भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, मोटेरा, अहमदाबाद में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम इंग्लैंड लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (2 रन) मिस्फील्ड बेयर्सटो द्वारा मिड विकेट बाउंड्री पर जहाँ एक की जगह दो रन मिल गए| अमूमन उनसे ऐसी ग़लती देखने को नहीं मिलती है लेकिन आज हुई| शायद गेंद पर काफी तेज़ी से आना चाहते थे| पैड्स की गेंद को बल्ले का मुंह बंद करते हुए पन्त ने फ्लिक कर दिया था| 10 के बाद 75/3 भारत|

9.5 ओवर (1 रन) गुड लेंथ की गेंद को सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की तरफ खेला जहाँ से एक रन मिल गया|


9.4 ओवर (0 रन) इस बार सही टप्पे पर डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर खेलते हुए सम्मान दिया|

9.3 ओवर (1 रन) पुश किया सीधे बल्ले से गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ जहाँ से एक रन मिल गया|

9.2 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

9.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए सिंगल बटोरा|

8.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| ऑफ स्टंप पर डाली हुई गेंद को कवर्स की ओर पुश किया रन नही बन पाया|

8.5 ओवर (0 रन) आगे डाली गई लेग स्पिन गेंद को पन्त ने डिफेंड कर दिया|

रिषभ पन्त बल्लेबाज़ी करने मैदान में आए...

8.4 ओवर (0 रन) आउट!! स्टम्प!!! इनफॉर्म बल्लेबाज़ कोहली महज़ 1 रन बनाकर रशीद की गुगली का शिकार हो गए| भारत के लिए ये एक बुरी खबर| एक बार फिर से अपनी पारी में काफी जल्दी कर गए कोहली| आगे आकर बड़े शॉट के लिए गए थे| आदिल ने ये देखते हुए गेंद की गति को धीमा रखा| फ्लाईट में बीट किया| कोहली का बल्ला चला लेकिन टर्न से बीट हुए| काफी आगे आ चुके थे जिसके बाद वापसी का कोई मौका नहीं बन सका| कीपर बटलर ने गेंद को पकड़ते ही बिजली की रफ़्तार से बेल्स उड़ा दी| 70/3 भारत, इंग्लैंड के खैमे ने ली होगी यहाँ चैन की सांस| IND vs ENG: 4th T20I: WICKET! Virat Kohli st Jos Buttler b Adil Rashid 1 (5b, 0x4, 0x6). IND 70/3 (8.4 Ov). CRR: 8.08

8.3 ओवर (0 रन) इस बार टर्न होती गेंद को बड़े आराम से कोहली ने डिफेंड कर दिया|

8.2 ओवर (2 रन) लेग बाई के रूप में आई दुग्गी!!! पैड्स की गुगली गेंद को फ्लिक किया, बीट हुए, पैड्स से लगकर फाइन लेग बाउंड्री की तरफ गई गेंद| फील्डर उसका पीछा करते हुए रोकने में कामयाब हुए|

8.1 ओवर (0 रन) डिफेंड करने गए लेकिन अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से जा टकराई गेंद|

7.6 ओवर (4 रन) चौके के साथ हुई एक और सफल ओवर की समाप्ति जिससे एक बड़ी विकेट आई| इस गेंद पर एक बार फिर से यादव जी का क्लास दिखा| बैकफुट पंच था कवर्स की तरफ| फील्डर ने भरसक प्रयास किया लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए| 68/2 भारत| IND vs ENG: 4th T20I: Suryakumar Yadav hits Ben Stokes for a 4! IND 68/2 (8.0 Ov). CRR: 8.5

7.5 ओवर (1 रन) पहली ही गेंद पर कोहली ने खोला अपना खाता| उपर डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ फ्लिक करते हुए रन हासिल किया|

भारतीय कप्तान अब क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं...

