इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

इंग्लैंड और भारत के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

इंग्लैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (2 रन) दुग्गी!!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर रॉय ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया|

4.5 ओवर (1 रन) बेहतरीन फील्डिंग मिड ऑफ़ पर कृष्णा द्वार!! अपने दायें ओर फुल लेंथ डाईव लगाते हुए गेंद को रोका और टीम के लिए तीन रन बचाए|


4.4 ओवर (0 रन) बढ़िया गेंद!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|

4.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|

4.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल निकाला|

4.1 ओवर (4 रन) चौका!!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैकफुट से पुल शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| इंग्लैंड vs भारत: 3rd ODI: Jason Roy hits Mohammad Shami for a 4! ENG 28/2 (4.1 Ov). CRR: 6.72

3.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

3.5 ओवर (4 रन) चौका!!! पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| गैप में गई बॉल| फील्डर उसके पीछे गए लेकिन बॉल गई सीधा सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| इंग्लैंड vs भारत: 3rd ODI: Ben Stokes hits Mohammed Siraj for a 4! ENG 24/2 (3.5 Ov). CRR: 6.26

3.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

3.3 ओवर (4 रन) चौका!!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे की इस गेंद को कवर्स की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| इंग्लैंड vs भारत: 3rd ODI: Ben Stokes hits Mohammed Siraj for a 4! ENG 20/2 (3.3 Ov). CRR: 5.71

3.2 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद पर स्टोक्स ने मिड ऑफ फील्डर के ऊपर से हवा में शॉट लगाया| हार्दिक गेंद को फील्डर करने भागे| इसी बीच बल्लेबाजों ने दो रन ले लिया|

3.1 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| रन नहीं आ सका|

2.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, ऑन ड्राइव तो किया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं|

2.5 ओवर (1 रन) सिंगल!!! पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेला| फील्डर ने गेंद को उठाया और नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया लेकिन बॉल स्टंप्स को मिस करती हुई निकल गई| एक रन हो गया|

2.4 ओवर (0 रन) इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|

2.3 ओवर (1 रन) भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई और गैप से एक रन मिला| इंग्लैंड vs भारत: 3rd ODI: Jason Roy hits Mohammad Shami for a 4! ENG 16/2 (2.3 Ov). CRR: 6.4

2.2 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की बड़ी अपील, अम्पायर ने नकारा| मिसिंग लेग है ये!! गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद इनस्विंग होकर सीधा पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ द्वारा अपील हुई लेकिन उसे अम्पायर ने मना किया|

2.1 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| रन का मौका नहीं मिल सका|

अब कौन आएगा बल्लेबाज़ी के लिए? बेन स्टोक्स खुद बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं...

1.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट रोहित शर्मा बोल्ड मोहम्मद सिराज| सबसे बड़ी मछली जाल में फंसा ली है| डबल विकेट मेडेन के साथ सिराज ने की है अपनी शुरुआत| बढ़िया सीम मूवमेंट| कमाल की गेंदबाजी और कमाल की विकेट| जो रूट बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए| आउटस्विंगर से रूट की जड़ें उखाड़ दी| ऑफ़ स्टम्प चैनल पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ को खेलने पर मजबूर किया| डिफेंड करने गए और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर दूसरे स्लिप में खड़े रोहित की तरफ गई गेंद जिन्होंने कोई ग़लती न करते हुए पकड़ा एक बढ़िया कैच| विकेट का जश्न मनाते दिखे भारतीय खिलाड़ी| 12/2 इंग्लैंड| इंग्लैंड vs भारत: 3rd ODI: WICKET! Joe Root c Rohit Sharma b Mohammed Siraj 0 (3b, 0x4, 0x6). ENG 12/2 (2.0 Ov). CRR: 6

1.5 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|

1.4 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई है शुरुआत!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ|

जो रूट होंगे अगले बल्लेबाज़...

