भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पर्थ स्टेडियम, पर्थ में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| अब 30 गेंदों पर 39 रनों की दरकार होगी|

14.5 ओवर (2 रन) दुग्गी!! एक और कैच का मौका टपका दिया गया| इसी के साथ एडन का पचास रन भी पूरा हो गया| मिड विकेट की दिशा में खेला था गेंद को और दो फील्डर के बीच गिर गई गेंद जहाँ से दो रन्स मिल गए| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: Super 12 - Match 18: FIFTY! Aiden Markram completes 50 (38b, 6x4, 1x6). SA 95/3 (14.5 Ovs). Target: 134; RRR: 7.55


14.4 ओवर (4 रन) चौका! एक शानदार शॉट कवर्स की तरफ| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की दिशा में खेला| गैप मिला और बड़ी आसानी से चार रनों के लिए निकल गई गेंद| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: Super 12 - Match 18: Aiden Markram hits Arshdeep Singh for a 4! SA 93/3 (14.4 Ov). Target: 134; RRR: 7.69

14.3 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| इस बार पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

14.3 ओवर (1 रन) वाइड! लेग स्टम्प के काफी बाहर की गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|

14.2 ओवर (1 रन) सिंगल से ही काम चलाना पड़ेगा यहाँ पर| इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|

14.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिल पायेगा यहाँ पर| इस बार ऑफ़ साइड पर गेंद को खेला और तेज़ी से रन भाग लिया|

13.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! एडन मार्करम के बल्ले से यहाँ पर आता हुआ बड़ा शॉट!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा दर्शकों के बीच में गई छह रनों के लिए| अफ़्रीकी टीम को अब जीत के लिए 36 गेंदों पर 49 रनों की दरकार| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: Super 12 - Match 18: It's a SIX! Aiden Markram hits Ravichandran Ashwin. SA 85/3 (14.0 Ov). Target: 134; RRR: 8.17

13.5 ओवर (1 रन) इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|

13.4 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

13.3 ओवर (1 रन) क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

13.2 ओवर (2 रन) कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए 2 रन लिया|

13.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! डेविड मिलर के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर बड़ा शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा गई स्टैंड्स में छह रनों के लिए| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: Super 12 - Match 18: It's a SIX! David Miller hits Ravichandran Ashwin. SA 74/3 (13.1 Ov). Target: 134; RRR: 8.78

12.6 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

12.5 ओवर (1 रन) रन आउट का एक और बड़ा मौका लेकिन फिर से गँवा बैठी टीम इंडिया| बल्लेबाज़ फ्रेम में भी नहीं थे| ये तो पक्का गेम चेंजिंग मौका था| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| फील्फ्दर के आगे से रन भागे और रोहित ने बॉल को उठाकर बल्लेबाज़ी एंड पर थ्रो करना चाहा जो विकटों के दूर से निकल गया| सिंगल मिला| भारत पूरी तरह से अब दबाव में होगा|

12.4 ओवर (0 रन) इस बार हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

12.3 ओवर (0 रन) बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

12.2 ओवर (2 रन) दुग्गी!! टाईट बॉल थी ये| बल्लेबाज़ ने इसे बैक फुट से गेंद को पंच किया जहाँ से दो रन मिल गया|

12.1 ओवर (0 रन) इस बार क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

11.6 ओवर (1 रन) सिंगल, फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

11.5 ओवर (1 रन) कैच ड्रॉप!! ओह!! विराट ये आपने क्या कर दिया| एक आसान सा कैच टपका बैठे| 35 रनों पर एडन को मिला एक बड़ा जीवनदान| ये मुकाबला अब यहाँ से पूरी तरह से घूम सकता है| सब चौंक गए और विराट खुद से बेहद निराश दिखे| अगर ये विकेट मिल जात्ती तो भारत मुकाबले में काफी ऊपर आ जाता| ऑफ़ स्पिन गेंद पर आगे आकर लेग साइड पर पुल शॉट खेला था| बड़ी बाउंड्री थी इस वजह से हवा में एक आसान सा कैच विराट की तरफ गया था जिसको वो गँवा बैठे|

11.4 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर भी मिलेगा| छोटी गेंद पर पुल शॉट लगाया और डीप से एक रन हासिल कर लिया|

11.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

11.2 ओवर (4 रन) चौका! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंदबाज़ के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: Super 12 - Match 18: Aiden Markram hits Ravichandran Ashwin for a 4! SA 61/3 (11.2 Ov). Target: 134; RRR: 8.42

11.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

10.6 ओवर (4 रन) बाईज का चौका| काफी महंगा ओवर| 16 रन्स इस ओवर से आये| बाउंसर डाली गई गेंद| कीपर ने छलांग लगाकर इसे रोकना चाहा लेकिन उनके ऊपर से निकल गई बॉल|

10.5 ओवर (1 रन) रन आउट का मौका!! डायरेक्ट हिट की दरकार लेकिन स्काई थ्रो नहीं लगा पाए| अगर ये थ्रो लग जाता तो बल्लेबाज़ी एंड पर एडन का काम तमाम हो जाता| टैप किया था ऑफ़ साइड पर इस गेंद को और एक रन भाग खड़े हुए थे बल्लेबाज़ जहाँ रन आउट का मौका छूट गया|

10.4 ओवर (4 रन) चौका! गेंदबाज़ की पेस का इस्तेमाल करते हुए बाउंड्री हासिल की| इस गेंद पर पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: Super 12 - Match 18: David Miller hits Hardik Pandya for a 4! SA 51/3 (10.4 Ov). Target: 134; RRR: 8.89

10.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

10.2 ओवर (4 रन) चौका! टॉप एज और चार रनों के लिए थर्ड मैन की दिशा में निकल गई गेंद| रूम बनाकर खेलने गए थे लेकिन उछाल के चलते बल्ले के उपरी हिस्से पर लग गई गेंद और बाउंड्री दे गई| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: Super 12 - Match 18: Aiden Markram hits Hardik Pandya for a 4! SA 46/3 (10.2 Ov). Target: 134; RRR: 9.10

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (2 रन) दुग्गी!!, लॉफ्ट किया और दो रन हासिल कर लिया|

मैच रिपोर्ट