भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, मोटेरा, अहमदाबाद में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम इंग्लैंड लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) सूर्यकुमार यादव को आदिल रशीद : 1 रन

9.5 ओवर (6 रन) सूर्यकुमार यादव को आदिल रशीद : 6 रन IND vs ENG: 5th T20I: It's a SIX! Suryakumar Yadav hits Adil Rashid. IND 109/1 (9.5 Ov). CRR: 11.08


9.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को सामने की तरफ उठा दिया| दूसरी ही गेंद पर बड़े शॉट के लिए गए स्काई और संपर्क इतना शानदार मानो काफी देर से बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| गेंद साईट स्क्रीन के ऊपर जाकर गिरी| IND vs ENG: 5th T20I: It's a SIX! Suryakumar Yadav hits Adil Rashid. IND 103/1 (9.4 Ov). CRR: 10.66

9.3 ओवर (1 रन) एलबीडबल्यू की अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं थे| सही फैसला, अंदरूनी किनारा लगा हुआ था यहाँ पर| गुगली थी जिसे फ्लिक करने के दौरान अंदरूनी किनारा लगा बैठे थे| पैड्स से लगकर पॉइंट पर गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

9.2 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ स्काई ने अपना खाता खोला| लेग स्पिन गेंद को कट किया कवर्स की तरफ जहाँ से एक रन का ही मौका बन पाया|

9.1 ओवर (1 रन) छोटी गेंद को कोहली ने पुल कर दिया स्क्वायर लेग की ओर जहाँ से एक ही रन मिल पाया|

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं...

8.6 ओवर (0 रन) बोल्ड!!! प्ले एंड डाउन!!! भारत को लगा पहला बड़ा झटका| शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे रोहित शर्मा 64 रन बनाकर पवेलियन लौटे| बेन स्टोक्स को मिली पहली सफ़लता| इंग्लैंड को जिस विकेट की तलाश काफ़ी देर से थी वो हासिल होती हुई| 94 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| गुड लेंथ पर डाली हुई धीमी गति की गेंद को पुल लगाने गए रोहित| गेंद टप्पा खाकर थोड़ा रुककर आई| जिसके कारण रोहित उसको पढ़ नही सके जिसके कारण पुल लगा नही और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई गेंद सीधे लेग स्टंप्स को जा लगी| रोहित अपने इस शॉट ने काफ़ी निराश होते हुए पवेलियन की ओर लौटे| 94/1 भारत| IND vs ENG: 5th T20I: WICKET! Rohit Sharma b Ben Stokes 64 (34b, 4x4, 5x6). IND 94/1 (9.0 Ov). CRR: 10.44

8.5 ओवर (1 रन) गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को कोहली ने मिड ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|

8.4 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर खेला 1 रन मिला|

8.3 ओवर (4 रन) चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| IND vs ENG: 5th T20I: Rohit Sharma hits Ben Stokes for a 4! IND 92/0 (8.3 Ov). CRR: 10.82

8.2 ओवर (6 रन) झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर गिरी स्टैंड्स में!!! बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉर्ट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए, खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा| IND vs ENG: 5th T20I: It's a SIX! Rohit Sharma hits Ben Stokes. IND 88/0 (8.2 Ov). CRR: 10.56

8.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

7.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! रो का फॉर्म भारत के हित में होता है और ऐसा ही कुछ इस फाइनल मुकाबले में देखने को मिल रहा है| क्या कमाल की है ये पारी वो भी फाइनल मुकाबले में| देखकर काफी मज़ा आ रहा है| पैड्स पर डाली गई फुल लेंथ गेंद को फ्लिक कर दिया| गेंद बल्ले से लगने के बाद सीधा फाइन लेग बाउंड्री से काफी दूर स्टैंड्स में जाकर गिर गई| रनों की बारिश होती हुई यहाँ पर| IND vs ENG: 5th T20I: FIFTY! Rohit Sharma completes 53 (30b, 3x4, 4x6). IND 81/0 (8.0 Ovs). CRR: 10.13

7.5 ओवर (2 रन) कैच ड्रॉप या फिर एक टफ चांस!!! 45 के स्कोर पर रोहित को मिला एक जीवनदान!! लीडिंग एज लेकर थर्ड मैन की तरफ हवा में गई गेंद| घेरे के अंदर से मार्क वुड पीछे की तरफ भागते हुए गेंद के नीचे गए लेकिन उसे लपकने में असफ़ल रहे| इसी बीच बल्लेबाजों ने दो रन भाग लिए| पैड्स की गेंद को फ्लिक करना चाहते थे लेकिन लीडिंग एज दे बैठे थे रोहित|

