इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, मोटेरा, अहमदाबाद में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

इंग्लैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (4 रन) चौके के साथ हुई एक और महंगे ओवर की समाप्ति| 11 रन इस ओवर से आये| अपर कट का इस्तेमाल करते हुए हार्दिक ने बाउंसर गेंद पर हार्दिक ने बाउंड्री हासिल की| 15 के बाद 157/2 भारत| IND vs ENG: 5th T20I: Hardik Pandya hits Jofra Archer for a 4! IND 157/2 (15.0 Ov). CRR: 10.47

14.5 ओवर (3 रन) बेहतरीन फील्डिंग मलान द्वारा कवर्स बाउंड्री पर!! स्लाइड करते हुए सीमा रेखा के ठीक पहले गेंद को रोका और टीम के लिए एक रन बचाए| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए कोहली ने गेंद को कवर्स की तरफ पंच कर दिया था फील्डर ने अपने बाएँ ओर भागते हुए डाईव लगाई और रन बचाए|


14.4 ओवर (1 रन) बैकफुट पर जाकर गेंद को हार्दिक ने मिड विकेट की ओर खेला जहाँ से सिंगल ही मिलेगा|

14.3 ओवर (1 रन) एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन मिल पाया|

14.2 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

14.1 ओवर (1 रन) बाउंसर!! कोहली ने उसे पुल किया स्क्वायर लेग की तरफ जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

13.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| पैड्स लाइन की गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद रन नही आया|

13.5 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेला 1 रन हुआ|

13.4 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई लेग स्पिन गेंद को पंड्या ने पॉइंट की ओर कट करते हुए सिंगल लिया|

13.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए कोहली ने सिंगल लिया|

हार्दिक पंड्या बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

13.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! क्रिस जॉर्डन यू ब्यूटी!!! एक शानदार पारी का अंत एक बेमिसाल कैच द्वारा हुआ| क्या कमाल का कैच था जितनी बार देखा जाए उतना कम होगा| ऊपर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| छक्का जा रहा था मिड विकेट की तरफ| लॉन्ग ऑन से भागते हुए जॉर्डन ने अपने दाहिने हाथ से गेंद को लपका| उसी दौरान वो सीमा रेखा के पार जा रहे थे ये देखते हुए अपने आगे खड़े रॉय की तरफ गेंद को फेंका जिन्होंने उस कैच को कम्प्लीट किया और मुस्कुराने लगे| एक विचित्र दृश्य देखने को मिला हमें यहाँ पर| स्काई भी चौंक गए| 143/2 भारत| IND vs ENG: 5th T20I: WICKET! Suryakumar Yadav c Jason Roy b Adil Rashid 32 (17b, 3x4, 2x6). IND 143/2 (13.2 Ov). CRR: 10.73

13.1 ओवर (1 रन) लेग साइड पर गेंद को खेला जहाँ से एक रन ही मिल पाया|

12.6 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में जगह बनाकर खेलने गए बल्लेबाज़| गेंद और बल्ले का कोई ताल मेल नही हुआ| गेंद गई सीधे कीपर के हाथ में रन नही हुआ|

12.5 ओवर (0 रन) गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को रिवर्स स्वीप किया| एक टप्पा खाकर गेंद गई पॉइंट की ओर जहाँ से रन नही मिला|

12.4 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली हुई गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

12.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को सूर्यकुमार ने फ्लिक किया| गेंद पैड्स को लगती हुई मिड ऑफ की ओर गई| जहाँ से बल्लेबाजों ने सिंगल लिया|

12.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की ओर ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

12.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! कमाल का शॉट किंग कोहली के बल्ले से आता हुआ| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को आगे आकर कोहली ने मिड विकेट के ऊपर से खेला| गेंद गई सीधे सीमा रेखा बाहर मिला सिक्स| IND vs ENG: 5th T20I: It's a SIX! Virat Kohli hits Ben Stokes. IND 139/1 (12.1 Ov). CRR: 11.42

11.6 ओवर (4 रन) चौकों की हैट्रिक के साथ हुई एक और महंगे ओवर की समाप्ति| वाह जी वाह, क्या कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए| लो फुल टॉस बॉल को गाइड किया पॉइंट और थर्ड मैन फील्डर के बीच से और गैप हासिल करते हुए अपने खाते में चार रन जोड़ लिए| 133/1 भारत| IND vs ENG: 5th T20I: Suryakumar Yadav hits Chris Jordan for a 4! IND 133/1 (12.0 Ov). CRR: 11.08

11.5 ओवर (4 रन) चौका!!! ओहोहो!! एक बार फिर से उसी दिशा में खेला गया सेम शॉट लेकिन इस बार काफी ज्यादा संतुलंत में रहकर खेला| सीमा रेखा पर कोई फील्डर नहीं था जिसकी वजह से गेंद एक टप्पे के बाद बाउंड्री पार कर गई| IND vs ENG: 5th T20I: Suryakumar Yadav hits Chris Jordan for a 4! IND 129/1 (11.5 Ov). CRR: 10.9

11.4 ओवर (4 रन) चौका!!!! स्काई का लैप शॉट!!! शॉर्ट फाइन लेग फील्डर के पास गेंद को रोकने का मौका था जिसने आगे की तरफ डाईव लगाई लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए| गेंद उनको छोड़ते हुए फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए| IND vs ENG: 5th T20I: Suryakumar Yadav hits Chris Jordan for a 4! IND 125/1 (11.4 Ov). CRR: 10.71

11.3 ओवर (2 रन) फुल लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक कर दिया| गैप में थी, दो की मांग जहाँ से कोहली डेंजर एंड पर थे लेकिन आसानी से दूसरा पूरा कर लिया|

11.2 ओवर (1 रन) समझदारी के साथ धीमी गति की गेंद को थर्ड मैन की तरफ खेला जहाँ से एक रन मिला|

11.1 ओवर (4 रन) चौका!!! टिपिकल कोहली मिड विकेट फ्लिक!! हाई क्वालिटी शॉट!! ऊपर की गेंद को रिस्ट का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट की तरफ खेला| दो फील्डर थे वहां पर लेकिन ठीक उनके बीच से इस गेंद को मारा और चार रन अपने और टीम के बीच में जोड़ लिए| IND vs ENG: 5th T20I: Virat Kohli hits Chris Jordan for a 4! IND 118/1 (11.1 Ov). CRR: 10.57

10.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति| सूर्यकुमार ने किया ऑफ स्टंप्स पर जाकर चहलकदमी जिसके कारण गेंदबाज़ ने लेग स्टंप्स पर गेंद को डाला| गेंद बल्लेबाज़ के रेंज में नही आई| लेग स्टंप्स के ऊपर से गई कीपर के हाथ में जहाँ से रन नही हुआ|

10.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई रन नही मिला|

10.4 ओवर (1 रन) मिड ऑफ की ओर पंच करते हुए सिंगल लिया|

10.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

10.2 ओवर (2 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की ओर फ्लिक किया| फील्डर मिड विकेट से भागते हुए आये और गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोका| लेकिन इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से 2 रन पूरा किया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप्स के बाहर डाली हुई धीमी गति की गेंद को कवर्स की ओर सूर्यकुमार ने खेला| फील्डर वहां मौजूद रन नही हुआ|

मैच रिपोर्ट