भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, मोटेरा, अहमदाबाद में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम इंग्लैंड लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर पुल करते हुए 2 रन अपने खाते में अर्जित किया रॉय ने यहाँ पर|

9.5 ओवर (2 रन) शॉटपिच गेंद को मिड विकेट की ओर रॉय ने पुल किया| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन दोनों बल्लेबाजों ने इसी बीच 2 रन तेज़ी से भागकर पूरा कर लिया|


9.4 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला 1 रन हो सका|

9.3 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर हलके हाथों से खेलकर 1 रन लिया|

9.2 ओवर (1 रन) कवर्स की ओर पंच करते हुए सिंगल लिया|

9.1 ओवर (2 रन) धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| गेंदबाज़ खुद ही गेंद को फील्ड करने गए और गेंद उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड पर किया थ्रो| बॉल स्टंप्स को लगती हुई लॉन्ग ऑन की ओर गई| जहाँ से बल्लेबाजों ने तेज़ी से दूसरा रन भी पूरा कर लिया|

8.6 ओवर (4 रन) एक और रिवर्स स्वीप, एक और चौका!!! रॉय का रोल जारी| इस बार चहल की गेंदों को परख लिया और पूरी तरह से उसपर जमकर प्रहार किया| चहल को अब यहाँ से अपनी लाइन बदलनी होगी क्योंकि जेसन उनकी लाइन को परख चुके हैं| 9 के बाद 74/2 इंग्लैंड| IND vs ENG: 2nd T20I: Jason Roy hits Yuzvendra Chahal for a 4! ENG 74/2 (9.0 Ov). CRR: 8.22

8.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई थी गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया| काफी टफ कॉल|

8.5 ओवर (4 रन) इस बार रॉय रिवर्स स्वीप से नहीं चूके और चौका हासिल कर लिया| लगातार बाहर की तरफ डाल रहे हैं चहल गेंद जिसे समझकर रिवर्स खेला| गेंद फील्डर को पूरी तरह से बीट करते हुए थर्ड मैन बाउंड्री पार कर गई चार रनों के लिए| IND vs ENG: 2nd T20I: Jason Roy hits Yuzvendra Chahal for a 4! ENG 69/2 (8.5 Ov). CRR: 7.81

8.4 ओवर (0 रन) एक और बार रॉय ने की रिवर्स स्वीप का प्रयास लेकिन हुए बीट| ऐसा तीसरी बार हुआ है अबतक|

8.3 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ बेयर्सटो ने खोला अपना खाता| छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया| खराब गेंद थी जिसका फायदा नहीं उठा पाए बल्लेबाज़| सिंगल से ही काम चलाया|

जॉनी बेयर्सटो क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं...

8.2 ओवर (0 रन) आउट!!! एलबीडबल्यू आउट!!! भारत का रिव्यु हुआ सफ़ल| इंडिया के हाथ लगती हुई एक बड़ी विकेट| डेविड मलान 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे| युजवेंद्र चहल को मिली पहली विकेट| मिडिल स्टंप पर डाली गई गेंद को स्वीप करने गए बल्लेबाज़, लेकिन टर्न से बीट और बॉल को पैड्स पर खा बैठे| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने नाकारा| भारत के कप्तान विराट कोहली ने लिया रिव्यु| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि गेंद सीधे लेग स्टंप्स को जाकर लग रही थी| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने बल्लेबाज़ को आउट करार दिया| 64/2 इंग्लैंड| IND vs ENG: 2nd T20I: WICKET! Dawid Malan lbw b Yuzvendra Chahal 24 (23b, 4x4, 0x6). ENG 64/2 (8.2 Ov). CRR: 7.68

8.1 ओवर (0 रन) विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को रिवर्स स्वीप करने गए बल्लेबाज़, लेकिन टर्न से बीट हुए और बॉल को पैड्स पर खा बैठे| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने नाकारा|

7.6 ओवर (1 रन) ऊपर डाली हुई गेंद को कवर्स की तरफ पुश करते हुए सिंगल लिया|

7.5 ओवर (1 रन) मिड विकेट की ओर पुल लगाकर सिंगल हासिक किया|

7.4 ओवर (4 रन) चौका!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर पंच किया| हार्दिक के सर की ऊपर से निकाल गई गेंद सीधे सीमा रेखा के लिया, मिला चार रन| IND vs ENG: 2nd T20I: Jason Roy hits Hardik Pandya for a 4! ENG 62/1 (7.4 Ov). CRR: 8.09

7.3 ओवर (2 रन) लेग बाई के रूप में आया दो रन, पैड्स पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए थे बल्लेबाज़, बीट हुए, पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, 2 रन मिल गया|

