भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया| 134/4 भारत, पांच ओवर शेष|

14.5 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|


14.4 ओवर (0 रन) पॉज़ करते हुए डाली गई गेंद, कवर्स की तरफ खेला लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|

गेंद में कुछ तकलीफ हुई है, खेल रुका हुआ है| अम्पायर ने दूसरी बॉल की मांग की है|

14.3 ओवर (4 रन) चौका! वन बाउंस और चौका!! सामने की तरफ, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं उसे रोकने का| अपनी पहचान बनाते हुए वेंकटेश| अच्छा शॉट, अच्छी टाइमिंग, बेहतरीन शुरुआत कह सकते हैं इसे| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 3rd T20I: Venkatesh Iyer hits Mitchell Santner for a 4! IND 133/4 (14.3 Ov). CRR: 9.17

14.2 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद, बल्लेबाज़ द्वारा कवर ड्राइव लगाया गया, फील्डर तैनात, एक ही रन मिलेगा|

14.1 ओवर (1 रन) लेग स्टम्प पर यॉर्कर डालने का प्रयास, फुल टॉस हुई, लेग साइड पर उसे फ्लिक किया जहाँ से एक रन मिल गया|

13.6 ओवर (1 रन) एक और हाफ स्टॉप घेरे के अंदर जिसकी वजह से सिंगल का मौका बन गया| ड्राइव करते हुए रन हासिल किया| 14 के बाद 127/4 भारत|

13.5 ओवर (0 रन) इस बार ऑफ़ ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं होगा|

13.4 ओवर (6 रन) छक्का! अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वेंकटेश का पहला मैक्सिमम!! शानदार स्लॉग स्वीप!!! कमाल की बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका, पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए, खुलकर खेलने का प्रयास और इस शॉर्ट में वो आत्मविश्वास भी झलका| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 3rd T20I: It's a SIX! Venkatesh Iyer hits Ish Sodhi. IND 126/4 (13.4 Ov). CRR: 9.22

13.3 ओवर (1 रन) इस बार समझदारी के साथ गेंद को लेग साइड पर खेला जहाँ से एक रन मिल गया|

13.2 ओवर (4 रन) शॉट!!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए, सर के पास गेंद को आने दिया, आँखों के सामने खेला गया शॉट!! पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 3rd T20I: Shreyas Iyer hits Ish Sodhi for a 4! IND 119/4 (13.2 Ov). CRR: 8.93

13.1 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया, हाफ स्टॉप फील्डर द्वारा और एक रन हासिल हुआ|

12.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक और कसे हुए ओवर की समाप्ति| आगे आकर मिड ऑन की तरफ गेंद को पंच किया और रन भाग लिया| कसी हुई गेंदबाजी के कारण बड़ा शॉट नहीं लगा पा रहे दोनों अय्यर| 114/4 भारत|

12.5 ओवर (1 रन) बैकफुट से इस गेंद को सामने की तरफ पंच किया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

12.5 ओवर (1 रन) वाइड! स्लोवर बाउंसर!! बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया, एक अतिरिक्त रन मिला|

12.4 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| कोई रन नहीं|

12.3 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

12.2 ओवर (1 रन) चीकी सिंगल!! अच्छी रनिंग विकटों के बीच, ओवर थ्रो का आया रन| फुल टॉस गेंद थी जिसे डिफेंड कर दिया था, लौकी ने उसे रोका और बैक ऑफ़ द हैण्ड विकेट पर थ्रो किया| विकटों से टकराने के बाद लॉन्ग ऑफ की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|

12.1 ओवर (1 रन) इस बार जड़ में डाली गई थी गेंद जिसे बल्मिलेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला और रन हासिल किया|

11.6 ओवर (2 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को स्लाइस करते हुए गैप से दो रन बटोर लिए| 108/4 भारत|

11.5 ओवर (1 रन) इस बार वेंकटेश ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

11.4 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

11.3 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

दो अय्यर की जोड़ी क्रीज़ पर!! वेंकटेश अय्यर अगले बल्लेबाज़...

11.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कमाल का कॉट एंड बोल्ड ईश सोढ़ी द्वारा!! 56 रन बनाकर रोहित भी लौटे पवेलियन| आगे आकर गेंद को बाहर से खीचकर सामने की तरफ मारा| हवा में गई गेंद, ऐसा लगा कि मिस टाइम कर बैठे थे रोहित, गेंदबाज़ के दाएं ओर गई थी गेंद, हाथ लगाया और उसी में आकर चिपक गई गेंद, देखने में ऐसा लगा की गेंद सोढ़ी से निकल गई थी और हाथ लगाकर उसे चिपका लिया| 103/4 भारत| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 3rd T20I: WICKET! Rohit Sharma c & b Ish Sodhi 56 (31b, 5x4, 3x6). IND 103/4 (11.2 Ov). CRR: 9.09

11.1 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, रोहित ने उसे लीव किया, समझा वाइड होगी लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखे| कोई रन नहीं|

10.6 ओवर (4 रन) चौका! इसी के साथ भारत के 100 रन भी पूरे हुए| अय्यर के खाते का पहला चौका है ये| अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 3rd T20I: Shreyas Iyer hits Mitchell Santner for a 4! IND 103/3 (11.0 Ov). CRR: 9.36

10.5 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|

10.4 ओवर (2 रन) दुग्गी, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, दो रन मिले|

10.3 ओवर (4 रन) चौका! बाहरी किनारा लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि चौका मिलेगा| इसी के साथ हिट मैन का 26वां अर्ध शतक भी पूरा हुआ| इडेन गार्डन्स से उनका प्यार कम ही नहीं हो रहा| कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम के लिए और कप्तानी के दबाव के बीच| रूम बनाकर कट लगाने गए थे और बाहरी किनारा लेकर इनफील्ड को बीट करते हुए सीमा रेखा के पार निकल गई गेंद| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 3rd T20I: FIFTY! Rohit Sharma completes 53 (27b, 5x4, 3x6). IND 96/3 (10.3 Ovs). CRR: 9.14

10.2 ओवर (1 रन) मिड ऑन की दिशा में खेला और सिंगल से संतुष्ट हुए|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (1 रन) सिंगल से काम चलाया, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

मैच रिपोर्ट