भारत बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम पाकिस्तान लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ 16 रनों के इस ओवर की हुई समाप्ति| मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल किया| 30 गेंदों पर 47 रनों की दरकार|

14.5 ओवर (2 रन) इस बार फ्लिक किया और मिड ऑन से दो रन हासिल कर लिया|


14.4 ओवर (4 रन) एक और चौका इस ओवर से आता हुआ| ये गेंद पॉइंट फील्डर को बीट कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| कप्तान रोहित पूरी तरह से हैरान परेशान नज़र आ रहे हैं लेकिन मैच नहीं छोड़ रहे जो अच्छी बात है| भारत vs पाकिस्तान: Super Four - Match 2: Mohammad Rizwan hits Yuzvendra Chahal for a 4! PAK 132/2 (14.4 Ov). Target: 182; RRR: 9.38

14.3 ओवर (1 रन) सिंगल, रिवर्स स्वीप खेलकर पॉइंट की ओर से एक रन लिया|

14.2 ओवर (4 रन) चौका! वेलडन! बल्लेबाज़ ने झुककर इसे स्वीप किया और स्क्वायर लेग बाउंड्री से चौका बटोरा| भारत को अब विकटों की तलाश| भारत vs पाकिस्तान: Super Four - Match 2: Mohammad Nawaz hits Yuzvendra Chahal for a 4! PAK 127/2 (14.2 Ov). Target: 182; RRR: 9.71

14.1 ओवर (4 रन) चौका! ये नवाज़ ही हैं या कोई और!! भारतीय टीम के लिए तो ये खिलाड़ी आउट ऑफ़ सिलेबस आया है| मिड विकेट की दिशा में स्वीप शॉट खेला| गैप मिला और चार रन बटोर लिया| भारत vs पाकिस्तान: Super Four - Match 2: Mohammad Nawaz hits Yuzvendra Chahal for a 4! PAK 123/2 (14.1 Ov). Target: 182; RRR: 10.11

गेंदबाज़ी में बदलाव, युजवेंद्र चहल के हाथ में थमाई गई बॉल...

13.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| 36 गेंदों पर 63 रनों की दरकार| मुकाबला पूरी तरह से पाकिस्तान के पक्ष में जाता हुआ|

13.5 ओवर (4 रन) टॉप एज और चौका!! पटकी हुई गेंद पर पुल मारने गए थे और उछाल से चकमा खाए| बल्ले के उपरी हिस्से से टकराने के बाद कीपर के ऊपर से काफी तेज़ी के साथ फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए| किस्मत भी पूरी तरह से नवाज़ का साथ देती हुई| भारत vs पाकिस्तान: Super Four - Match 2: Mohammad Nawaz hits Hardik Pandya for a 4! PAK 118/2 (13.5 Ov). Target: 182; RRR: 10.38

13.4 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| इस बार धीमी गति की गेंद से चकमा दे दिया|

13.3 ओवर (4 रन) चौका! नवाज़ के बल्ले में आवाज़ है| कड़क शॉट खेला है कवर्स की तरफ| फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद चार रनों के लिए| भारत vs पाकिस्तान: Super Four - Match 2: Mohammad Nawaz hits Hardik Pandya for a 4! PAK 114/2 (13.3 Ov). Target: 182; RRR: 10.46

13.2 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने इस दफ़ा मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| फील्डर बाउंड्री लाइन पर मौजूद थे जिसके कारण एक रन ही मिल सका|

13.1 ओवर (2 रन) दुग्गी!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से मिड विकेट की ओर पुश करते हुए तेज़ी से दो रन ले लिया|

12.6 ओवर (1 रन) नॉट आउट!! डायरेक्ट हिट के बाद रन आउट की अपील थी जिसे बिग स्क्रीन पर चेक किया गया| जब थ्रो लगा तब बल्लेबाज़ डाईव लगाकर क्रीज़ के अंदर आ चुके थे| सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| लेग साइड पर इस गेंद को फ्लिक किया था और रन के लिए भाग खड़े हुए थे|

