
14.5 ओवर (2 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेलकर पहला रन तेज़ी से लिया जिसके बाद ओवर थ्रो के रूप में भी दूसरा रन पंत ने ले लिया|
14.4 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
14.3 ओवर (1 रन) फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
14.2 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
14.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! इसी के साथ सूर्यकुमार यादव ने अपना अर्धशतक पूरा किया| बेहतरीन फ्लिक शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड की दिशा में फ्लिक किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क| गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स|
13.6 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल हासिल किया|
13.5 ओवर (4 रन) चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद को जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर वहां मौजूद नहीं गैप में गई गेंद| टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
13.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
13.3 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
13.2 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! भारत को लगा सबसे बड़ा झटका!!! रोहित शर्मा 48 रन बनाकर पवेलिय लौटे और अपना अर्धशतक बनाने से 2 रन से चूके| ट्रेंट बोल्ट के हाथ लगी पहली विकेट| धीमी गति की डाली हुई बाउंसर गेंद को पुल शॉट खेलने गए| बल्ले के स्टीकर के पास लगकर गेंद सीधे शॉर्ट फाइन लेग पर खड़े फील्डर रचीन रवींद्र के हाथ में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 109/2 भारत|
13.1 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर खेला, रन नहीं आया|
12.6 ओवर (0 रन) टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
12.5 ओवर (2 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट करते हुए 2 रन लिया|
12.4 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेला जहाँ से एक रन आया|
12.3 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|
12.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
12.1 ओवर (1 रन) कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
11.6 ओवर (2 रन) फ्लिक किया और पॉइंट से दो रन हासिल गया|
11.5 ओवर (1 रन) लेग साइड की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
11.4 ओवर (1 रन) स्क्वायर लेग की दिशा में खेला जहाँ से एक रन मिला|
11.3 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ भारत का 100 रन पूरा हुआ और साथ ही दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हुई| शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
11.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| टर्न एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
11.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
11.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! दर्शक दीर्घा में सीधे! बड़े शॉर्ट की दरकार और आया, ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ के रडार में बिलकुल, गेंद के नीचे आकर उठा दिया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार, गेंद जाती रही सीमा को पार दर्शक दीर्घा में, अम्पायर ने बाहें उठाते हुए छह रन का इशारा किया|
10.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
10.5 ओवर (1 रन) फ्लिक किया और स्क्वायर लेग से सिंगल हासिल गया|
10.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
10.3 ओवर (1 रन) पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
10.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, पॉइंट की दिशा में खेला| रन नहीं आ सका|
10.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
14.6 ओवर (1 रन) मिड ऑफ की ओर गेंद को खेलकर एक रन हासिल किया| भारत को जीत के लिए 30 गेंदों पर 38 रन चाहिए|