चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर पंच किया| फील्डर वहां मौजूद, र नही हुआ|

14.5 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को पुल किया स्क्वायर लेग की ओर जहाँ से एक रन आया|


14.4 ओवर (1 रन) बैकफूट से कवर्स की ओर पंच किया सिंगल आया|

14.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

14.3 ओवर (5 रन) वाइड!!! इसी के साथ बाई के रूप में आता हुआ चौका| बाउंसर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने देखा और जाने दिया कीपर की ओर| बॉल कीपर के ऊपर से गई थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर, 5 अतरिक्त रन आता हुआ इस गेंद से यहाँ पर|

14.2 ओवर (1 रन) कवर्स की दिशा में इस गेंद को पुश करते हुए गैप से सिंगल हासिल किया|

14.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|

14.1 ओवर (4 रन) चौका!!! लैप शॉट लगाना चाहते थे फाफ़ लेकिन अंतिम समय पर गाइड कर दिया थर्ड मैन की ओर जहाँ से कीपर ने अपने दाँए ओर डाईव लगाया लेकिन बॉल को फील्ड नही कर सके| गेंद गई सीधे थर्ड मैन सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| बल्लेबाज़ को लैप शॉट लगाते देख गेंद की गति में परिवर्तन कर दिया था लेकिन फाफ इस बार उनसे काफी आगे निकल गए| KKR vs CSK: Match 15: Faf du Plessis hits Pat Cummins for a 4! CSK 134/1 (14.1 Ov). CRR: 9.46

13.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| धीमी गति से ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया| 130/1 चेन्नई|

13.5 ओवर (3 रन) पुल किया लेग साइड पर इस बार गेंद को और गैप में जाती हुई गेंद| फील्डर ने सीमा रेखा के ठीक पहले उसे डाईव लगाकर रोक दिया, एक रन अपनी टीम के लिए बचाए| बेहतरीन फील्डिंग देखने को मिली|

13.4 ओवर (1 रन) बड़े शॉट के लिए गए इस बार लेकिन संपर्क बढ़िया नहीं हुआ| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन ही मिल पाया|

13.3 ओवर (4 रन) चौका!! रूम बनाया अपने लिए और एक्स्ट्रा कवर्स के ऊपर से मार दिया गेंद को उठाकर और चौका हासिल किया| खुलकर खेलने आये हैं मोइन जो यहाँ पर दिखता हुआ| KKR vs CSK: Match 15: Moeen Ali hits Kamlesh Nagarkoti for a 4! CSK 126/1 (13.3 Ov). CRR: 9.33

13.2 ओवर (0 रन) करार प्रहार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर जहाँ से गैप नहीं मिल पाया| अगर उसके दायें या बाएँ होती तो निश्चित ही एक चौका मिल जाता|

13.1 ओवर (1 रन) पॉइंट कली दिशा में गेंद को खेला फाफ ने जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

12.6 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुश करते हुए फाफ़ ने एक रन निकाला|

12.5 ओवर (0 रन) कवर्स की ओर ड्राइव किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही आया|

12.4 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ फाफ डु प्लेसिस ने इस लीग में पूरा किया 17वां अर्धशतक| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद ऑफ साइड की ओर खेला| गैप में गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| KKR vs CSK: Match 15: FIFTY! Faf du Plessis completes 52 (35b, 4x4, 2x6). CSK 120/1 (12.4 Ovs). CRR: 9.47

12.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर स्वीप करते हुए सिंगल लिया|

मोइन अली बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

12.2 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! पहला झटका यहाँ पर चेन्नई को लगता हुआ| ऋतुराज गायकवाड़ 64 रन बनाकर पवेलियन लौटे| 115 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| वरुण चक्रवर्ती के हाथ लगी पहली विकेट| आगे डाली गई गेंद को स्वीप किया मिड विकेट की ओर| हवा में गई गेंद फील्डर पीछे मौजूद पैट कमिंस जिन्होंने कोई गलती नही करते हुए किया कैच| 115/1 चेन्नई| KKR vs CSK: Match 15: WICKET! Ruturaj Gaikwad c Pat Cummins b Varun Chakaravarthy 64 (42b, 6x4, 4x6). CSK 115/1 (12.2 Ov). CRR: 9.32

