इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 31 से 35 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 31 से 35 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

इंग्लैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

34.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ वुड के एक और बेहतरीन और सफल ओवर की समाप्ति| इस गेंद को धवन ने पॉइंट की दिशा में खेला ज़रूर लेकिन गैप नहीं मिल पाया| 35 के बाद 187/3 भारत|

केएल राहुल अब क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी के लिए आते हुए| भारत को एक बड़ी साझेदारी की दरकार...


34.5 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! भारत को लगा तीसरा बड़ा झटका| मार्क वुड के हाथ लगी दूसरी विकेट| श्रेयस अय्यर 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे| सैम बिलिंग्स के मैदान से बाहर जाने के बाद उनकी जगह फील्डिंग करने आए लिविंग स्टोन IND vs ENG: 1st ODI: WICKET! Shreyas Iyer c sub Liam Livingstone b Mark Wood 6 (9b, 1x4, 0x6). IND 187/3 (34.5 Ov). CRR: 5.37

34.4 ओवर (0 रन) बैकफुट से बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद रन नही हुआ|

34.3 ओवर (0 रन) गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को कवर्स की तरफ पुश किया| फील्डर वहां मौजूद रन नही आया|

34.2 ओवर (4 रन) चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| IND vs ENG: 1st ODI: Shreyas Iyer hits Mark Wood for a 4! IND 187/2 (34.2 Ov). CRR: 5.45

34.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर वहां मौजूद रॉय ने गेंद को पकड़ा| रन का मौका नही बन सका|

33.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| एक और बार उसी फील्डर की तरफ गेंद को खेला जहाँ धवन को गैप नहीं मिल पाया| 183/2 भारत|

33.5 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

33.4 ओवर (4 रन) ये ज़बरदस्त शॉट है, ये गैप में शॉट है ये चौके वाला शॉट है| अब महज़ 5 रन दूर अपने शतक से धवन| क्या कमाल की बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| ऑफ़ स्टम्प के बाहर धीमी गति की गेंद को बड़े आराम से पॉइंट फील्डर के बाएँ ओर से खेला और गैप हासिल करते हुए बाउंड्री अर्जित की| IND vs ENG: 1st ODI: Shikhar Dhawan hits Tom Curran for a 4! IND 183/2 (33.4 Ov). CRR: 5.44

33.3 ओवर (1 रन) लेग साइड पर इस गेंद को बड़े आराम से खेला जहाँ से सिंगल हासिल हुआ|

33.2 ओवर (0 रन) गुड लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

33.1 ओवर (0 रन) कैच की हलकी सी अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| लेग स्टम्प के बाहर की गेंद को पुल लगाने गए और बीट हुए थे अय्यर| अपील भी हुई थी कैच की जिसे अम्पायर ने नकार दिया|

सैम बिलिंग्स मैदान से बाहर जाते हुए, उनकी जगह दूसरे फील्डर मैदान पर फील्डिंग करने आये हैं..

ओह!!! ये तो काफी दर्दनाक होगा!! फील्डिंग करते समय सैम बिलिंग्स को उनके दाहिने कंधे पर लगी है चोट| उठ ही नहीं पाए वो उस दौरान, मैदान पर फिज़ियो की एंट्री!! ये काफी गंभीर लग रहा है|

32.6 ओवर (4 रन) चौका!!! शानदार एफ़र्ट डीप मिड विकेट पर फील्डर सैम बिलिंग्स द्वारा देखने को मिला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| फील्डर फाइन लेग से मिड विकेट की ओर भागते हुए आये और अपने दाँए ओर डाईव लगाकर बॉल को रोकने का प्रयास किया| इसी बीच उनका पैर भी मोड़ गया| जिसके कारण फ़िजियो भी मैदान में आ गए| थर्ड अम्पायर ने बाउंड्री को रिप्ले में देखने के बाद बताया कि बिलिंग्स का हाथ जब गेंद पर था तो उनका पैर बाउंड्री रू को टच कर गया था| थर्ड अम्पायर का आया फ़ैसला चार रन| IND vs ENG: 1st ODI: Shikhar Dhawan hits Mark Wood for a 4! IND 178/2 (33.0 Ov). CRR: 5.39

32.5 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद रन नही हुआ|

32.4 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को धवन ने सीधे बल्ले से रोका|

32.3 ओवर (4 रन) चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| IND vs ENG: 1st ODI: Shikhar Dhawan hits Mark Wood for a 4! IND 174/2 (32.3 Ov). CRR: 5.35

32.2 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ अय्यर ने अपना खाता खोला| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर कट किया 1 रन मिला|

श्रेयस अय्यर बल्लेबाज़ी करने क्रीज़ पर आए...

32.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! 56 रन बनाकर कोहली बने वुड का शिकार| एक अहम समय पर भारत ने गंवाया अपना एक बड़ा विकेट| वुड को जिस काम के लिए लाया गया था उसे पूरा करते हुए| विराट कोहली अपने स्पेशल फ्लिक शॉट पर आउट हुए जिसपर अक्सर वो बाउंड्री हासिल किया करते थे| पैरों पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक तो किया लेकिन एलिवेशन नहीं हासिल कर सके| बल्ले से तो लगी गेंद और सीधा फील्डर मोईन अली के हाथों में गई जिन्होंने इस बार कैच पकड़ने में कोई ग़लती नहीं की| 169/2 भारत| IND vs ENG: 1st ODI: WICKET! Virat Kohli c Moeen Ali b Mark Wood 56 (60b, 6x4, 0x6). IND 169/2 (32.1 Ov). CRR: 5.25

31.6 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर खेला 1 रन मिला|

31.5 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से रोका|

31.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|

31.3 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए 1 रन लिया|

31.2 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को धवन ने कदमो का इस्तेमाल करते हुए पॉइंट की तरफ कट किया, 1 रन मिला|

31.1 ओवर (1 रन) मिड विकेट की ओर कोहली ने फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

30.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार सटीक टप्पे पर रखी गई थी गेंद धवन के लिए जिसे उन्होंने सम्मान दिया| 164/1 भारत|

30.5 ओवर (4 रन) शानदार कवर ड्राइव!!! दो फील्डर को पूरी तरह से बीट कर दिया और लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री से चौका हासिल कर लिया| फुल लेंथ की गेंद को बड़े आराम से पुश किया था और गैप हासिल करते हुए अपने खाते में चार रन डाले| IND vs ENG: 1st ODI: Shikhar Dhawan hits Mark Wood for a 4! IND 164/1 (30.5 Ov). CRR: 5.32

30.4 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद को धवन ने ऑफ़ साइड पर खेला| फील्डर तेज़ी से आये और कोहली के छोर पर थ्रो किया लेकिन लगा नहीं| इसी बीच कोहली क्रीज़ में वापसी भी कर चुके थे|

30.3 ओवर (1 रन) गाइड किया दीप पॉइंट की तरफ गेंद को जहाँ से कोहली को गैप मिल गया सिंगल के लिए|

30.2 ओवर (0 रन) गुड लेंथ की गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया इस बार|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

30.1 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

मैच रिपोर्ट