पाकिस्तान बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

पाकिस्तान बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पाकिस्तान बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

9.5 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|


9.4 ओवर (1 रन) नॉट आउट!! बाल बाल बचे बल्लेबाज़ वहां पर| पूरी जान झोंक दी थी क्रीज़ में घुसने के लिए| डायरेक्ट हिट भी हुई लेकिन बल्लेबाज़ तबतक अंदर घुस चुके थे| पैड्स की गेंद को फाइन लेग पर खेला और रन भाग खड़े हुए| भुवि ने वहां से गेंद को पिक करते हुए नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो किया जो विकटों पर जा लगा था| रन आउट की अपील हुई, बिग स्क्रीन पर देखने पर पता चला कि बल्लेबाज़ अंदर घुस चुके थे|

डायरेक्ट हिट रन आउट की अपील, अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा...

9.3 ओवर (2 रन) मिड ऑन की तरफ हलके हाथों से गेंद को खेला| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और डाईव लगाते हुए हुए पूरा कर लिया|

9.2 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पेर, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

9.1 ओवर (4 रन) चौका! हवा में थी ये गेंद लेकिन गैप से निकल गई थर्ड मैन की दिशा में चार रनों के लिए| नहीं नहीं वरुण आप इस तरह की ग़लती नहीं कर सकते| स्टम्प्स में गेंद रखने की ज़रुरत| भारत vs पाकिस्तान: Super 12 - Match 16: Babar Azam hits Varun Chakravarthy for a 4! PAK 66/0 (9.1 Ov). Target: 152; RRR: 7.94

8.6 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर सिंगल हासिल किया| 9 ओवर के बाद 62 बिना किसी नुकसान के पाकिस्तान|

8.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! ओहो!!! शानदार शॉट यहाँ पर मयंक के द्वारा देखने को मिला| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड की दिशा में फ्लिक किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क| गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स| भारत vs पाकिस्तान: Super 12 - Match 16: It's a SIX! Babar Azam hits Ravindra Jadeja. PAK 61/0 (8.5 Ov). Target: 152; RRR: 8.15

8.4 ओवर (0 रन) आगे आकर गुड लेंथ की गेंद को बाबर ने कवर्स की ओर खेला| विराट ने गेंद को पकड़कर कीपर की ओर थ्रो किया|

8.3 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

8.2 ओवर (1 रन) फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

8.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर सिंगल लिया|

7.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| बाउंड्री नहीं आने से बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ता जाएगा| इस गेंद को रिजवान ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 8 के बाद 52/0 पाकिस्तान|

7.5 ओवर (1 रन) इस बार बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

7.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! इसी के साथ पाकिस्तान के 50 रन भी पूरे हुए| कमाल की बल्लेबाज़ी जारी है| टीम को इस तरह की शुरुआत की बेहद ज़रुरत थी और वही यहाँ मिली भी है|

7.3 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

7.3 ओवर (1 रन) वाइड! लेकिन अच्छी कीपिंग पन्त द्वारा लेग साइड पर| कुछ रन बचे| बेल्स उडाये लेकिन बल्लेबाज़ सुरक्षित|

7.2 ओवर (1 रन) स्क्वायर ऑफ़ द विकेट खेला गया शॉट!! पीछे फील्डर तैनात, एक रन ही मिल पाया|

7.1 ओवर (1 रन) फुलर लेंथ गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| एक ही रन मिल पायेगा|

6.6 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की ओर खेलकर सिंगल लिया|

6.5 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

6.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधे गेंदबाज़ के हाथ में गई, रन नहीं आया|

6.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| सामने की ओर गेंद को खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

6.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

6.1 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 43/0 पाकिस्तान, जीत के लिए 84 गेंदों पर 109 रन चाहिए|| फ़िलहाल क्रीज़ पर बाबर आजम के साथ मोहम्मद रिजवान बल्लेबाज़ी करते हुए| भारत के कप्तान विराट कोहली को अपने पहले विकेट की तलाश...

5.6 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| कोई रन नहीं| 8 रन इस ओवर से आये| 6 के बाद 43/0 पाकिस्तान| एक बेहतरीन रन चेज़ को अंजाम देते हुए| कमाल की बल्लेबाज़ी देखने को मिल रही है इन दो सलामी बल्लेबाजों द्वारा|

5.5 ओवर (2 रन) दुग्गी!! एक बार फिर से पैरों पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे लेग साइड पर टहलाया, बड़ी बाउंड्री की वजह से दो रन मिल गए|

5.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल, कसा हुआ ओवर गुज़रता हुआ, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

5.3 ओवर (1 रन) चतुराई भरा सिंगल!! हलके हाथों से इस गेंद को डिफेंड किया| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|

5.2 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद,बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (2 रन) पटकी हुई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में पुल किया| फील्डर वहां पर जडेजा तैनात, दो रन मिल गए| दूसरे रन के लिए रिजवान को डाईव लगानी पड़ी|

मैच रिपोर्ट