कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

9.5 ओवर (2 रन) डीप पॉइंट की ओर गेंद को कट करते हुए तेज़ी से 2 रन हासिल किया|


9.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

9.3 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू बड़ी अपील, अम्पायर ने नकारा| आगे डाली गई गेंद को रिवर्स स्वीप खेलने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधे पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की अपील हुई लेकिन अम्पायर ने माना किया|

9.2 ओवर (2 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की ओर फील्डर के ऊपर से कट किया| फील्डर उसके पीछे गए जिसके बाद बल्लेबाजों ने 2 रन ले लिया|

9.1 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर एक रन लिया|

टाइम आउट का हुआ समय!! दोनों ही टीमों के पास अब रणनीति बनाने का एक मौका...

8.6 ओवर (4 रन) चौका!!! नितीश राणा के बल्ले से आती हुई बाउंड्री| इससे गेंदबाज़ के हौंसले पस्त हुए होंगे| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर अपना घुटना टिकाया और स्वीप किया फाइन लेग की ओर| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार ताल मेल| टप्पा खाकर गेंद गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|

8.5 ओवर (1 रन) सिंगल!!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

8.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|

8.3 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ की तरफ पुश करते हुए सिंगल लिया|

8.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को राणा ने स्कूप शॉट खेला, फाइन लेग की ओर गई बॉल, एक रन मिला|

8.1 ओवर (0 रन) टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को रिवर्स स्वीप करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

7.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ एक बढ़िया ओवर की हुई समाप्ति| रिवर्स स्वीप किया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं हुआ महज़ 2 ही रन इस ओवर से आये| 54/2 कोलकाता|

7.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

7.4 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की गेंद को कवर्स की तरफ खेला, कोई रन नहीं हुआ|

7.3 ओवर (1 रन) लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

7.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

7.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ साइड पर पुश करते हुए एक रन हासिल किया|

6.6 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

6.5 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

6.4 ओवर (6 रन) छक्का! एक बढ़िया प्रयास स्मिथ द्वारा लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर| लगभग छलांग लगाकर बॉल को खीच ही लिया था लेकिन पूरी तरह से अंदर नहीं रख पाए और पूरे छह रन मिल गए| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की तरफ बैठकर स्लॉग कर दिया था|

6.3 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप अपर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर खेला, रन नहीं मिल सका|

6.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| सामने की ओर गेंद को खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

6.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

पॉवर प्ले नकी हुई समाप्ति!! 6 के बाद 44/2 कोलकाता| अच्छा रन चेज़ चल रहा, बल्लेबाजों को समझ बूझकर खेलना होगा|

5.6 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला| 6 के बाद 44/2 कोलकाता|

नितीश राणा अब बल्लेबाज़ी के लिए क्रीज़ पर आये|

5.5 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! कोलकाता को लगा दूसरा बड़ा झटका| ख़तरनाक नज़र आ रहे राहुल त्रिपाठी 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आवेश खान के हाथ लगी पहले ही ओवर में सफ़लता| गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को समझ नहीं सके बल्लेबाज़| ऑफ साइड की ओर बस गेंद को पुश कर दिया| बल्ले को लगकर गेंद हवा में गई मिड ऑफ फील्डर ने अपने बाँए को भागते हुए गेंद को कैच पकड़ा| 43/2 कोलकाता|

5.4 ओवर (1 रन) आके आकर गेंद को लेग साइड की ओर पुल किया, फील्डर वहां मौजूद, एक रन ही मिल सका|

5.3 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर खेला, एक रन मिला|

5.2 ओवर (1 रन) फुलर लेंथ बॉल को कवर्स की दिशा में खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (4 रन) चौका!!! पहली ही गेंद पर आवेश खान का स्वागत बाउंड्री लगाकर किया| आगे आकर गेंद को गिल ने मिड विकेट की ओर खेला, गैप में गई बॉल, एक टप्पा खाकर चार रनों के लिए|

मैच रिपोर्ट