ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

14.5 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर आउटस्विंग हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई| रन नहीं मिल सका|


14.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! करारा पुल शॉर्ट| शॉटपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्रंटफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st ODI: It's a SIX! Mitchell Marsh hits Hardik Pandya. AUS 90/2 (14.4 Ov). CRR: 6.14

14.3 ओवर (1 रन) हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

14.2 ओवर (0 रन) मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुश किया| रन नहीं हो सका|

14.1 ओवर (0 रन) क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे|

13.6 ओवर (0 रन) कवर की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| रन नहीं हो सका|

13.5 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

13.4 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा!! आगे की गेंद पर बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद मार्श के ग्लव्स को लगकर वहीँ पर रह गई| गेंदबाज़ ने इसी बीच अपील की| अम्पायर ने मना कर दिया|

13.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

13.2 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|

13.1 ओवर (4 रन) चौका!!! जडेजा की पहली ही गेंद पर लबुशेन ने जड़ दिया बाउंड्री!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर शॉट खेला| गैप में गई बॉल चार रनों के लिए| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st ODI: Marnus Labuschagne hits Ravindra Jadeja for a 4! AUS 82/2 (13.1 Ov). CRR: 6.23

स्पिन आक्रमण!! रवीन्द्र जडेजा को थमाई गई है बॉल...

12.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

12.5 ओवर (1 रन) पहला रन मार्नस के लिए आता हुआ!! पैड्स की गेंद को बड़े आराम से फाइन लेग की तरफ फ्लिक कर दिया| डीप से एक रन हासिल हो गया| 78/2 ऑस्ट्रेलिया|

12.4 ओवर (0 रन) आउटस्विंगर! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| सुलझी हुई बल्लेबाज़ी देखने को मिली|

नए बल्लेबाज़ मार्नस लबुशेन क्रीज़ पर आये हैं...

12.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! विकेट के पीछे उड़ता हुआ राहुल दिखा है हमें| कप्तान ने किया कप्तान का शिकार यहाँ पर!!! हार्दिक पंड्या के हाथ लगी बड़ी सफ़लता!! स्टीव स्मिथ 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे| कीपर के द्वारा किये गए एक शानदार कैच ने भारत को दिलाई दूसरी विकेट| ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर स्मिथ ने दूर से ही कट शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और कीपर के दाँए ओर हवा में गई| इसी बीच कीपर केएल राहुल ने डाईव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा| गेंदबाज़ ने कीपर की तारीफ करते हुए जश्न मनाया| 77/2 ऑस्ट्रेलिया| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st ODI: WICKET! Steven Smith c KL Rahul b Hardik Pandya 22 (30b, 4x4, 0x6). AUS 77/2 (12.3 Ov). CRR: 6.16

12.2 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

12.1 ओवर (0 रन) इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|

11.6 ओवर (0 रन) हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

11.5 ओवर (0 रन) नॉट आउट!!! ऑस्ट्रेलिया टीम का रिव्यु हुआ सफ़ल!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर अंदर की ओर आई और पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने अल्ट्रा एज में देखने के बाद बताया कि गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया था| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st ODI: WICKET! Steven Smith lbw b Shardul Thakur 22 (28b, 4x4, 0x6). AUS 76/2 (11.5 Ov). CRR: 6.42

11.4 ओवर (4 रन) चौका! ये गेंद को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st ODI: Steven Smith hits Shardul Thakur for a 4! AUS 76/1 (11.4 Ov). CRR: 6.51

11.3 ओवर (1 रन) एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को जा लगी| बल्ले पर नहीं आई गेंद उछाल के साथ पैड्स को लगकर ऑफ साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में मिला एक रन|

11.2 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर बल्लेबाज़ ने गेंद को खेला| फील्डर वहां मौजूद, एक रन ही मिल सका|

11.1 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| रन नहीं मिल सका|

10.6 ओवर (6 रन) छक्का! बैक फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| गेंद बल्ले को लगकर सीधा सीमा रेखा के बाहर गई| अम्पायर ने हाथ उठाकर किया छक्के का इशारा| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st ODI: It's a SIX! Mitchell Marsh hits Hardik Pandya. AUS 70/1 (11.0 Ov). CRR: 6.36

10.5 ओवर (2 रन) भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई और गैप से दो रन मिले|

10.4 ओवर (0 रन) शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने लीव करना सही समझा|

10.3 ओवर (2 रन) लेग बाई के रूप में आया दुग्गी!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, दो रन मिला|

10.2 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेला| रन नहीं आ सका|

मैच रिपोर्ट