भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 36 से 40 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 36 से 40 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम इंग्लैंड लेटेस्ट स्कोर

39.6 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर बॉल सीधे पैड्स को जा लगी|

39.5 ओवर (0 रन) ओवरपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से रोका|


39.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! कमल का शॉट राहुल के बल्ले से निकालता हुआ| लेंथ में छोटी डाली हुई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में पूरे पॉवर के साथ पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स| इस बाउंड्री के साथ राहुल में काफी आत्मविश्वास आया होगा| जिसकी उन्हें बेहद ज़रूर भी थी| IND vs ENG: 1st ODI: It's a SIX! KL Rahul hits Sam Curran. IND 205/4 (39.4 Ov). CRR: 5.17

39.3 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर राहुल ने गेंद को पुश किया| फील्डर रॉय वहां मौजूद, रन नही हुआ|

39.2 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ हार्दिक पंड्या ने अपना खाता खोला| लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को थर्ड मैन की ओर खेलकर 1 रन लिया|

39.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को राहुल ने देखा और पॉइंट की दिशा में कट करते हुए सिंगल लिया|

38.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई स्टोक्स के विकेट मेडेन ओवर की समाप्ति| कमाल की वापसी अपनी टीम के लिए करते हुए| इस गेंद को हार्दिक ने पॉइंट की तरफ खेला लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए| दबाव अब इन दो बल्लेबाज़ों के ऊपर| 197/4 भारत|

38.5 ओवर (0 रन) काफी टाईट लाइन हार्दिक के लिए स्टोक्स द्वारा| ज़रा भी रूम नहीं दिया जा रहा है यहाँ पर| कसी हुई गेंदबाज़ी|

38.4 ओवर (0 रन) गुड लेंथ से अंदर की तरफ आती गेंद को हार्दिक ने बीच बल्ले से डिफेंड कर दिया|

38.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|

38.2 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए हार्दिक ने इस गेंद को डिफेंड कर इडया|

गब्बर के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं...

38.1 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! नर्वस नाइंटी का शिकार हुए गब्बर| भारत को लगा सबसे बड़ा झटका यहाँ पर| शिखर धवन 98 रन बनाकर पवेलियन लौटे| बेन स्टोक्स ने किया अपना दूसरा शिकार| धवन काफ़ी मायूस यहाँ पर अपने शतक से चुके| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल किया| हवा में गई गेंद सीधे मिड ऑन पर खड़े फील्डर इयोन मॉर्गन के हाथ में और कमाल का कैच कप्तान मॉर्गन का देखने को मिला| अपने इस शॉट से खुश नहो होगे धवन| नीचे गेंद को पुल करते हुए रखना चाहते थे| लेकिन हवा में खेल बैठे जिसके खामियाज़ा उन्हें अपना विकेट देकर बढ़ना पड़ा| 197/4 भारत| IND vs ENG: 1st ODI: WICKET! Shikhar Dhawan c Eoin Morgan b Ben Stokes 98 (106b, 11x4, 2x6). IND 197/4 (38.1 Ov). CRR: 5.16

37.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| काफी सटीक गेंदबाज़ी होती हुई राहुल के लिए| शायद उनका फॉर्म में ना होना उनके ख़िलाफ़ जा रहा है फिलहाल| 197/3 भारत|

37.5 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|

37.4 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया| कसी हुई गेंदबाज़ी राहुल के ख़िलाफ़ होती हुई|

37.3 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

37.2 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!!! पुल लगाने गए लेग साइड पर लेकिन बीट हुए| शरीर पर लगकर पॉइंट की तरफ गई गेंद| रन लेने का मौका नहीं बन पाया|

37.1 ओवर (1 रन) एक एक करके अपने शतक की ओर बढ़ते हुए धवन| छोटी लेंथ की गेंद को फाइन लेग की दिशा में पुल कर दिया जहाँ से सिंगल मिल गया|

36.6 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑफ की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|

36.5 ओवर (1 रन) लो फुल टॉस गेंद को मिड विकेट की तरफ खेलकर सिंगल लिया|

36.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

36.3 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को राहुल ने हलके हाथो से पॉइंट की ओर पुश किया| सिंगल लेना चाहते थे धवन| लेकिन राहुल ने माना किया|

36.2 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर मोड़ा 1 रन मिला|

36.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|

गेंदबाज़ी में बदलाव करते हुए इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन, बेन स्टोक्स (4.0-0-23-1) को थमाई गई बॉल...

35.6 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा!! हवा में थी गेंद| कीपर बटलर ने अपने बाएँ ओर डाईव ज़रूर लगाई लेकिन गेंद उनसे काफी दूर रह गई| राहुल को मिला भाग्य का साथ| बाउंड्री भी यहाँ पर अर्जित करते हुए| पटकी हुई गेंद को जान बूझकर थर्ड मैन की दिशा में गाइड कर दिया था| IND vs ENG: 1st ODI: KL Rahul hits Sam Curran for a 4! IND 193/3 (36.0 Ov). CRR: 5.36

35.5 ओवर (0 रन) धीमी गति की गेंद| राहुल ने उसे ड्राइव किया एक्स्ट्रा कवर्स फील्डर की तरफ लेकिन गैप नहीं मिला|

35.4 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|

35.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

35.2 ओवर (1 रन) रन आउट का मौका पॉइंट पर रॉय के पास लेकिन विकेट नहीं उड़ा पाए| बाल बाल बच गए धवन वहां पर| सिंगल के साथ राहुल ने भी खोला अपना खाता| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को पॉइंट की ओर खेलते हुए रन भाग खड़े हुए| फील्डर ने अपने बाएँ ओर भागते हुए गेंद को फील्ड किया था|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

35.1 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की गेंद को एक्स्ट्रा कवर्स की तरफ ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

मैच रिपोर्ट