7.4 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज़ अब पवेलियन लौटे| बेन स्टोक्स को मिली पहली विकेट| केएल राहुल 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| फुल लेंथ पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ के ऊपर से खेलने गए राहुल| लेकिन बल्ला हाथ में घूमा जिसके कारन गेंद सही तरह से बल्ले के ऊपर नही आया| गेंद ने बल्ले का निछ्ला हिस्सा लेकर सीधे मिड ऑफ पर खड़े फील्डर जोफ़्रा आर्चर के हाथ में गई| जहाँ से आर्चर ने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा कैच| इस मैच में आर्चर द्वारा किया गया दूसरा कैच| 63/2 भारत| IND vs ENG: 4th T20I: WICKET! KL Rahul c Jofra Archer b Ben Stokes 14 (17b, 2x4, 0x6). IND 63/2 (7.4 Ov). CRR: 8.22

7.3 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|

7.2 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑन की ओर खेलकर तेज़ी से सिंगल पूरा किया|

7.1 ओवर (2 रन) फुल लेंथ की गेंद को सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की ओर ड्राइव किया| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन 2 रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|

7.1 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ फ्लिक करने गए| बल्ले पर नही आई गेंद और सीधे कीपर के हाथ में गई| अम्पायर ने जिसको देखते हुए वाइड करार दिया|

हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को थमाई गई है गेंद...

6.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| 14 रन इस ओवर से आये| 7 के बाद 59/1 भारत| इस गेंद को आगे आकर लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला और रन पूरा किया|

6.5 ओवर (6 रन) सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन इनसाइड आउट शॉट!! हवा में थी लेकिन स्टैंड्स में गई| करारा छह कह सकते हैं इसे| शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़ सूर्यकुमार| किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का और बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद| IND vs ENG: 4th T20I: It's a SIX! Suryakumar Yadav hits Adil Rashid. IND 58/1 (6.5 Ov). CRR: 8.49

6.4 ओवर (4 रन) चौका!!! फेवरेट शॉट है ये स्काई का स्पिन के विरुद्ध!!! फुल टॉस बॉल थी जिसे फाइन लेग फील्डर के ऊपर से मार दिया और गैप हासिल करते हुए अपने खाते में चार रन डाल दिया| IND vs ENG: 4th T20I: Suryakumar Yadav hits Adil Rashid for a 4! IND 52/1 (6.4 Ov). CRR: 7.8

6.3 ओवर (1 रन) टर्न हुई गेंद को फ्लिक कर दिया लेग साइड पर जहाँ से सिंगल मिल गया|

6.2 ओवर (1 रन) इस बार गेंद को टर्न के साथ स्काई ने मिड विकेट की ओर खेला| फील्डर पीछे मौजूद, एक ही रन मिला|

6.1 ओवर (1 रन) लेग स्पिन गेंद को कट किया पॉइंट की तरफ जहाँ से एक रन ही मिला|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 45/1 भारत, हालाँकि रोहित के रूप में टीम इंडिया को एक बड़ा झटका ज़रूर लगा लेकिन के एल राहुल ने आज उनकी कमी पूरी करते हुए एक विश्वास भरी पारी खेली है और उसे जारी भी रख रहे हैं| दूसरे छोर पर अपने पहले मुकाबले में बल्लेबाज़ी कर रहे सूर्यकुमार यादव भी कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए दिखे हैं| भारत के लिए ये एक शानदार शुरुआत है जबकि इंग्लैंड को अब कहीं ना कहीं अपनी अलग रणनीति बनानी होगी| जोफ्रा आर्चर ने इस पॉवरप्ले में एकमात्र विकेट हासिल किया है| ये मुकाबला अब रोमांचक होने वाला है|

5.6 ओवर (0 रन) गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर पंच किया| लेकिन फील्डर ने अपने बाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को पकड़ा| बल्लेबाजों को रन लेने का मौका नही मिल सका|

5.5 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को कवर्स की ओर पुश किया रन मिला|

5.4 ओवर (4 रन) चौका!!! शानदार शॉट सूर्यकुमार का देखने को मिला| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड किया| शॉर्ट थर्ड मैन पर खिलाड़ी मौजूद लेकिन गेंद उनके पकड़ से काफी दूर से गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| IND vs ENG: 4th T20I: Suryakumar Yadav hits Chris Jordan for a 4! IND 45/1 (5.4 Ov). CRR: 7.94

5.3 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में पंच किया| गैप में गई गेंद मिला 1 रन|

5.2 ओवर (4 रन) चौका!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री  की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| IND vs ENG: 4th T20I: KL Rahul hits Chris Jordan for a 4! IND 40/1 (5.2 Ov). CRR: 7.5

5.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल करने गए बल्लेबाज़| लेकिन बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर बॉल पैड्स को लगती हुई शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ गई जहां से एक रन मिला|

मैच रिपोर्ट