बांग्लादेश बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और बांग्लादेश के बीच एडिलेड ओवल, एडिलेड में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

बांग्लादेश बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

बांग्लादेश बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (4 रन) एक बढ़िया कट शॉट लगाया चार रनों के लिए| शरीर के पास गेंद को आने दिया और आँखों के सामने खेला शॉट!! पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए| भारत vs बांग्लादेश: Super 12 - Match 23: Suryakumar Yadav hits Shakib Al Hasan for a 4! IND 86/2 (10.0 Ov). CRR: 8.6

9.5 ओवर (2 रन) दुग्गी!! बढ़िया रनिंग विकटों के बीच| फील्डर पर दबाव डालते हुए बल्लेबाजों ने दूसरा रन पूरा कर लिया| ऊपर की गेंद पर फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल गया|


9.4 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए विराट ने लेग साइड से एक रन लिया|

9.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! इसी के साथ स्काई ने अपना खाता खोला!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|

सूर्यकुमार यादव अब बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आयेंगे...

9.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट मुस्तफिजुर रहमान बोल्ड शाकिब अल हसन| 67 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 50 के ठीक बाद राहुल ने गंवाया अपना विकेट| टॉप एज लग गया| एक साधारण बॉल थी लेग स्टम्प की लाइन पर| बल्लेबाज़ उसे ऑन साइड पर खेलने गए लेकिन बल्ले का टॉप एज लग गया| शॉर्ट फाइन लेग की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ से फ़िज़ ने पीछे की तरफ जाते हुए एक अच्छा कैच लपक लिया| 78/2 भारत| भारत vs बांग्लादेश: Super 12 - Match 23: WICKET! KL Rahul c Mustafizur Rahman b Shakib Al Hasan 50 (32b, 3x4, 4x6). IND 78/2 (9.2 Ov). CRR: 8.36

9.1 ओवर (2 रन) दुग्गी!! इसी के साथ तीन मुकाबलों के बाद राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया| ड्रेसिंग रूम से उनके लिए तालियाँ बजती हुई| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए दो रन हासिल किये| भारत vs बांग्लादेश: Super 12 - Match 23: FIFTY! KL Rahul completes 50 (31b, 3x4, 4x6). IND 78/1 (9.1 Ovs). CRR: 8.51

8.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

8.5 ओवर (4 रन) चौका! जी हाँ दबाव में आ गया है ये गेंदबाज़| राहुल ने इस बार काफी अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और गैप ढूँढ़ते हुए बाउंड्री हासिल की| भारत vs बांग्लादेश: Super 12 - Match 23: KL Rahul hits Shoriful Islam for a 4! IND 75/1 (8.5 Ov). CRR: 8.49

8.4 ओवर (6 रन) छक्का! फ्री हिट का पूरी तरह से फायदा उठाया गया| फुल आउट साइड ऑफ़ डाली गई थी गेंद जिसे स्लाइस कर दिया डीप पॉइंट बाउंड्री की तरफ| शॉट लगने के बाद फ्लैट गई गेंद दर्शकों के बीच और छह रन्स मिल गए| गेंदबाज़ अब पूरी तरह से दबाव में आ गया होगा|

8.4 ओवर (1 रन) वाइड! फ्री हिट जारी रहेगी| ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद जिसकी वजह से अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

8.4 ओवर (7 रन) नो बॉल और छक्का! कमाल का पिक अप शॉट राहुल के बल्ले से निकलता हुआ| आगे की गेंद को सामने की तरफ उठाकर मारा| बाउंड्री बड़ी होने के बाद भी उसे काफी आसानी से पार कर दिया और काफी दूर| छह रन्स मिले|

8.3 ओवर (1 रन) सिंगल लेकर स्ट्राइक अब राहुल को दिया| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|

8.2 ओवर (0 रन) एक अहम डॉट गेंद!! बॉल को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|

8.1 ओवर (4 रन) चौका! सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला गया शॉट!! मिड ऑफ़ फील्डर ने अपने दायें ओर डाईव तो लगाई लेकिन बॉल को रोक नहीं सके| विराट ने  शानदार ऑफ ड्राइव की बदौलत चौका बटोरा| भारत vs बांग्लादेश: Super 12 - Match 23: Virat Kohli hits Shoriful Islam for a 4! IND 56/1 (8.1 Ov). CRR: 6.86

7.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

7.5 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए| फील्डर द्वारा हाफ स्टॉप हुआ वहां पर जिसकी वजह से एक रन मिला|

7.4 ओवर (4 रन) चौका! बैकफुट का पूरी तरह से इस्तेमाल किया| क्रीज़ के अंदर जाकर पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी| भारत vs बांग्लादेश: Super 12 - Match 23: KL Rahul hits Shakib Al Hasan for a 4! IND 50/1 (7.4 Ov). CRR: 6.52

7.3 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर भी मिलेगा| ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|

7.2 ओवर (1 रन) सिंगल, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

7.1 ओवर (2 रन) छोटी गेंद!! बैकफुट पर जाकर उसे मिड विकेट की तरफ पुल कर दिया| फील्डर ने अपने दाएं ओर भागते हुए उसे फील्ड किया और दो रनों पर रोका|

6.6 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| 7 के बाद 42/1 भारत|

6.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार हलके हाथों से गेंद को लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन मिल गया|

6.4 ओवर (0 रन) बढ़िया फील्डिंग शॉर्ट कवर्स फील्डर द्वारा| तेज़ शॉट को रोक दिया| ऑफ़ स्टम्प की गेंद पर बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

6.3 ओवर (0 रन) उछाल भरी गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ खेला लेकिन फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया| कोहली रन चाहते थे लेकिन राहुल ने मना कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|

6.2 ओवर (2 रन) दो रन्स मिल जायेंगे यहाँ पर| ताल मेल काफी अच्छा बल्लेबाजों के बीच जिसकी वजह से दो रन यहाँ पर भाग लिए| कवर्स की तरफ विराट ने इस गेंद को पंच कर दिया था|

6.1 ओवर (1 रन) ये बढ़िया कवर ड्राइव है लेकिन रन मिलेगा मात्र एक ही| कवर्स की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 37/1 भारत| फ़िलहाल क्रीज़ पर केएल राहुल और विराट कोहली संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| हालाँकि इससे पहले हसन महमूद ने आकर बेहतरीन गेंदबाज़ी का नमूना पेश किया और रोहित शर्मा का शिकार करते हुए भारतीय टीम को बड़ा झटका दे दिया| ऐसे में अभी भारत के कप्तान रोहित शर्मा चाहेंगे कि यहाँ से एक अहम साझेदारी इन दोनों बल्लेबाजों के बीच हो|

5.6 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, कोई रन नहीं हुआ|

5.5 ओवर (4 रन) चौका!!! चीकी शॉट!! चतुराई दिखाई है विराट ने यहाँ पर|  ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद को आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| गैप मिला और गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| भारत vs बांग्लादेश: Super 12 - Match 23: Virat Kohli hits Mustafizur Rahman for a 4! IND 37/1 (5.5 Ov). CRR: 6.34

5.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! ऑफ़ साइड पर खेलने गए लेकिन बल्ले का अंदरूनी हिस्सा लेकर ऑन साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|

5.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|

5.2 ओवर (2 रन) ऊपर डाली गई गेंद| ड्राइव किया इसे कवर्स की तरफ| फील्डर ने डीप में सीमा रेखा के ठीक आगे एक हाथ से गेंद को रोका| दो ही रन्स मिले|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ|

मैच रिपोर्ट