भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 41 से 45 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 41 से 45 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम इंग्लैंड लेटेस्ट स्कोर

44.6 ओवर (2 रन) स्लाइस किया है गेंद को एक्स्ट्रा कवर्स के ऊपर से| डीप में फील्डर तैनात| दो ही रन मिल पाए| एक सफल ओवर की हुई समाप्ति| 273/4 भारत|

हार्दिक पांड्या क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी के लिए आये...


44.5 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! भारत को लगा चौथा झटका| 108 रन बनाकर केएल राहुल पवेलियन लौटे| टॉम करन को मिली पहली विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में राहुल ने पुल किया| गेंद और बल्ले का उतना अच्छा संपर्क नही हुआ था की गेंद स्टैंड में पहुँच सके| मिड विकेट की ओर हवा में गई गेंद जहाँ पर फील्डर मौजूद थे IND vs ENG: 2nd ODI: WICKET! KL Rahul c Reece Topley b Tom Curran 108 (114b, 7x4, 2x6). IND 271/4 (44.5 Ov). CRR: 6.04

44.4 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की ओर पंच करते हुए सिंगल लिया|

44.3 ओवर (1 रन) यॉर्कर लाइन की गेंद को पॉइंट की ओर गाइड किया| फील्डर रॉय ने गेंद को पकड़ा| लेकिन बल्लेबाजों ने इसी बीच सिंगल पूरा कर लिया|

44.2 ओवर (1 रन) वाइड यॉर्कर गेंद को कवर्स की दिशा में दूर से ही पंच किया| फील्डर पीछे मौजूद 1 रन ही हो सका|

44.1 ओवर (1 रन) फुल टॉस गेंद को राहुल ने मिड ऑन की ओर खेलकर सिंगल पूरा किया|

43.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक और अच्छे ओवर की समाप्ति| छोटी गेंद को पुल तो किया था लेकिन संपर्क खासा नहीं हुआ जिसकी वजह से एक ही रन मिला| 267/3 भारत|

43.5 ओवर (4 रन) चौका!! फुल टॉस बॉल पर क्रैकिंग चौका!!! वो भी सामने की ओर| गेंदबाज़ के पास उससे बचने का ही विकल्प था वरना गेंद से उन्हें चोट लग सकती थी| उनको बीट करते हुई लॉन्ग ऑन बाउंड्री पार कर गई गेंद| IND vs ENG: 2nd ODI: KL Rahul hits Sam Curran for a 4! IND 266/3 (43.5 Ov). CRR: 6.07

43.4 ओवर (1 रन) यॉर्कर गेंद को ब्लॉक कर दिया, ऑफ़ साइड पर गई गेंद| सैम खुद ही जबतक गेंद को फील्ड करते बल्लेबाजों ने रन चुरा लिया|

43.3 ओवर (1 रन) चिप किया गेंद को लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी| एक टप्पे के बाद गेंद फील्डर तक आई| सिंगल का मौका बन गया|

43.2 ओवर (1 रन) ड्राइव करते हुए गेंद को गैप में ढकेला और एक रन हासिल किया|

43.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर की गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|

43.1 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ राहुल ने पूरा किया अपना पांचवां शतक!! क्या कमाल की बल्लेबाज़ी की है अपनी टीम के लिए| एक सही समय पर अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए शतक लगाया| कप्तान खुश, टीम खुश| इस गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए गैप से अपना सिंगल हासिल किया| IND vs ENG: 2nd ODI: It's a 100! KL Rahul hits a ton 100 (108b, 6x4, 2x6). IND 258/3 (43.1 Ovs). CRR: 5.98

42.6 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

42.5 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पन्त ने मिड विकेट की ओर पुश किया| फील्डर पीछे मौजूद 1 रन ही मिल सका|

42.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! ज़बर्दस्त फॉर्म में नज़र आते हुए रिषभ पन्त| गेंद कही पर भी कर ले आप लेकिन पन्त ज़रूर घुमाएंगे अपना बल्ला| फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑफ फील्डर के ऊपर से खेला| बल्ले और बॉल का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| IND vs ENG: 2nd ODI: It's a SIX! Rishabh Pant hits Ben Stokes. IND 255/3 (42.4 Ov). CRR: 5.98

42.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|

42.3 ओवर (1 रन) मिड ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|

42.2 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलने गए बल्लेबाज़| गेंद बल्ले पर आई नही सीधे पैड्स को लगती हुई कीपर के हाथ में गई| कैच आउट की हुई अपील अम्पायर ने नकारा|

