भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, मोटेरा, अहमदाबाद में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम इंग्लैंड लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) मिड विकेट की तरफ स्वीप करते हुए सिंगल लिया|

14.5 ओवर (4 रन) चौका!!! मॉर्गन के बल्ले से निकालता हुआ बाउंड्री| विकेट लाइन की गेंद को रिवर्स स्वीप किया| पॉइंट फील्डर के दाँए ओर से गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| IND vs ENG: 2nd T20I: Eoin Morgan hits Yuzvendra Chahal for a 4! ENG 128/4 (14.5 Ov). CRR: 8.63


14.4 ओवर (1 रन) मिड विकेट की तरफ खेलकर बेन स्टोक्स ने सिंगल लिया|

14.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक किया 1 रन हुआ|

14.2 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर 1 रन लिया|

14.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

13.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| लेग स्टंप पर डाली हुई गेंद को फाइन लेग की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

बेन स्टोक्स बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

13.5 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! इस बार स्काई से नहीं हुई चूक और बेयर्सटो का विकेट सुंदर को मिल गया| भारतीय टीम के साथ साथ सूर्य ने ली होगी चैन की सांस| हालाँकि ये भी कैच फम्बल होने के बाद पकड़ाया लेकिन हाथों में आ गया वो बड़ी बात है| पैड्स की गेंद को बड़े शॉट्स के लिए लेग साइड पर स्लॉग करते हुए खेला| गेंद बल्ले के उपरी हिस्से पर जा लगी जिसकी वजह से हवा में खिल गई| मिड विकेट से आगे की तरफ भागते हुए स्काई ने गेंद को लपकना चाहा| पहली बार में गेंद उनके हाथों से निकली लेकिन दूसरी बार में उसे लपक ही लिया| 119/4 इंग्लैंड| IND vs ENG: 2nd T20I: WICKET! Jonny Bairstow c Suryakumar Yadav b Washington Sundar 20 (15b, 1x4, 1x6). ENG 119/4 (13.5 Ov). CRR: 8.6

13.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!! कसमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को लेग साइड पर खेला और रन पूरा किया|

13.3 ओवर (1 रन) फ्लिक करते हुए पैड्स की गेंद को सिंगल हासिल किया|

13.2 ओवर (6 रन) कैच ड्रॉप!!! 13 रनों पर बेयर्सटो को मिला स्कायर लेग बाउंड्री पर स्काई द्वारा एक बड़ा जीवनदान| छोटी लेंथ की गेंद को पुल कर दिया था| फील्डर वहां पर तैनात थे और कैच को बड़ी आसानी से ले लिया जिसकी वजह से चूक हो गई और गेंद उनके हाथों से छटककर सीधा सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए| IND vs ENG: 2nd T20I: It's a SIX! Jonny Bairstow hits Washington Sundar. ENG 117/3 (13.2 Ov). CRR: 8.77

13.1 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! घुटना टिकाकर स्लॉग करने गए थे बल्लेबाज़ और पैड्स पर खा बैठे|

12.6 ओवर (4 रन) चौका!!! लेग बाई के रूप में आता हुआ बाउंड्री| लेकिन इस लेग बाई से काफी ख़ुश इंग्लिश कप्तान मॉर्गन| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर खेलने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे थाई पैड्स को लगती हुई बॉल फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई| लेग बाई के रूप में मिला चार रन|

12.5 ओवर (4 रन) चौका!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को जगह बनाकर कवर्स के ऊपर से खेला| गैप में गई गेंद फील्डर डीप पॉइंट से भागते हुए आये लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नही रोक सके, मिला चार रन| IND vs ENG: 2nd T20I: Eoin Morgan hits Shardul Thakur for a 4! ENG 107/3 (12.5 Ov). CRR: 8.34

12.4 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को मिड विकेट की ओर पुल लगाकर सिंगल पूरा किया|

12.3 ओवर (1 रन) मिड ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल निकाल लिया|

12.2 ओवर (4 रन) चौका!!! भाग्यशाली रहे इंग्लैंड के कप्तान मॉर्गन यहाँ पर| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट करने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद गई फाइन लेग बाउंड्री के बाहर मिला चार रन| इसी के साथ इंग्लिश टीम का 100 रन भी पूरा हुआ| IND vs ENG: 2nd T20I: Eoin Morgan hits Shardul Thakur for a 4! ENG 101/3 (12.2 Ov). CRR: 8.19

12.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को आगे आकर कट करने का प्रयास| उछाल से बीट हुए, बल्ले पर नही आई गेंद और सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला|

शार्दुल ठाकुर (1.0-0-7-0) को अब उनके दूसरे स्पेल के लिए लाया गया है...

