वेस्ट इंडीज बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

वेस्ट इंडीज बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

वेस्ट इंडीज बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (1 रन) बढ़िया फील्डिंग थर्ड मैन पर आवेश द्वारा, चौका बचाया, एक ही रन दिया| अपने बाएँ ओर फुल लेंथ डाईव लगाकर बॉल को रोक दिया| कट शॉट खेला गया था जो फील्डर की ओर गया|

4.5 ओवर (4 रन) चौका! स्टैंड एंड डेलिवर!! इस बार इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| लगातार प्रहार हो रहा गेंदबाजों पर, ऐसा लगरह कि ड्यू की वजह से बॉल पकड़ में नहीं आ रही| भारत vs वेस्ट इंडीज: 3rd T20I: Rovman Powell hits Shardul Thakur for a 4! WI 59/2 (4.5 Ov). Target: 185; RRR: 8.31


4.4 ओवर (2 रन) दुग्गी!! चिप किया मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को, नो मेंस लैंड में गिरी जहाँ से दो रन हासिल हुए|

4.3 ओवर (0 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

4.3 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई बॉल, वाइड करार दी गई|

4.2 ओवर (4 रन) चौका! एक और बाउंड्री, 50 रन भी पूरे हुए, लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई छोटी गेंद जिसे पुल कर दिया और गैप हासिल करते हुए चौका बटोरा| भारत vs वेस्ट इंडीज: 3rd T20I: Rovman Powell hits Shardul Thakur for a 4! WI 52/2 (4.2 Ov). Target: 185; RRR: 8.49

4.1 ओवर (6 रन) छक्का! फाइन लेग के ऊपर से छह रन| पॉवेल ऑन फायर, पिछले मुकाबले का फॉर्म यहाँ पर भी दिखाते हुए| कप्तान रोहित तकलीफ में दिखाई दे रहे हैं| भारत vs वेस्ट इंडीज: 3rd T20I: It's a SIX! Rovman Powell hits Shardul Thakur. WI 48/2 (4.1 Ov). Target: 185; RRR: 8.65

3.6 ओवर (4 रन) चौका! एक और बार कड़क पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ पूरन ने बाउंड्री बटोरी| कमाल की फॉर्म में दिख रहा है ये बल्लेबाज़| भारत को इसे जल्द से जल्द आउट करना होगा| भारत vs वेस्ट इंडीज: 3rd T20I: Nicholas Pooran hits Avesh Khan for a 4! WI 42/2 (4.0 Ov). Target: 185; RRR: 8.94

3.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे|

3.4 ओवर (4 रन) चौका! ये काफी खूबसूरत पुल शॉट, लेंथ को काफी जल्दी पढ़ा और पुल कर दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| गेंदबाज़ की कम रफ़्तार का फायदा उठाया और बाउंड्री अर्जित कर ली| भारत vs वेस्ट इंडीज: 3rd T20I: Nicholas Pooran hits Avesh Khan for a 4! WI 38/2 (3.4 Ov). Target: 185; RRR: 9.0

3.3 ओवर (1 रन) लेग बाई का रन मिला यहाँ पर| फाइन लेग की दिशा में खेलन चाहा, पैड्स से लगकर गैप में गई बॉल जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

3.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

3.1 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

2.6 ओवर (6 रन) छक्का! शानदार शॉट| कमाल का फ्लिक शॉट| महज़ फ्लिक किया गेंद को मिड विकेट की ओर स्टैंड में छह रनों के लिए जा गिरी बॉल| भारत vs वेस्ट इंडीज: 3rd T20I: It's a SIX! Rovman Powell hits Venkatesh Iyer. WI 32/2 (3.0 Ov). Target: 185; RRR: 9.0

दीपक चाहर को पैर में कुछ तकलीफ आई है| शायद मसल स्ट्रेन है| उनकी जगह अब वेंकटेश अय्यर करेंगे गेंद..

2.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

अगले बल्लेबाज़ रोवमन पॉवेल..

2.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! दीपक एक बार फिर से इडेन पर चमकता हुआ| कमाल का आउटस्विंगर, बल्लेबाज़ के पास इस गेंद का कोई जवाब नहीं था, आगे से मूव कराया, ड्राइव करने पर मजबूर किया, बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधा कीपर किशन के दस्तानों में चली गई गेंद जहाँ से एक आसान सा कैच लपक लिया गया| भारत पर दबाव बना रहे थे होप लेकिन चाहर ने उनका विकेट झटककर उल्टा दबाव उनकी टीम पर ही डाल दिया| वाह जी वाह, क्या कमाल की स्विंग गेंदबाजी देखने को मिल रही है यहाँ पर| 26/2 विंडीज़| भारत vs वेस्ट इंडीज: 3rd T20I: WICKET! Shai Hope c Ishan Kishan b Deepak Chahar 8 (4b, 2x4, 0x6). WI 26/2 (2.4 Ov). Target: 185; RRR: 9.17

