भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) 1 रन, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

9.5 ओवर (4 रन) चौका! दूसरी बाउंड्री इस ओवर से आती हुई| पटकी हुई गेंद पर फ्रंट फुट से पुल शॉट खेला और चौका बटोर लिया| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 1st ODI: Henry Nicholls hits Mohammed Siraj for a 4! NZ 41/1 (9.5 Ov). Target: 350; RRR: 7.69


9.4 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं मिला|

9.4 ओवर (1 रन) वाइड! एक अतिरिक्त रन यहाँ पर आता हुआ|

9.3 ओवर (0 रन) डॉट गेंद, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|

9.2 ओवर (4 रन) चौका! अब अपना हाथ खोलते हुए दिखे हैं हेनरी| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किया| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 1st ODI: Henry Nicholls hits Mohammed Siraj for a 4! NZ 36/1 (9.2 Ov). Target: 350; RRR: 7.72

9.1 ओवर (0 रन) डॉट गेंद, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

8.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|

8.5 ओवर (0 रन) इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर की गेंद को लेफ्ट कर दिया कीपर के लिए|

8.4 ओवर (1 रन) मिस फील्ड हुई पॉइंट फील्डर से यहाँ पर जिसकी वजह से खाता खुल जाएगा निकोल्स का यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कट शॉट खेला था जहाँ फील्डर से हुई चूक, एक रन मिल गया|

8.3 ओवर (0 रन) इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर रखी गई गेंद पर पॉइंट की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हुआ|

8.2 ओवर (0 रन) शॉर्टपिच गेंद के साथ पूरी तरह से बल्लेबाज़ को चौंकाया| गेंद की लाइन को देखते हुए पुल करने गए लेकिन असफल हुए|

8.1 ओवर (1 रन) सिंगल से ओवर का खाता खुला!! बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

हार्दिक पांड्या को अब थमाई गई है गेंद...

7.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ दो बैक टू बैक मेडेन ओवर हुआ समाप्त| पहले शमी तो अब सिराज| दबाव पूरी तरह से अब बल्लेबाज़ी टीम पर जाता हुआ|

7.5 ओवर (0 रन) शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया| पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा|

7.4 ओवर (0 रन) एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!!

7.3 ओवर (0 रन) गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ|

7.2 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

7.1 ओवर (0 रन) इस बार फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| रन नहीं हुआ|

6.6 ओवर (0 रन) हवा में गेंद!!! शमी से छूट गया कैच| हाथ में नहीं चिपकी ये गेंद!! 14 रनों पर फिन को मिला जीवनदान| काफी मुश्किल मौका था लेकिन अगर चिपक जाता तो बल्लेबाज़ का अंत हो जाता| शमी ने कैच की लाइन में अपना बायाँ हाथ लाया| हाथों में आकर निकल गई ये गेंद| बाल बाल बचे बल्लेबाज़| ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से हवा में खेल दिया था जहाँ पर शमी द्वारा कैच छूट गया|

6.5 ओवर (0 रन) लगातार दस डॉट गेंदें!! अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से बाहर की तरफ निकली गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से छोड़ा| रन का मौका नहीं बन पाया|

6.4 ओवर (0 रन) एक और बढ़िया गेंद| काफी लेट अंदर आई| बल्लेबाज़ इसे डिफेंड करने पर मजबूर हुए| लगातार डॉट बॉल खेलते हुए नज़र आ रहे हैं ऐलेन| क्या वो कुछ ग़लती करेंगे यहाँ पर?

6.3 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! ऐलेन पर काफी दबाव बनता हुआ| मिड ऑफ़ पर इसे खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|

6.2 ओवर (0 रन) गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ|

6.1 ओवर (0 रन) एक और बेहतरीन गेंद यहाँ पर डाली गई!! ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई बॉल पर बल्लेबाज़ ने लीव कर दिया|

5.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लीव कर दिया|

5.5 ओवर (0 रन) एक और बाउंसर इस ओवर से सिराज के द्वारा डाली गई| बल्लेबाज़ ने डक कर दिया| गेंद गई कीपर की ओर, रन नहीं मिल सका|

हेनरी निकोल्स बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

5.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट कुलदीप यादव बोल्ड मोहम्मद सिराज| टॉप एज!! फाइन लेग का फील्डर गेंद के नीचे आया और कुलदीप ने एक बढ़िया जज कैच पकड़ा| 10 रन बनाकर कॉनवे लौटे पवेलियन| एक बार फिर से सिराज ने टीम इंडिया को पॉवर प्ले में पहली विकेट दिलाई| अब तो उन्होंने इसकी आदत सी बना दी है| फैन्स खुश, लोकल बॉय चमका| बाउंसर से बल्लेबाज़ को टेस्ट किया| पुल मारने गए बल्लेबाज़ लेकिन उछाल से चकमा खाए| शॉट खेलने में लेट हुए और टॉप एज लेकर हवा में गई गेंद जिसे कुलदीप ने लपक लिया| 28/1 न्यूजीलैंड, लक्ष्य से 322 रन दूर| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 1st ODI: WICKET! Devon Conway c Kuldeep Yadav b Mohammed Siraj 10 (16b, 2x4, 0x6). NZ 28/1 (5.4 Ov). Target: 350; RRR: 7.26

5.3 ओवर (0 रन) अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|

5.2 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं हुआ|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑफ़ फील्डर ने उसे रोक दिया|

मैच रिपोर्ट