ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| 10 ओवर के बाद 91/2 भारत, जीत के लिए 60 गेंदों पर 96 रनों की दरकार|

9.5 ओवर (1 रन) पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|


9.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! ये है स्काई की कला!! इतना बेहतरीन कवर ड्राइव शॉट बस यहीं जनाब खेल सकते हैं!!! शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए स्काई यहाँ पर!! किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का| गुड लेंथ पर पटकी हुई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर की ओर हवा में पंच कर दिया| गेंद गई सीधा बाउंड्री के बाहर दर्शकों के पास छह रनों के लिए| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 3rd T20I: It's a SIX! Suryakumar Yadav hits Daniel Sams. IND 90/2 (9.4 Ov). Target: 187; RRR: 9.39

9.3 ओवर (1 रन) हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

9.2 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

9.1 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

8.6 ओवर (2 रन) ऊपर डाली गई गेंद को एक्स्ट्रा कवर की ओर खेला| लॉन्ग ऑफ बाउंड्री से भागकर स्मिथ गेंद को पकड़ने आए| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से दो पूरा किया|

8.5 ओवर (4 रन) चौका!!! इस दफ़ा स्काई ने अपने हाथ खोले और बाउंड्री लगा दिया!! ये गेंद को पॉइंट फील्डर पार कर गई| शानदार कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचा दिया| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 3rd T20I: Suryakumar Yadav hits Adam Zampa for a 4! IND 79/2 (8.5 Ov). Target: 187; RRR: 9.67

8.4 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

8.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! कोहली के बल्ले से आता हुआ एक और बड़ा शॉट!! आगे आकर गेंद को कोहली ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला| बल्ले और गेंद का संपर्क इतना शानदार कि बॉल सीमा रेखा के बाहर जा गिरी सीधा दर्शकों के बीच छह रनों के लिए| ये है इस दिग्गज की क्लास| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 3rd T20I: It's a SIX! Virat Kohli hits Adam Zampa. IND 74/2 (8.3 Ov). Target: 187; RRR: 9.83

8.2 ओवर (1 रन) आगे आकर पटकी हुई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाना चाहा| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से बल्लेबाजों ने एक रन ले लिया|

8.1 ओवर (0 रन) एक अहम डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिला|

7.6 ओवर (1 रन) फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

7.5 ओवर (1 रन) बाई के रूप में मिला एक रन!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉट लगाना चाहा| गेंद बल्ले पर नहीं आई और कीपर के हाथ को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया|

7.4 ओवर (1 रन) क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

7.3 ओवर (4 रन) चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर स्काई लगाते हुए!! स्काई स्पेशल!! स्पिनर के खिलाफ उनका पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर| बराबर गैप ढून्ढ निकाला| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 3rd T20I: Suryakumar Yadav hits Glenn Maxwell for a 4! IND 64/2 (7.3 Ov). Target: 187; RRR: 9.84

7.2 ओवर (4 रन) चौका!!! स्काई के बल्ले से आती हुई यहाँ पर बाउंड्री!! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की| मैक्सवेल पर ज्यादा से ज्यादा रन्स बटोरना चाहेंगे ये दोनों भारतीय बल्लेबाज़| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 3rd T20I: Suryakumar Yadav hits Glenn Maxwell for a 4! IND 60/2 (7.2 Ov). Target: 187; RRR: 10.03

7.1 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

6.6 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की ओर कोहली ने गेंद को खेला, एक रन मिल गया|

6.5 ओवर (1 रन) क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

6.4 ओवर (1 रन) हाफ़ चांस यहाँ पर गेंदबाज़ के लिए कैच को पकड़ने का था!! कोहली ने आगे आकर करारा शॉट लगाया सामने की ओर| हवा में गई बॉल, जम्पा ने गेंद को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन शॉट इतनी तेज़ी से उनकी ओर आया था की हाथ में लगकर अम्पायर के ऊपर से लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ गई| बल्लेबाजों ने एक रन ले लिया|

6.3 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

6.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद, रन रन आया|

6.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 50/2 भारत, लक्ष्य से अभी भी 137 रन दूर| एक समझदारी भरी शुरुआत देखने को मिली है हमें इस रन चेज़ में यहाँ पर टीम इंडिया के बल्लेबाजों द्वारा लेकिन इसी बीच रोहित और राहुल का बहुमूल्य विकेट भी गंवा दिया है| फिलहाल क्रीज़ पर चेज़ मास्टर कोहली ने मोर्चा सम्भाला हुआ है| गेंद और बल्ले के बीच एक बढ़िया जंग देखने को मिल रही है हमें यहाँ पर| मुकाबला अभी भी पूरी तरह से रोमांचक बना हुआ है|

5.6 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद पर कोहली ने हलके हाथों से बॉल को ऑफ साइड की ओर पुश किया| एक रन मिल गया|

5.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|

5.4 ओवर (4 रन) चौका!!! एक और अच्छा शॉट कोहली के द्वारा खेला गया, जो चार रन देकर जाएगा!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 3rd T20I: Virat Kohli hits Josh Hazlewood for a 4! IND 49/2 (5.4 Ov). Target: 187; RRR: 9.63

5.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! कोहली के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!! करारा पुल शॉर्ट| धीमी गति की डाली हुई शॉटपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्रंटफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 3rd T20I: It's a SIX! Virat Kohli hits Josh Hazlewood. IND 45/2 (5.3 Ov). Target: 187; RRR: 9.79

5.2 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

मैच रिपोर्ट