कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ आवेश के इस ओवर से आए 20 रन यहाँ पर!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|

9.5 ओवर (1 रन) सिंगल, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|


9.4 ओवर (4 रन) चौका! पेस का इस्न्तेमाल करते हुए अपनी पेस बदल दी बल्लेबाज़ बिलिंग्स ने यहाँ पर| छोटी गेंद पर पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने अपने लिए मिड विकेट से बाउंड्री बटोरी| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: Sam Billings hits Avesh Khan for a 4! KKR 97/3 (9.4 Ov). Target: 211; RRR: 11.03

9.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

9.3 ओवर (4 रन) चौका!!! फ्री हिट का यहाँ पर फ़ायदा उठाते हुए बिलिंग्स!!! लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे मिड ऑफ़ की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|

9.3 ओवर (7 रन) नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो करार दिया| बेहतरीन शॉट बल्लेबाज़ के द्वारा खेला गया यहाँ पर!!! इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| फुलटॉस डाली हुई हुई गेंद पर स्कूप शॉट लगाया बल्ले पर सही तरह से आई गेंद और कीपर के ऊपर से फाइन लेग बाउंड्री के पार गई सीधा स्टैंड में और मिला सिक्स|

9.2 ओवर (1 रन) गुड लेंथ गेंद को क्रीज़ में हिलते डुलते कवर्स की तरफ पंच कर दिया जहाँ से एक रन ही हासिल हुआ|

9.1 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी|

8.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| कवर्स की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन हासिल हुआ| 79/3 कोलकाता|

8.5 ओवर (1 रन) इस गेंद को लेग साइड पर खेला और गैप से एक आसान सा सिंगल हासिल कर लिया|

8.4 ओवर (1 रन) नॉट आउट!!! साथ ही लेग बाई के रूप में भी एक रन मिल गया!!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर!! गुड लेंथ पर डाली गई गुगली गेंद पर बल्लेबाज़ आगे आकर लेग साइड पर फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा फ्रेंट पैड्स को जा लगी| अपील हुई गेंदबाज़ द्वारा जिसको अम्पायर ने समय लेकर नॉट आउट करार दिया| जिसके बाद लखनऊ के कप्तान ने लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद लेग स्टंप्स के ऊपर जाकर लग रही थी जिसके कारण अम्पायर्स कॉल हो गया|

8.3 ओवर (0 रन) आगे की गेंद पर बल्लेबाज़ ने निकलकर सामने की ओर शॉट खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को पकड़ा| रन नहीं आया|

8.2 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|

8.1 ओवर (1 रन) आगे डाली हुई लेग स्पिन गेंद| श्रेयस ने लॉन्ग ऑफ की तरफ ड्राइव लगाकर एक रन निकाला|

7.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| एक रन मिल गया|

7.5 ओवर (2 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|

7.4 ओवर (6 रन) छक्का! बड़ा शॉट सामने की तरफ!! जैसे ही अपने पाले में गेंद को देखा उसे सामने की तरफ खेल दिया| एलिवेशन बढ़िया मिला और छह रन हासिल कर लिया| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: It's a SIX! Shreyas Iyer hits Krishnappa Gowtham. KKR 72/3 (7.4 Ov). Target: 211; RRR: 11.27

7.3 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|

7.2 ओवर (1 रन) सिंगल से खाता खोला| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया एक रन के लिए|

सैम बिलिंग्स अगले बल्लेबाज़ क्रीज़ पर आये हैं...

7.1 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! कोलकाता को लगा तीसरा झटका!!! कृष्णप्पा गौतम के हाथ लगी पहली विकेट| 56 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!!! नितीश राणा 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई धीमी गति की ऑफ स्पिंग गेंद पर बल्लेबाज़ एक्स्ट्रा कवर्स की ओर शॉट लगाना चाहते थे| गेंद की गति और उछाल से यहाँ पर चकमा खा गए| बीच बल्ले में नहीं लगती हुई गेंद स्टिकर के पास जा लगी और सीधा लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की ओर हवा में गई जहाँ से मार्कस स्टोइनिस ने पकड़ा एक आसान सा कैच| 65/3 कोलकाता| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: WICKET! Nitish Rana c Marcus Stoinis b Krishnappa Gowtham 42 (22b, 9x4, 0x6). KKR 65/3 (7.1 Ov). Target: 211; RRR: 11.38

6.6 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|

6.5 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर राणा ने स्वीप शॉट खेला| एक रन हो गया|

6.4 ओवर (1 रन) फुलटॉस गेंद पर श्रेयस ने ड्राइव किया| एक रन ही मिल सका|

6.3 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की तरफ बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन निकाला|

6.2 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई लेग स्पिन गेंद पर श्रेयस अय्यर ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला| एक रन मिला|

6.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेला| एक रन आ गया|

टाइम आउट का समय!! ढाई मिनट का ब्रेक हुआ| 6 के बाद 60/2 है कोलकाता| शरूआत तो अच्छी है और अब उन्हें 84 गेंदों पर 151 रनों की दरकार है| जिस अंदाज़ में श्रेयस एंड कम्पनी बल्लेबाज़ी कर रही है उससे मुकाबला रोमांचक होता जाएगा|

5.6 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर खेलकर एक रन निकाला|

5.5 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप की गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिला|

5.4 ओवर (4 रन) एक और चौका! बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट! बल्लेबाज़ ने ऑफ़ स्पिन को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए पॉइंट से चौका बटोरा| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: Nitish Rana hits Krishnappa Gowtham for a 4! KKR 59/2 (5.4 Ov). Target: 211; RRR: 10.60

5.3 ओवर (4 रन) चौका!! बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: Nitish Rana hits Krishnappa Gowtham for a 4! KKR 55/2 (5.3 Ov). Target: 211; RRR: 10.76

5.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| गेंद टर्न हुई और बल्ले का लीडिंग एज लेकर शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई| रन नहीं आ सका|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (4 रन) चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: Nitish Rana hits Krishnappa Gowtham for a 4! KKR 51/2 (5.1 Ov). Target: 211; RRR: 10.79

मैच रिपोर्ट