भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पंजाब क्रिकेट असोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए तेज़ी से दो रन बटोरा| 10 ओवर के बाद 109/1 ऑस्ट्रेलिया, जीत के लिए 60 गेंदों पर 100 रनों की दरकार|

9.5 ओवर (1 रन) लो फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|


9.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! करारा पुल शॉर्ट| शॉटपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्रंटफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद लेग साइड बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st T20I: It's a SIX! Cameron Green hits Harshal Patel. AUS 106/1 (9.4 Ov). Target: 209; RRR: 9.97

9.3 ओवर (0 रन) बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|

9.2 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया टीम का 100 रन पूरा हुआ!! क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

9.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद से बल्लेबाज़ को छका दिया|

8.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! इसी के साथ कैमरन ग्रीन ने अपने टी20 करियर का पहला अर्धशतक लगा दिया!! आक्रामक पारी खेलते हुए अपनी टीम के लिए| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर ताक़त भरा शॉट लगाया| गेंद गई सीधा मिड विकेट बाउंड्री के बाहर छह रनों के लिए| ड्रेसिंग रूम से उनके लिए तालियाँ बजी| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st T20I: FIFTY! Cameron Green completes 54 (26b, 8x4, 3x6). AUS 99/1 (9.0 Ovs). Target: 209; RRR: 10.00

8.5 ओवर (1 रन) कैच ड्रॉप!! भारतीय टीम ने एक और बड़ा मौका गँवा दिया| इस बार राहुल से हुई चूक| 19 के स्कोर पर मिला जीवनदान| आगे आकर गेंद को लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से मारने गए थे लेकिन मिस टाइम कर बैठे| हवा में गई गेंद, फील्डर राहुल उसके नीचे आये और कैच को टपका दिया| कप्तान रोहित नाखुश दिखे|

8.4 ओवर (1 रन) मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|

8.3 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने नकारा!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप लगाने का प्रयास किया| गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हो सका| बॉल ग्लव्स को लगकर शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से रन नहीं मिल पाया|

8.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद और बल्ले का कोई ताल मेल नहीं हो सका और गेंद गई सीमा कीपर के हाथ में, रन नहीं मिल सका|

8.1 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

7.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| 8 के बाद 90/1 ऑस्ट्रेलिया|

7.5 ओवर (4 रन) टॉप एज और चौका!!! किस्मत भी अब बलवान का साथ देती हुई| पटकी हुई गेंद पर पुल मारने गए थे और उछाल से चकमा खाए| बल्ले के उपरी हिस्से से टकराने के बाद कीपर के ऊपर से काफी तेज़ी के साथ फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st T20I: Cameron Green hits Hardik Pandya for a 4! AUS 90/1 (7.5 Ov). Target: 209; RRR: 9.78

7.4 ओवर (1 रन) इस बार धीमी गति की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक किया| डीप से सिंगल हासिल किया|

7.3 ओवर (1 रन) कैच ड्रॉप!!! बड़ा मौका यहाँ पर भारतीय टीम के हाथ से निकलता हुआ!!! कैमरन ग्रीन को 42 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| हवा में गई बॉल और फील्डर अक्षर पीछे मौजूद थे जिन्होंने गेंद को जज करने में गलती कर दी और बॉल उनके हाथों को लगकर ज़मीन पर जा गिरी| बल्लेबाज़ ने इसी बीच राहत की साँस ली और भागकर एक रन भी ले लिया|

7.2 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

7.1 ओवर (4 रन) चौका!!! स्टीव स्मिथ के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने गेंद को लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की ओर खेला| फील्डर पीछे मौजूद नहीं| गेंद गई टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| ऐसा लग रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ लक्ष्य को जल्द से जल्द हासिल करना चाहते हैं| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st T20I: Steven Smith hits Hardik Pandya for a 4! AUS 83/1 (7.1 Ov). Target: 209; RRR: 9.82

हार्दिक पंड्या को अब गेंदबाजी के लिए लाया गया है...

6.6 ओवर (4 रन) चौका!!! इस दफ़ा स्क्वायर लेग की ओर स्वीप शॉट लगाया| फील्डर वहां मौजूद नहीं और बॉल गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| 7 ओवर के बाद 79/1 ऑस्ट्रेलिया| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st T20I: Cameron Green hits Yuzvendra Chahal for a 4! AUS 79/1 (7.0 Ov). Target: 209; RRR: 10.00

6.5 ओवर (6 रन) सिक्स!! कैमरन ग्रीन के बल्ले से आता हुआ बैक टू बैक मैक्सिमम!!! शानदार स्लॉग स्वीप!!! कमाल की बल्लेबाजी, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका| पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये| घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st T20I: It's a SIX! Cameron Green hits Yuzvendra Chahal. AUS 75/1 (6.5 Ov). Target: 209; RRR: 10.18

6.4 ओवर (0 रन) आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

6.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! कैमरन ग्रीन के बल्ले से इस दफ़ा हवाई शॉट देखने को मिला!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को मिड विकेट सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| बॉल गई सीधा दर्शकों के बीच छह रनों के लिए| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st T20I: It's a SIX! Cameron Green hits Yuzvendra Chahal. AUS 69/1 (6.3 Ov). Target: 209; RRR: 10.37

6.2 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|

6.1 ओवर (2 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए दो रन ले लिया|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 60/1 ऑस्ट्रेलिया, लक्ष्य से अभी भी 149 रन दूर| एक समझदारी भरी शुरुआत देखने को मिली है हमें इस रन चेज़ में यहाँ पर ऑस्ट्रेलिया के दो दिग्गज बल्लेबाजों द्वारा लेकिन इसी बीच फिंच का एक बहुमूल्य विकेट भी गंवा दिया है| ग्रीन पूरी तरह से आक्रामक रुख अपनाकर खेल रहे हैं| गेंद और बल्ले के बीच एक बढ़िया जंग देखने को मिल रही है हमें यहाँ पर| मुकाबला पूरी तरह से रोमांचक बना हुआ है|

5.6 ओवर (4 रन) चौका!!! कैमरन ग्रीन के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में पुल शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st T20I: Cameron Green hits Harshal Patel for a 4! AUS 60/1 (6.0 Ov). Target: 209; RRR: 10.64

5.5 ओवर (1 रन) भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई और गैप से एक रन मिला|

5.5 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

5.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|

5.3 ओवर (4 रन) चौका!!! स्मिथ के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!!! आगे आकर गेंद की लाइन में बल्ले को लाए और फिर लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की ओर शॉट लगाया| फील्डर पीछे मौजूद नहीं| गेंद एक टप्पा खाकर गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st T20I: Steven Smith hits Harshal Patel for a 4! AUS 54/1 (5.3 Ov). Target: 209; RRR: 10.69

5.2 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल ले लिया|

मैच रिपोर्ट