target: 153; RRR: 8.51

12.4 ओवर (1 रन) फुल बॉल को कवर्स की तरफ खेला जहाँ से एक रन भाग लिया|

12.3 ओवर (4 रन) चौका!!! चीकी शॉट!! ये एक टच का चौका!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद को आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| गैप मिला और गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| कोलकाता vs राजस्थान: Match 47: Nitish Rana hits Trent Boult for a 4! KKR 91/2 (12.3 Ov). Target: 153; RRR: 8.27

12.2 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे पॉइंट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|

12.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट| लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन मिला| गेम बना दिया है इन दोनों बल्लेबाजों ने यहाँ पर|

11.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 48 गेंदों पर 68 रनों की दरकार|

11.5 ओवर (0 रन) इस बार बाहर डाली गई गेंद को कट लगाने गए बल्लेबाज़ लेकिन बीट हुए| कोई रन नहीं|

11.4 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

11.3 ओवर (6 रन) छक्का! अय्यर ऑन फायर| रेंज हिटिंग!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए बॉल को मिड विकेट बाउंड्री के पार मार दिया| संपर्क बढ़िया हुआ जिसकी वजह से छह रनों के लिए निकल गई गेंद| अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हुई| कोलकाता vs राजस्थान: Match 47: It's a SIX! Shreyas Iyer hits Yuzvendra Chahal. KKR 83/2 (11.3 Ov). Target: 153; RRR: 8.24

11.2 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| स्क्वायर लेग की दिशा में खेला और तेज़ी से रन भाग लिया|

11.1 ओवर (1 रन) एक और सिंगल लेग बाई के रूप में आया| इस बार पैड्स पर लगकर पॉइंट की तरफ गई गेंद जहाँ से रन का मौका बन गया|

10.6 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में सिंगल आया| पैड्स को लगकर लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

10.5 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला जहाँ से एक रन मिल गया|

10.4 ओवर (0 रन) इस बार धीमी गति की गेंद को लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

10.3 ओवर (4 रन) चौका!!! हैट्रिक बाउंड्री यहाँ पर नितीश राणा के बल्ले से आती हुई!! बल्लेबाज़ ने ऑफ़ स्पिन को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए थर्ड मैन से चौका बटोरा| कोलकाता vs राजस्थान: Match 47: Nitish Rana hits Ravichandran Ashwin for a 4! KKR 73/2 (10.3 Ov). Target: 153; RRR: 8.42

10.2 ओवर (6 रन) छक्का! राणा जी अश्विन पर पूरी तरह से प्रहार करते हुए| वाओ!! ये बॉल तो सीमा रेखा पार कर गई| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेजा छह रनों के लिए| कोलकाता vs राजस्थान: Match 47: It's a SIX! Nitish Rana hits Ravichandran Ashwin. KKR 69/2 (10.2 Ov). Target: 153; RRR: 8.69

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (4 रन) चौका!  पहली ही गेंद पर बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट! बल्लेबाज़ ने ऑफ़ स्पिन को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए थर्ड मैन से चौका बटोरा| कोलकाता vs राजस्थान: Match 47: Nitish Rana hits Ravichandran Ashwin for a 4! KKR 63/2 (10.1 Ov). Target: 153; RRR: 9.15

मैच रिपोर्ट