1.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! इंग्लैंड टीम को लगा पहला बड़ा झटका!! मोहम्मद सिराज ने अपने पहले ही ओवर में हासिल की विकेट| जॉनी बेयरस्टो बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड ऑन फील्डर के ऊपर से शॉट लगाने का प्रयास किया| आउटस्विंग से चकमा खा गए| शॉट खेलते वक़्त बल्ला खुल सा गया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी के साथ बल्ले के स्टिकर के पास लगाकर सीधा मिड ऑफ की ओर हवा में गई| फील्डर वहां मौजूद श्रेयस अय्यर जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा आसान सा कैच| 12/1 इंग्लैंड| इंग्लैंड vs भारत: 3rd ODI: WICKET! Jonny Bairstow c sub Shreyas Iyer b Mohammed Siraj 0 (3b, 0x4, 0x6). ENG 12/1 (1.3 Ov). CRR: 8

1.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

1.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|

0.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई पहले ओवर की समाप्ति!!! स्विंग एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया| ये हैं वो शमी जिन्हें हम सब जानते हैं|

0.5 ओवर (0 रन) छोटी डाली गई गेंद को लीव करना सही सोच यहाँ पर बल्लेबाज़ द्वारा|

0.4 ओवर (4 रन) तीसरा चौका इस ओवर से आता हुआ! क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और चार रन हासिल किये| कमाल की लय में दिख रहे हैं रॉय| इंग्लैंड vs भारत: 3rd ODI: Jason Roy hits Mohammad Shami for a 4! ENG 12/0 (0.4 Ov). CRR: 18

0.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

0.2 ओवर (4 रन) चौका!!! इस तरह की शुरुआत करने के लिए जाने जाते हैं रॉय!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर हासिल करते हुए बल्लेबाज़| पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक किया| गैप में गई बॉल चार रनों के लिए| इंग्लैंड vs भारत: 3rd ODI: Jason Roy hits Mohammad Shami for a 4! ENG 8/0 (0.2 Ov). CRR: 24

0.1 ओवर (4 रन) चौका!! मुकाबले की पहली ही गेंद पर रॉय ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से मिड ऑफ फील्डर के दाँए ओर ड्राइव किया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| इंग्लैंड vs भारत: 3rd ODI: Jason Roy hits Mohammad Shami for a 4! ENG 4/0 (0.1 Ov). CRR: 24

दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ भारतीय टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है जबकि इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो के कन्धों पर होगा| वहीँ भारत के लिए पहला ओवर लेकर मोहम्मद शमी तैयार...

(playing 11 ) भारत (प्लेइंग इलेवन) - रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा

(playing 11 ) इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन) - जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टन, मोइन अली, डेविड विली, क्रेग ओवरटन, ब्रायडन कार्स, रीस टॉपले

जोस बटलर ने टॉस हारने के बाद कहा कि हम आज पहले बल्लेबाज़ी ही करना चाहते थे| आगे ये भी बताया कि ये एक अच्छी विकेट है| थोड़ा स्विंग होगा जिसे हमे सम्भलकर खेलना होगा| आगे कहा कि हमें ध्यानपूर्वक बल्लेबाज़ी करते हुए बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर खड़ा करना होगा ताकि उन्हें दबाव में लाया जा सके| टीम के बारे में जोस ने कहा कि हम सेम प्लेयिंग-XI के साथ जा रहे हैं|  

टॉस जीतकर बात करने आए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं| आगे रोहित ने कहा कि पिच शुरुआत में गेंदबाज़ी के लिए काफी अच्छी नज़र आ रही है और ये 100 ओवरों के गेम के बाद भी नहीं बदलेगी| इन्हीं सभी चीजों को देखते हुए हमने चेज़ करने का सोचा है| जाते-जाते रोहित ने बताया कि आज के मुकाबले में जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया है| जस्सी को पिछले मुकाबले में चोट आई थी इस वजह से उन्हें आराम दिया गया है|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

टॉस – श्रृंखला में टॉस जीत की हैट्रिक रोहित ने लगाई!!! रोहित शर्मा ने कहा हेड्स और हेड्स ही आया, भारत ने जीता है टॉस, पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है...