12.5 ओवर (1 रन) एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| मिसिंग लेग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| बाल बाल बचे बल्लेबाज़| तेज़ गति की गेंद सीधा आकर पैड्स से जा टकराई जिसके बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई थी जिसे अम्पायर ने नकार दिया| लेग बाई का एक रन आ गया|

12.4 ओवर (4 रन) चौका! सीधे बल्ले से सामने की तरफ| ज़मीनी शॉट, इतनी तेज़ी से सीमा रेखा के पार गई चार रनों के लिए कि किसी भी फील्डर से रोके न रुके| ये बल्लेबाज़ तो भारत को काफी तंग कर रहा है| भारत vs पाकिस्तान: Super Four - Match 2: Mohammad Nawaz hits Arshdeep Singh for a 4! PAK 105/2 (12.4 Ov). Target: 182; RRR: 10.50

12.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

12.2 ओवर (2 रन) दुग्गी इसी के साथ रिजवान का एक और अर्धशतक पूरा हो गया यहाँ पर| कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम के लिए| ऊपर की गेंद को लॉफ्ट किया और दो रन हासिल कर लिया| उनकी इस पारी पर टीम ने खड़े होकर तालियाँ बजाई| भारत vs पाकिस्तान: Super Four - Match 2: FIFTY! Mohammad Rizwan completes 50 (37b, 4x4, 2x6). PAK 100/2 (12.2 Ovs). Target: 182; RRR: 10.70

12.1 ओवर (2 रन) लो फुल टॉस गेंद| लेग साइड पर खेलने गए| लीडिंग एज लेकर कवर्स की तरफ गई गेंद जहाँ से दो रन्स मिल गए|

11.6 ओवर (1 रन) इस बार लेग साइड पर गेंद को हीव करते हुए अपने लिए एक सिंगल बटोर लिया| 96/2 पाकिस्तान, लक्ष्य से 86 रन दूर|

11.5 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| मिसिंग लेग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| बाल बाल बचे बल्लेबाज़| थोड़ा अंदर होती तो बल्लेबाज़ का काम तमाम हो जाता| पड़कर अंदर आई बॉल, बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी| कोई रन नहीं, कोई नुकसान नहीं हुआ|

11.4 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया| बढ़िया रनिंग विकटों के बीच|

11.3 ओवर (6 रन) छक्का! नवाज़ आप तो सबको हैरान कर रहे हैं| वाओ!! ये बॉल तो सीमा रेखा पार कर गई| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेजा छह रनों के लिए| भारत vs पाकिस्तान: Super Four - Match 2: It's a SIX! Mohammad Nawaz hits Ravi Bishnoi. PAK 94/2 (11.3 Ov). Target: 182; RRR: 10.35

11.2 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद को फाइन लेग की तरफ खेला, एक ही रन मिल पाया|

11.1 ओवर (1 रन) गुगली गेंद, बैक फुट से गेंद को पंच किया कवर्स की तरफ, एक रन मिल गया|

10.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ दस रन वाले ओवर की समाप्ति हुई| बाहर की गेंद को पॉइंट की तरफ कट किया| गति कम कर दी थी चहल ने इस वजह से बॉल को टाइम नहीं कर पाए बल्लेबाज़|

10.5 ओवर (2 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप फील्डर जबतक गेंद पर आते, बल्लेबाजों ने उस बीच दो चुरा लिए|

10.4 ओवर (1 रन) इस बार रूम बनाकर गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला, एक ही रन मिल सका|

10.3 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई लेग स्पिन गेंद| कवर्स की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|

10.2 ओवर (0 रन) इस बार लाइन खींच ली| स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| एक डॉट बॉल हुई|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (6 रन) छक्का! ओवर की शुरुआत एक बड़े छक्के के साथ| फुल टॉस गेंद पर ऑफ़ स्टम्प के बाहर जाकर मिड विकेट की तरफ खेला| बल्ले से लगने के बाद गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी| भारत vs पाकिस्तान: Super Four - Match 2: It's a SIX! Mohammad Rizwan hits Yuzvendra Chahal. PAK 82/2 (10.1 Ov). Target: 182; RRR: 10.17

मैच रिपोर्ट