11.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ सुंदर के इस अति सुंदर ओवर की हुई समाप्ति| पैड्स की गेंद को शॉर्ट फाइन लेग फील्डर की तरफ खेल दिया जहाँ उन्हें गैप नहीं मिल पाया| 97/3 इंग्लैंड|

11.5 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से ऑफ़ साइड पर गेंद को पुश किया और गैप से एक रन हासिल कर लिया|

11.4 ओवर (4 रन) चौका!! बाउंड्री के साथ कप्तान मॉर्गन ने किया अपने खाते का आगाज़| इन साइड आउट शॉट लगाकर अपने और अपनी टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया| फील्डर सूर्य ने फुल लेंथ डाईव लगाकर गेंद को ज़रूर रोकना चाहा लेकिन असमर्थ रहे और चौका मिल गया| IND vs ENG: 2nd T20I: Eoin Morgan hits Washington Sundar for a 4! ENG 96/3 (11.4 Ov). CRR: 8.23

11.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

11.2 ओवर (1 रन) हलके हाथों से गेंद को बल्लेबाज़ जॉनी ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेला जहाँ से एक ही रन मिला|

जेसन रॉय के आउट होने के बाद अब कप्र्तान इयोन मॉर्गन बल्लेबाज़ी के लिए आते हुए...

11.1 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! ख़तरनाक दिख रहे जेसन रॉय को दूसरी बार वाशिंगटन सुंदर ने पवेलियन की ओर चलता किया| 46 रनों का ही योगदान अपनी टीम के लिए दे पाए रॉय और अपने अर्धशतक से एक बार फिर चूके| वाशिंगटन सुंदर ने किया अपना पहला शिकार| लेग स्टंप पर डाली हुई ऑफ स्पिन गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलने गए| बल्ले पर गेंद सही तरह से आई नही और टॉप एज लेती हुई मिड विकेट की ओर काफ़ी ऊँची गई| फील्डर पीछे मौजूद भुवनेश्वर कुमार जिन्होंने कोई ग़लती नही करते हुए पकड़ा शानदार कैच| 91/3 इंग्लैंड| IND vs ENG: 2nd T20I: WICKET! Jason Roy c Bhuvneshwar Kumar b Washington Sundar 46 (35b, 4x4, 2x6). ENG 91/3 (11.1 Ov). CRR: 8.15

10.6 ओवर (4 रन) चौके के साथ चहल के ओवर की हुई समाप्ति| ऐसा लगा नहीं था कि ये गेंद लॉन्ग ऑन बाउंड्री पार करेगी| मानो सिंगल ही होगा लेकिन बेयर्सटो की ताक़त इससे पता चल जाती है| महज़ बैकफुट पंच किया था जो चार रनों के लिए सीमा रेखा के पार निकल गई| 11 के बाद 91/2 इंग्लैंड| IND vs ENG: 2nd T20I: Jonny Bairstow hits Yuzvendra Chahal for a 4! ENG 91/2 (11.0 Ov). CRR: 8.27

10.5 ओवर (1 रन) प्रॉपर लेग स्पिन!! रॉय ने इसे बैकफुट से लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में पंच कर दिया जहाँ से सिंगल का ही मौका बन पाया|

10.4 ओवर (1 रन) हवा में एक और बार थी गेंद लेकिन लॉन्ग ऑफ़ फील्डर के काफी आगे गिर गई| ऑफ़ स्टम्प के बाहर हो रही है गेंदबाजी जहाँ से बल्लेबाज़ को ज़बरदस्ती उसपर बल्ला चलाना पड़ रहा है|

10.3 ओवर (0 रन) स्लॉग स्वीप करने गए लेकिन पूरी तरह से गेंद की टर्न से बीट हुए और शरीर पर खा बैठे गेंद|

ओहो!!! खुद की गेंदबाज़ी में फील्ड करने के दौरान युजवेंद्र चहल को उँगलियों पर लगी चोट| फ़िजियो मैदान पर आते हुए...

10.2 ओवर (1 रन) करार पंच सीधा चहल की तरफ| कैच का मौका था लेकिन काफी टफ चांस| 44 रनों पर रॉय को मिला एक जीवनदान| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बैकफुट से सामने की तरफ हवा में मार बैठे थे बल्लेबाज़| चहल ने हाथ गेंद तक लाया लेकिन उसे लपक नहीं पाए| भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़ रॉय यहाँ पर|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (1 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और रन पूरा किया|

मैच रिपोर्ट