इंग्लैंड बनाम श्रीलंका लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ दिया, फील्डर डीप में तैनात, एक ही रन मिला, 34/2 श्रीलंका|

4.5 ओवर (1 रन) गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने उसे बैक फुट से स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|


4.4 ओवर (0 रन) इस बार स्टेप आउट करते हुए बॉटम हैण्ड का इस्तेमाल किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर खेल दिया, कोई रन नहीं हुआ|

4.3 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ बल्लेबाज़ फर्नान्डो ने खोला अपना खाता| एक अच्छी शुरुआत उनके लिए| लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई| इंग्लैंड vs श्रीलंका: Super 12 - Match 29: Avishka Fernando hits Chris Jordan for a 4! SL 32/2 (4.3 Ov). Target: 164; RRR: 8.52

4.2 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया| कोई रन नहीं|

4.1 ओवर (0 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं|

3.6 ओवर (2 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट की ओर गेंद को खेलकर तेज़ी से 2 रन लिया|

3.5 ओवर (0 रन) टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

3.4 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में स्वीप करते हुए 2 रन बटोरा|

अविष्का फर्नांडो बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

3.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! कॉट मोइन अली बोल्ड आदिल रशीद| 21 रन बनाकर असलंका लौट गए पवेलियन| रशीद को जिस काम के लिए लाया गे था उसमें सफल हुए| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए कवर्स के ऊपर से उठाकर मारने गए थे लेकिन मिस टाइम हुई गेंद| हवा में खिल गई और घेरे के अंदर ही मोईन अली ने पकड़ा एक आसान सा कैच| सोच अच्छी थी बल्लेबाज़ की लेकिन ग़लत गेंदबाज़ को चुन लिया गया| 24/2 श्रीलंका| इंग्लैंड vs श्रीलंका: Super 12 - Match 29: WICKET! Charith Asalanka c Moeen Ali b Adil Rashid 21 (16b, 3x4, 1x6). SL 24/2 (3.3 Ov). Target: 164; RRR: 8.48

3.2 ओवर (0 रन) लेग साइड पर मोड़ा लेकिन बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| कोई रन नहीं|

3.1 ओवर (0 रन) गुगली थी गेंद, लेग साइड पर खेलने गए लेकिन बीट हुए| बटलर के दस्तानों में गई गेंद| कोई रन नहीं|

आदिल राशिद को गेंद थमाई गई...

2.6 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

2.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, एक बाद फिर से स्वीप शॉट खेलने का प्रयास लेकिन गेंद बल्ले पर आई नहीं और पैड्स को जा लगी|

2.4 ओवर (4 रन) शानदार स्लॉग स्वीप!!! चौका मिलेगा!!! कमाल की बल्लेबाज़ी द्वारा, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका, पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| इंग्लैंड vs श्रीलंका: Super 12 - Match 29: Charith Asalanka hits Moeen Ali for a 4! SL 23/1 (2.4 Ov). Target: 164; RRR: 8.13

2.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

2.2 ओवर (4 रन) चौका!!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर स्वीप शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| गैप में गई बॉल सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| इंग्लैंड vs श्रीलंका: Super 12 - Match 29: Charith Asalanka hits Moeen Ali for a 4! SL 19/1 (2.2 Ov). Target: 164; RRR: 8.21

2.1 ओवर (1 रन) आगे आकर गेंद को लेग साइड की ओर खेला, एक रन मिला|

1.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! जड़ में डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और रन बटोर लिया| 14/1 श्रीलंका|

1.5 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर आता हुआ, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

1.4 ओवर (4 रन) चौका! किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ| जहाँ मारना चाहते थे वहां नहीं गई गेंद| अंदरूनी किनारा लगा और फाइन लेग पर चौका बटोरा| इंग्लैंड vs श्रीलंका: Super 12 - Match 29: Charith Asalanka hits Chris Woakes for a 4! SL 12/1 (1.4 Ov). Target: 164; RRR: 8.29

1.3 ओवर (6 रन) छक्का! इस बार उस लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने परख लिया था| सनाथ जयसूर्या की याद दिला दी| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए पुल शॉट का इस्तेमाल और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई गेंद छह रनों के लिए| इंग्लैंड vs श्रीलंका: Super 12 - Match 29: It's a SIX! Charith Asalanka hits Chris Woakes. SL 8/1 (1.3 Ov). Target: 164; RRR: 8.43

1.2 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| कोई रन नहीं|

1.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद वोक्स द्वारा, बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन सकेगा|

0.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

0.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल यहाँ पर आती हुई, मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| कोई रन नहीं हुआ|

0.4 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

चरित असलंका अगले बल्लेबाज़...

0.3 ओवर (0 रन) आउट!!! रन आउट!! बड़ा झटका यहाँ पर श्रीलंका की टीम को लगता हुआ| सिंगल लेने के चक्कर में गंवाया अपना विकेट| पथुम निसंका 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर तेज़ी से रन लेने गए| फील्डर वहां मौजूद इयोन मॉर्गन जिन्होंने गेंद उठाकर कीपर की ओर थ्रो किया| जोस बटलर ने गेंद को पकड़कर सीधे स्टंप्स पर लगा दिया| रन आउट की हुई बड़ी अपील, लेग अम्पायर ने थर्ड अम्पायर का इशारा किया| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि कीपर ने जब गेंद को स्टंप्स पर लगाया था तो बल्लेबाज़ क्रीज़ के बाहर थे| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 1/1 श्रीलंका| इंग्लैंड vs श्रीलंका: Super 12 - Match 29: WICKET! Pathum Nissanka run out (Eoin Morgan / Jos Buttler) 1 (1b, 0x4, 0x6). SL 1/1 (0.3 Ov). Target: 164; RRR: 8.36

रन आउट की अपील!! फील्ड अम्पायर उसे चेक करते हुए, काफी नदीकी मामला...

0.2 ओवर (0 रन) आगे की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला, रन नहीं मिला|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

0.1 ओवर (1 रन) पहली गेंद, पहला रन!!! पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|