भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (4 रन) चौका! ये भी निकल गई गेंद| दो फील्डरों के बीच से बॉल को सीमा रेखा के पार भेज दिया चार रनों के लिए| घुटना टिकाकर खेला गया था ये शॉट| 96/1 अफ्रीका| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 3rd T20I: Rilee Rossouw hits Umesh Yadav for a 4! SA 96/1 (10.0 Ov). CRR: 9.6

9.5 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से सिंगल हासिल किया|


9.4 ओवर (0 रन) डॉट बॉल यहाँ पर देखने को मिली काफी देर बाद!! कवर्स की दिशा में खेला लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

9.3 ओवर (6 रन) छक्का! एक और बार छोटी गेंद जिसे पुल कर दिया और स्क्वायर लेग बाउंड्री से छह रन हासिल किया| छोटा मैदान होने के कारण बड़ी आसानी से निकल गई ये गेंद छह रनों के लिए| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 3rd T20I: FIFTY! Quinton de Kock completes 53 (33b, 4x4, 4x6). SA 91/1 (9.3 Ovs). CRR: 9.58

9.2 ओवर (1 रन) एक और सिंगल यहाँ पर, इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|

9.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

8.6 ओवर (6 रन) कैच ड्रॉप और छक्का! एक बड़ी ग़लती सिराज से स्क्वायर लेग बाउंड्री पर हुई| कैच तो छोड़ा साथ में छक्का भी दे दिया| विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप कर दिया था और फ्लैट गई थी ये गेंद फील्डर की तरफ| कैच लपकते वक़्त सिराज के हाथों से छटक गई गेंद| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 3rd T20I: It's a SIX! Rilee Rossouw hits Ravichandran Ashwin. SA 83/1 (9.0 Ov). CRR: 9.22

8.5 ओवर (1 रन) बढ़िया कवर ड्राइव! फील्डर द्वारा उसे हाफ स्टॉप किया गया जहाँ से एक रन मिल पाया|

8.4 ओवर (6 रन) छक्का! ओहो!!! ज़बर्दस्त रिवर्स स्वीप शॉट पॉइंट की ओर| गेंद की उछाल को परखते हुए शॉट लगाया और गैप से मैक्सिमम हासिल किया| आज एक अलग ही लय में नज़र आ रहे हैं क्विनी| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 3rd T20I: It's a SIX! Quinton de Kock hits Ravichandran Ashwin. SA 76/1 (8.4 Ov). CRR: 8.77

8.3 ओवर (1 रन) बढ़िया रनिंग विकटों के बीच!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ और तेज़ी से रन भाग लिया|

8.2 ओवर (1 रन) मिस फील्ड कवर्स फील्डर द्वारा जिसकी वजह से एक रन मिल गया| ड्राइव कर दिया था इस गेंद को बल्लेबाज़ ने और रन भाग लिया|

8.1 ओवर (0 रन) जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया|

7.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और डीप से एक रन हासिल किया| 68/1 भारत|

7.5 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! बल्ला चलाया और स्विंग से बीट हो गए| कीपर तक गई गेंद, कोई रन नहीं हुआ|

7.4 ओवर (0 रन) लो फुल टॉस गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर वहां पर तैनात, कोई रन नहीं हुआ|

7.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|

7.2 ओवर (4 रन) चौका! मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| इसी के साथ डी कॉक ने अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अपने 2000 रन्स पूरे किये| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 3rd T20I: Quinton de Kock hits Harshal Patel for a 4! SA 67/1 (7.2 Ov). CRR: 9.14

7.2 ओवर (1 रन) वाइड! डाउन द लेग साइड और एक बेहतरीन टेक पन्त द्वारा विकेट के पीछे| निश्चित ही एक बाउंड्री बचाई| लेग स्टम्प के काफी बाहर निकल रही थी बॉल जिसे डाईव लगाकर रोक दिया गया|

7.1 ओवर (1 रन) सिंगल, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

6.6 ओवर (4 रन) चौका! शानदार प्लेसमेंट| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 3rd T20I: Quinton de Kock hits Mohammed Siraj for a 4! SA 61/1 (7.0 Ov). CRR: 8.71

6.5 ओवर (2 रन) नॉट आउट!! रन आउट की अपील थी जिसे बिग स्क्रीन पर देखने के बाद नकार दिया गया| सही समय पर नॉन स्ट्राइकर एंड पर पहुंचे बल्लेबाज़| लेग साइड पर खेला था गेंद को और दो रन भाग खड़े हुए| इसी बीच फील्डर का थ्रो गेंदबाज़ की तरफ आया जहाँ से बेल्स उड़ाई गई लेकिन कोई नुक्सान नहीं हुआ|

6.4 ओवर (0 रन) चेंज ऑफ़ पेस से बल्लेबाज़ को छका दिया| पुल मारने गए लेकिन शरीर पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं हुआ|

6.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

6.2 ओवर (6 रन) छक्का! बढ़िया शॉट!!! छोटी पटकी हुई गेंद को परखते हुए पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 3rd T20I: It's a SIX! Rilee Rossouw hits Mohammed Siraj. SA 54/1 (6.2 Ov). CRR: 8.53

6.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

5.6 ओवर (1 रन) लेग बाई|

5.5 ओवर (6 रन) छक्का! शानदार शॉट| बड़ी आसानी से इस गेंद को सीमा रेखा के पार भेज दिया| पैरों पर डाली गई गेंद को फ्लिक किया मिड विकेट की ओर स्टैंड से छह रन हासिल किये| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 3rd T20I: It's a SIX! Rilee Rossouw hits Ravichandran Ashwin. SA 47/1 (5.5 Ov). CRR: 8.06

5.4 ओवर (1 रन) सिंगल, पॉइंट की दिशा में खेला गया एक रिवर्स स्वीप शॉट| फील्डर दीपक द्वारा अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर उसे रोका गया| टीम के लिए तीन रन्स बचाए|

5.3 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन मिला|

5.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (1 रन) सिंगल, कवर्स की दिशा में खेला| गैप से एक रन भाग लिया|

मैच रिपोर्ट