2.3 ओवर (0 रन) अच्छी वापसी चाहर द्वारा| इस गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

2.2 ओवर (4 रन) बैक टू बैक चौका! शानदार फ्लिक शॉट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा, पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| भारत vs वेस्ट इंडीज: 3rd T20I: Shai Hope hits Deepak Chahar for a 4! WI 26/1 (2.2 Ov). Target: 185; RRR: 9.0

2.1 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ होप ने खोला अपना खाता| मिड ऑन की दिशा में बॉल को पुल किया, फील्डर हर्शल ने अपने बाएँ ओर डाईव तो लगाया लेकिन बॉल को रोक नहीं पाए और चौका मिल गया| भारत vs वेस्ट इंडीज: 3rd T20I: Shai Hope hits Deepak Chahar for a 4! WI 22/1 (2.1 Ov). Target: 185; RRR: 9.14

1.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

1.5 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! पुल मारने गए थे बॉल पर लेकिन ठीक तरह से संपर्क नहीं हो पाया|

1.5 ओवर (1 रन) वाइड! नर्वस होते हुए आवेश| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाल बैठे गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|

1.4 ओवर (0 रन) अच्छी वापसी आवेश द्वारा| पुल मारने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन अंदरूनी किनारा लेकर शरीर पर जा लगी बॉल|

1.3 ओवर (4 रन) बेहतरीन कट शॉट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया| बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया| गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई| डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए| भारत vs वेस्ट इंडीज: 3rd T20I: Nicholas Pooran hits Avesh Khan for a 4! WI 17/1 (1.3 Ov). Target: 185; RRR: 9.08

1.2 ओवर (2 रन) बढ़िया फील्डिंग मिड ऑफ़ पर फील्डर द्वारा| अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर बॉल को रोका और चौका बचाया, दो ही रन मिले| गेंद उनसे लगकर लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ गई जहाँ से दो रनों का मौका बन गया|

1.1 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ आवेश का हुआ है स्वागत| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को पूरन ने ऑफ़ साइड पर पंच कर दिया| गैप हासिल हुआ और चौका मिल गया| भारत vs वेस्ट इंडीज: 3rd T20I: Nicholas Pooran hits Avesh Khan for a 4! WI 11/1 (1.1 Ov). Target: 185; RRR: 9.24

दूसरे छोर से कौन आएगा? आवेश खान को थमाई गई बॉल|

0.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और रन बटोर लिया|

0.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! भारत का रिव्यु हुआ सफल!! चाहर को मिली पहली सफलता| कमाल का आउट स्विंगर था जिसपर बल्लेबाज़ ड्राइव मारने गए, बीट हुए और बाहरी किनारे को लगकर कीपर तक गई गेंद| कैच की अपील हुई, अम्पायुअर सहमत नहीं दिखे, रोहित ने रिव्यु लिया जहाँ रिप्ले में देखने पर अल्ट्रा एज ने साफ़ कर दिया कि किनारा लगा हुआ था| बल्लेबाज़ को जाना होगा वापिस| 6/1 विंडीज़| भारत vs वेस्ट इंडीज: 3rd T20I: WICKET! Kyle Mayers c Ishan Kishan b Deepak Chahar 6 (5b, 1x4, 0x6). WI 6/1 (0.5 Ov). Target: 185; RRR: 9.34

0.4 ओवर (4 रन) चौका! शानदार ऑफ ड्राइव की बदौलत चौका बटोरा| अपना आक्रामक रुख दिखाते हुए मेयर्स, गेंदबाज़ को कुछ अलग सोचने की ज़रुरत| भारत vs वेस्ट इंडीज: 3rd T20I: Kyle Mayers hits Deepak Chahar for a 4! WI 6/0 (0.4 Ov). Target: 185; RRR: 9.26

0.3 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! एक सही समय पर बल्लेबाज़ का बिलकुल सही रिव्यु!!! बाल बाल बच गए मेयर्स!!! किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ| फील्ड अम्पायर को बदलना होगा अपना फैसला, रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद लेग स्टम्प के ऊपर से निकल रही थी जिस वजह से नॉट आउट करार दिया गया| रिप्ले में भी देखने पर पता चला कि विकेट्स मिसिंग थी|

0.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

0.1 ओवर (2 रन) दुग्गी के साथ हुआ रन चेज़ का आगाज़!! ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला| फील्डर से मिस्फील्ड हुई, एक की जगह दो मिल गए|