12.1 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|

11.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई इस महंगे ओवर की समाप्ति| 17 रन इस ओवर से आये| इस गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए सिंगल हासिल किया| 115/0 चेन्नई| एक शानदार शुरुआत|

11.5 ओवर (1 रन) फ्री हिट!!! जिसका फ़ायदा नही उठा सके फाफ़| फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|

11.5 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया| नो बॉल!!!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके कारण थर्ड अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| अगली गेंद फ्री हिट होगी एक बार फिर से फाफ़ के लिए|

11.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री के पार सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| KKR vs CSK: Match 15: It's a SIX! Ruturaj Gaikwad hits Prasidh Krishna. CSK 111/0 (11.4 Ov). CRR: 9.51

11.3 ओवर (1 रन) चतुराई भरी गेंदबाज़ी!! फ्री हिट पर स्लोवर बाउंसर डालकर बच गए| फाफ अपना लैप शॉट लगाने गए थे लेकिन धीमी गति की गेंद को परख नहीं पाए| लेग साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|

11.3 ओवर (2 रन) नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट!! फाफ होंगे स्ट्राइक पर उसके लिए क्यों कि इस गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट के ऊपर से खेलकर सिंगल हासिल किया था|

11.2 ओवर (4 रन) ओहोहोहो!!! बेहतरीन ऑन ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! गुड लेंथ की गेंद को आगे आकर गेंदबाज़ के सर की ऊपर से ड्राइव किया| गैप में गई गेंद रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर किसी भी फील्डर पास| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| KKR vs CSK: Match 15: Ruturaj Gaikwad hits Prasidh Krishna for a 4! CSK 102/0 (11.2 Ov). CRR: 9

11.1 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|

10.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! इस ओवर से आता हुआ दूसरा सिक्स| फुल लेंथ की डाली हुई धीमी गति की गेंद को फाफ़ ने पहले ही देखा लिया था| जिसके बाद फाफ़ ने गेंद को लॉन्ग ऑफ की दिशा में पूरे पॉवर के साथ खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला छक्का| KKR vs CSK: Match 15: It's a SIX! Faf du Plessis hits Kamlesh Nagarkoti. CSK 98/0 (11.0 Ov). CRR: 8.91

10.5 ओवर (1 रन) लेंथ बॉल को मिड विकेट की दिशा में पुल कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

10.4 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद को पुल कर दिया स्क्वायर लेग की तरफ जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

10.3 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ ऋतुराज गायकवाड़ ने अपना अर्धशतक पूरा किया| ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर पुश करते हुए 1 रन लिया| एक बेहतरीन पारी अपनी टीम के लिए खेलते हुए| कप्तान धोनी ने उनमें आत्मविश्वास जताया था उसपर खरे उतारते हुए| इस लीग का उनका पांचवां और इस सीज़न का पहला अर्धशतक है ये| एक बार फिर से अपनी लय हासिल करता हुआ ये युवा खिलाड़ी| KKR vs CSK: Match 15: FIFTY! Ruturaj Gaikwad completes 50 (33b, 5x4, 3x6). CSK 90/0 (10.3 Ovs). CRR: 8.57

10.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से आती हुई बाउंड्री| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को आगे आकर मिड विकेट की दिशा में पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| KKR vs CSK: Match 15: It's a SIX! Ruturaj Gaikwad hits Kamlesh Nagarkoti. CSK 89/0 (10.2 Ov). CRR: 8.61

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल किया मिड विकेट की ओर जहाँ से एक रन आता|

मैच रिपोर्ट