7.2 ओवर (1 रन) मिड ऑन की ओर खेलकर सिंगल हासिल किया|

7.1 ओवर (4 रन) चौका!!! मिसफील्ड मिड ऑफ पर खड़े फील्डर शार्दुल ठाकुर के द्वारा देखने को मिला| गेंदबाज़ पंड्या काफ़ी निराश इस मिसफील्ड से, आगे डाली हुई गेंद को मिड ऑफ की ओर मलान ने खेला| मिड ऑफ पर शार्दुल ठाकुर से हुई चूक| गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| IND vs ENG: 2nd T20I: Dawid Malan hits Hardik Pandya for a 4! ENG 55/1 (7.1 Ov). CRR: 7.67

6.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई चहल के ओवर की समाप्ति| एक बार फिर से रिवर्स स्वीप मारने गए और बीट हुए रॉय| 7 रन इस ओवर से आये| 7 के बाद 51/1 इंग्लैंड|

6.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! मौका बना रहे थे रॉय ऐसे ही कुछ शॉट लगाने का और जिसके बाद चहल ने वो मौका शॉटपिच गेंद डालकर उन्हें दे दिया| लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद पर जेसन से मिड विकेट की ओर पूरे पॉवर के साथ पुल किया| हवा में गई गेंद सीधे दर्शको के बीच और मिला सिक्स| खुलकर खेलने का मन बना चुके हैं बल्लेबाज़ और वैसा ही कुछ अंजाम देते हुए| IND vs ENG: 2nd T20I: It's a SIX! Jason Roy hits Yuzvendra Chahal. ENG 51/1 (6.5 Ov). CRR: 7.46

6.4 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|

6.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|

6.3 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! बाल बाल बचे रॉय स्टम्प होने से यहाँ पर| सही समय पर उनका पैर क्रीज़ में आया| अपनी लेग स्पिन और फ्लाईट से पूरी तरह से बल्लेबाज़ को परेशान कर दिया| स्लॉग करने गए थे लेकिन बीट हुए| पन्त के पास गई गेंद जिन्होंने बिजली की रफ़्तार से बेल्स उड़ाई लेकिन सही समय पर पैर क्रीज़ के अंदर आया जो रिप्ले में देखने पर पता चला|

6.2 ओवर (0 रन) रिवर्स स्वीप का प्रयास लेकिन पूरी तरह से गेंद की लाइन से बीट हुए रॉय| चहल को देखते हुए कुछ अलग करने का प्रयास लेकिन चकमा खा गए|

6.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 44/1 इंग्लैंड| फ़िलहाल क्रीज़ पर जेसन रॉय (20) और डेविड मलान (18) बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम के रनगति को बढ़ा रहे है| हालाँकि जोस बटलर शून्य के रूप में मेहमान टीम को एक बड़ा झटका लग गया है| जिसके बाद भारत के कप्तान विराट कोहली चाहेंगे कि कम से कम रनों पर मेहमान टीम को रखा जाए| इसी बीच कोहली ने गेंदबाज़ी में एक और बदलाव किया युजवेंद्र चहल को गेंद थमा दिया...

5.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई इस पॉवर प्ले की समाप्ति| कसा हुआ ओवर हार्दिक द्वारा| महज़ 7 ही रन दिए| फ्लिक करने गए थे गेंद को लेकिन उछाल से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे|

5.5 ओवर (1 रन) इस बार मिड ऑफ़ की दिशामें गुड लेंथ की गेंद को पंच किया| कोहली के बाएँ ओर थी गेंद जहाँ से सिंगल का मौका मिल गया| कोहली का थ्रो आया लेकिन विकटों से दूर|

5.4 ओवर (2 रन) हवा में थी गेंद| पॉइंट फील्डर उसके पीछे कवर्स की तरफ भागे लेकिन गेंद से काफी दूर रह गए| ऑफ़ कटर से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| स्लाइस किया जहाँ से दो रन का मौका बन गया|

5.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई थी गेंद जिसे स्वीप करने गए और बीट हुए| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

5.3 ओवर (1 रन) सिंगल!!! कसी हुई लाइन पर हो रही हार्दिक द्वारा गेंदबाज़ी| इस बार विकेट लाइन की गेंद को मलान ने पॉइंट की तरफ गैप में ढकेला और एक रन लिया|

5.2 ओवर (1 रन) एक और बार उसी दिशा में गेंद को खेला जहाँ से सिंगल ही मिल पाया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (1 रन) पहली गेंद हार्दिक की पैड्स पर डाली गई जिसे बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

मैच रिपोर्ट