7.4 ओवर (1 रन) धीमी गति से डाली गई बाउंसर जिसे कोहली ने मिड विकेट की तरफ पुल किया| डीप में फील्डर तैनात जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|

7.3 ओवर (1 रन) पटकी हुई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

7.2 ओवर (0 रन) बाहरी किनारा!! हवा में थी गेंद लेकिन थर्ड मैन फील्डर के काफी आगे गिर गई| ऊपर डाली गई गेंद को ड्राइव लगाने गए थे लेकिन बाहरी किनारा लगा बैठे थे|

7.1 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए धीमी गति की गेंद को लेग साइड पर खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

6.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! 10 रन प्रति ओवर के साथ भारत के सलामी बल्लेबाज़ रन बनाते हुए यहाँ पर| कमाल की शुरुआत इंडिया के लिए| गुड लेंथ पर डाली गई ऑफ कटर गेंद को रोहित ने पुल किया मिड विकेट की दिशा में बल्ले और बॉल का हुआ सही ताल मेल| गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला सिक्स| IND vs ENG: 5th T20I: It's a SIX! Rohit Sharma hits Chris Jordan. IND 70/0 (7.0 Ov). CRR: 10

6.5 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की तरफ पंच करते हुए सिंगल लिया|

6.4 ओवर (1 रन) मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|

6.3 ओवर (0 रन) यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|

6.2 ओवर (0 रन) गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया| हवा में गई गेंद लेकिन फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई|

6.1 ओवर (2 रन) ऊपर डाली गई गेंद को रोहित ने कवर्स की दिशा में खेलकर 2 बटोरा|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 60 बिना किसी नुकसान के भारत| इस सीरीज़ में पहली बार सलामी बल्लेबाज़ी करने आये भारत के कप्तान कोहली ने शानदार शुरुआत अपनी टीम को दे दिया है| इंग्लैंड के गेंदबाजों को अभी भी पहले विकेट की तलाश| फ़िलहाल क्रीज़ पर विराट कोहली (17) का साथ देते हुए रोहित शर्मा (35) तूफ़ानी बल्लेबाज़ी कर रहे हैं|

5.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| ऑफ़ साइड पर गेंद को खेला जहाँ से सिंगल आये| इस ओवर से आये 16 रन| 6 के बाद 60/0 भारत|

5.5 ओवर (0 रन) बैकफुट से गेंद को पंच किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|

5.4 ओवर (6 रन) छक्का ओहोहो!! हिट मैन स्पेशल!! रोहित ने इस छोटी डाली हुई गेंद को अपने ही अंदाज़ में फाइन लेग बाउंड्री की तरफ पुल कर दिया| गेंद और बल्ले का संपर्क तो आप जानते ही हैं जब रोहित पुल लगाते हैं तो| गेंद गई सीधा स्टैंड्स के भीतर| कमाल की बल्लेबाज़ी कप्तान और उप्कतान द्वारा जारी| IND vs ENG: 5th T20I: It's a SIX! Rohit Sharma hits Mark Wood. IND 59/0 (5.4 Ov). CRR: 10.41

5.3 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से खेला गया शॉट जो जाकर नॉन स्ट्राइकर एंड पर लगी विकेट से टकराया| डिफ्लेक्ट होकर मिड ऑन फील्डर से दूर गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|

5.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकलती हुई गेंद जिसपर एक छोटी सी कैच की अपील भी हुई लेकिन अम्पायर ने उसे वाइड ही करार दिया|

5.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! वूम्प!!! कोहली स्पेशल!! जितनी तेज़ गति से गेंद उनकी ओर आई उससे दुगुनी गति से फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई| क्या कमाल का संपर्क था गेंद और बल्ले के बीच| पटकी हुई गेंद को पुल मारते हुए कोहली ने अपने खाते में छह रन हासिल किये| इसी के साथ दोनों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हुई| IND vs ENG: 5th T20I: It's a SIX! Virat Kohli hits Mark Wood. IND 51/0 (5.2 Ov). CRR: 9.56

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (1 रन) एलबीडबल्यू की बड़ी अपील रोहित के खिलाफ लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| सही फैसला!! गेंद लेग स्टम्प के बाहर निकल रही थी| फ्लिक मारने के चक्कर में पैड्स पर खा बैठे थे गेंद|

मैच रिपोर्ट