42.1 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने बॉल को ख़ुद ही पकड़ा|

41.6 ओवर (4 रन) चौके के साथ हुई एक और महंगे ओवर की समाप्ति| वाह पन्त वाह! क्या कमाल की बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| गेंदबाज़ों को समझ नहीं आ रहा कि कहाँ पर पन्त के लिए गेंदबाज़ी करी जाए| उनकी टांगों में डाल दे रहे गेंद जिसका पन्त पूरा फायदा उठाते हुए| IND vs ENG: 2nd ODI: FIFTY! Rishabh Pant completes 50 (28b, 3x4, 4x6). IND 247/3 (42.0 Ovs). CRR: 5.88

41.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! एक और खराब गेंद पन्त के लिए जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया| हीव किया गेंद को लेग साइड पर और बल्ले से लगने के बाद सीधा सीमा रेखा के बाहर जाकर गिरी गेंद| पूरी तरह से एलिवेशन मिलता हुआ पन्त को यहाँ पर| IND vs ENG: 2nd ODI: It's a SIX! Rishabh Pant hits Tom Curran. IND 243/3 (41.5 Ov). CRR: 5.81

41.5 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई थी गेंद जिसे मारने गए थे और बीट हुए थे पन्त| अम्पायर ने इसे वाइड करार दिया|

41.4 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! पन्त द्वारा लिया गया रिव्यु कामयाब रहा| अम्पायर को एक बार फिर से बदलना होगा अपना फैसला| कैच की अपील थी जिसे अम्पायर ने आउट करार दिया था| पन्त ने तुरंत लिया था रिव्यु| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद बल्ले से नहीं बल्कि पन्त की कोहनी में लगकर हवा में गई थी जहाँ से कीपर बटलर ने कैच को लपका था| IND vs ENG: 2nd ODI: WICKET! Rishabh Pant c Jos Buttler b Tom Curran 40 (26b, 2x4, 3x6). IND 236/4 (41.4 Ov). CRR: 5.66

41.3 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से गेंद को गैप में मारा और रन हासिल किया|

41.2 ओवर (4 रन) चौका!! एक और बाउंड्री!! राहुल अपने रंग में आते हुए| इस बार गेंद को गैप में पुल किया| गेंद और बल्ले के बीच हुआ शानदार समपर्क और एक टप्पा खाकर स्क्वायर लेग बाउंड्री के पार निकल गई गेंद चार रनों के लिए| IND vs ENG: 2nd ODI: KL Rahul hits Tom Curran for a 4! IND 235/3 (41.2 Ov). CRR: 5.69

41.1 ओवर (6 रन) सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं| शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का| बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद| IND vs ENG: 2nd ODI: It's a SIX! KL Rahul hits Tom Curran. IND 231/3 (41.1 Ov). CRR: 5.61

40.6 ओवर (0 रन) बड़े शॉट के लिए गए थे पन्त लेकिन लेग स्टम्प के बहार रखी गई गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड नहीं दिया|

40.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| समझदारी के साथ गेंद को गैप में खेल दिया था|

40.4 ओवर (1 रन) हलके हाथों से लेग साइड पर खेला और रन हासिल किया|

40.3 ओवर (6 रन) छक्का!! बैक टू बैक सिक्स!!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को मिड ऑन फील्डर के ऊपर से उठाकर मारा| हवा में बीट कराया था लेकिन बल्लेबाज़ ने उसका इंतज़ार करते हुए बल्ला चलाया और सामने की तरफ छह रन हासिल किये| IND vs ENG: 2nd ODI: It's a SIX! Rishabh Pant hits Ben Stokes. IND 223/3 (40.3 Ov). CRR: 5.51

40.2 ओवर (6 रन) छक्का!!!टिपिकल फ्लिक शॉट पन्त द्वारा| पैरों पर डाली गई थी गेंद जिसे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ| गेंद बल्ले से लगने के बाद सीमा रेखा के ठीक पीछे जाकर गिरी और मिला पूरा छह रन| IND vs ENG: 2nd ODI: It's a SIX! Rishabh Pant hits Ben Stokes. IND 217/3 (40.2 Ov). CRR: 5.38

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

40.1 ओवर (1 रन) बैकफुट से गेंद को पंच किया और सिंगल हासिल किया|

मैच रिपोर्ट