भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

इंग्लैंड और भारत के बीच लॉर्ड्स, लंदन में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम इंग्लैंड लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई चहल के एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| 72/2 इंग्लैंड|

14.5 ओवर (0 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं|


बेन स्टोक्स बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

ड्रिंक्स का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया!! 14.4 ओवर की समाप्ति के बाद 72/2 इंग्लैंड| फ़िलहाल क्रीज़ पर जो रूट समझदारी के साथ बल्लेबाज़ी कर रहे हैं...

14.4 ओवर (0 रन) आउट!!! क्लीन बोल्ड!! युजवेंद्र चहल ने तोड़ी 31 रनों की साझेदारी| 38 रन बनाकर बेयरस्टो लौटे पवेलियन| विकेट लाइन पर डाली गई फ्लाईटेड गेंद पर स्लॉग स्वीप शॉट खेलने गए| फ्लाईट के बाद टर्न से चकमा खा गए बल्लेबाज़| बल्ला कहीं चला और गेंद कहीं और रही जिसके बाद बॉल जाकर सीधा मिडिल स्टम्प्स से टकराई| जॉनी अपने इस शॉट से काफी निराश दिखे और पवेलियन की तरफ चलते बने| भारतीय टीम को अब यहाँ से इंग्लैंड पर दबदबा बनाने का एक बड़ा मौका मिल गया है| 72/2 इंग्लैंड| इंग्लैंड vs भारत: 2nd ODI: WICKET! Jonny Bairstow b Yuzvendra Chahal 38 (38b, 6x4, 0x6). ENG 72/2 (14.4 Ov). CRR: 4.91

14.3 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

14.2 ओवर (1 रन) इस बार फ्लाईटेड गेंद को सामने की तरफ खेला| चहल द्वारा रोकने का प्रयास लेकिन चूक गए| एक ही रन मिला|

14.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद|

13.6 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|

13.5 ओवर (4 रन) चौका! एक और बाउंड्री जॉनी द्वारा हासिल की गई| इस तरह की गेंद अगर आप उन्हें देते रहेंगे तो वो रात तक आपको चौका मारते जायेंगे| ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| इंग्लैंड vs भारत: 2nd ODI: Jonny Bairstow hits Prasidh Krishna for a 4! ENG 69/1 (13.5 Ov). CRR: 4.99

13.4 ओवर (1 रन) पॉइंट से डायरेक्ट हिट नॉन स्ट्राइकर एंड पर स्काई द्वारा और एक रन ओवर थ्रो के रूप में दे दिया| इस गेंद को बल्लेबाज़ रूट ने पॉइंट फील्डर की तरफ कट किया था जहाँ से स्काई द्वारा थ्रो किया गया|

13.3 ओवर (1 रन) बैक ऑफ़ लेंथ गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| जडेजा तैनात, एक ही रन मिलेगा|

13.2 ओवर (0 रन) इस बार पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद|

13.1 ओवर (4 रन) चौका! बेयरस्टो का पसंदीदा पुल शॉट!! जैसे ही छोटी लेंथ की गेंद देखी उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप मिला और गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार चली गई चार रनों के लिए| इंग्लैंड vs भारत: 2nd ODI: Jonny Bairstow hits Prasidh Krishna for a 4! ENG 63/1 (13.1 Ov). CRR: 4.78

12.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| फ्रंटफुट से गेंद को डिफेंड किया जहाँ से एक रन मिल गया| 59/1 इंग्लैंड|

12.5 ओवर (4 रन) चौका! खूबसूरत शॉट!! फुल लेंथ की फ्लाईटेड बॉल को कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर के ऊपर से तपा दिया बॉल को और अपने लिए एक अच्छी बाउंड्री हासिल कर ली| इंग्लैंड vs भारत: 2nd ODI: Jonny Bairstow hits Yuzvendra Chahal for a 4! ENG 58/1 (12.5 Ov). CRR: 4.52

12.4 ओवर (0 रन) ओह!! शार्प टर्न एंड बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|

12.3 ओवर (0 रन) फ्लिपर गेंद पर स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|

12.2 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

12.1 ओवर (1 रन) सिंगल, कवर्स की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|

11.6 ओवर (0 रन) एक दफ़ा फिर से पॉइंट की ओर रूट ने कट शॉट लगाया| फील्डर वहां मौजूद सर जडेजा जिन्होंने गेंद को अपने बाँए ओर डाईव लगाकर फील्ड कर लिया| रन का मौका यहाँ पर नहीं मिल सका|

11.5 ओवर (2 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| फील्डर चहल में गेंद को फील्ड किया| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से दो रन पूरा कर लिया|

11.4 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! बाल-बाल बच गए बल्लेबाज़ रूट| रन आउट की अपील थी लेकिन थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि बल्ला सही समय पर क्रीज़ के अंदर आ गया था जिसकी वजह से नॉट आउट करार दिए गए| टैप किया था गेंद को लेग साइड पर और रन भागना चाहते थे| जॉनी ने मना किया उसी दौरान फील्डर कोहली ने गेंद को पकड़ते हुए थ्रो किया विकेट की तरफ जिसके बाद ये रन आउट की अपील हुई थी|

11.3 ओवर (0 रन) कैच ड्रॉप जी नहीं वन बाउंसर जडेजा के हाथों में गई गेंद| किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ| ऑफ़ स्टम्प की गेंद पर स्क्वायर ड्राइव किया था| हवा में गई थी गेंद लेकिन फील्डर जडेजा के आगे गिर गई| जड्डू ने बाउंड्री बचाई|

11.2 ओवर (0 रन) इस बार ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए मिड विकेट की दिशा में खेला गेंद को लेकिन गैप नहीं मिला|

11.1 ओवर (0 रन) पैर निकालकर गेंद को ड्राइव किया लेकिन गैप हासिल नहीं हो सका| कोई रन नहीं मिलेगा|

10.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ इंग्लैंड के 50 रन पूरे हुए| धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी रूट द्वारा|

10.5 ओवर (0 रन) लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|

10.4 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद को हलके हाथों से मिड ऑन की दिशा में खेला और रन भाग लिया|

10.3 ओवर (1 रन) पटकी हुई गेंद को लेग साइड पर पुल करते हुए रूट ने गैप से सिंगल हासिल किया|

10.2 ओवर (0 रन) इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|

मैच रिपोर्ट