दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) फ्लाईटेड बॉल को कवर्स की दिशा में हीव किया और सिंगल से काम चलाया| 66/2 दिल्ली|

9.5 ओवर (1 रन) इस बार पैड्स की गेंद को हलके हाथों से लेग साइड पर फ्लिक करते हुए सिंगल हासिल किया|


9.4 ओवर (6 रन) छक्का!! बेहतरीन शॉट यहाँ पर गेंदबाज़ के ऊपर से लगाया अय्यर ने और बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर| आगे डाली गई गेंद को सामने की ओर उड़ाकर खेला| हवा में गई गेंद सीधे छह रनों के लिए|

9.3 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

9.2 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की बड़ी अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| सही फैसला, अंदरूनी किनारा लगा हुआ था| कीपर संजू ने नहीं लिया रिव्यु| घुटना टिकाकर स्लॉग करने गए थे गेंद को लेकिन संपर्क बढ़िया नहीं और पैड्स पर जाकर लगी थी जिसके बाद अपील हुई थी|

9.1 ओवर (1 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

पहले टाइम आउट का हुआ समय!! 9 ओवर की समाप्ति के बाद 56/2 दिल्ली, पिच थोड़ा सा रूककर अपना रंग दिखाती हुई| बल्लेबाज़ी टीम को एक अलग रणनीति बनाकर खेलना होगा| 140-150 शायद एक बेहतर स्कोर हो सकता है इस पिच पर..

8.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हो सका|

8.5 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गूगली गेंद को ऑफ साइड की ओर ड्राइव किया| हवा में गई गेंद लेकिन गैप में जा गिरी| मिला एक रन|

8.4 ओवर (1 रन) डीप कवर्स की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

8.3 ओवर (4 रन) चौका!!! शानदार शॉट यहाँ पर रिषभ पंत के द्वारा देखने को मिला| आगे डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर स्वीप किया| गैप में गई बॉल मिला चार रन|

8.2 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

8.1 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में निकलकर खेला और तेज़ी से 2 रन भी निकाला|

7.6 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हो सका|

7.5 ओवर (1 रन) फ्रंटफुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

7.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

7.3 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से गेंद को कवर्स की तरफ पुश किया जहाँ से सिंगल हासिल हुआ|

7.2 ओवर (1 रन) गुगली!! कट किया उसे पन्त ने ऑफ़ साइड पर| डीप में फील्डर ने उसे सीमा रेखा के पहले कट किया, एक ही रन मिल पाया|

7.1 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ खेलकर एक रन बटोरा|

स्पिन आक्रमण!!! राहुल तेवतिया को थमाई गई है गेंद...

6.6 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को खेला एक रन मिला|

6.5 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से लेग साइड की ओर खेलकर एक रन निकाला|

6.4 ओवर (1 रन) मिड विकेट की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

6.3 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर खेला, एक रन हो गया|

6.2 ओवर (1 रन) फुल टॉस गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेला, एक रन मिल गया|

6.1 ओवर (1 रन) आगे निकलकर पंत ने गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर सिंगल लिया|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 36/2 दिल्ली| राजस्थान के गेंदबाजों ने काफ़ी कसी हुई बोलिंग करते हुए पंत के दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया| फ़िलहाल क्रीज़ पर रिषभ पंत के साथ श्रेयस अय्यर संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| वहीँ राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन चाहेंगे कि कुछ और विकेट लेकर पूरी तरह से दिल्ली को बैकफुट पर लाया जाए|

5.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ पर गेंद को पुश किया और सिंगल हासिल किया| फील्डर तेज़ी से गेंद पर आया, पिक करते हुए डायरेक्ट हिट भी लगाई लेकिन तबतक पन्त क्रीज़ के अंदर घुस गए थे| 6 के बाद 36/2 दिल्ली|

5.5 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

5.4 ओवर (4 रन) चौका! छोटी गेंद, खराब गेंद लेग स्टम्प के काफी बाहर| पन्त ने उसका फायदा उठाया और पुल लगाया और इस दौरान वो गिर भी पड़े| गिरने से कोई दिक्कत नहीं हुई, शॉट तबतक लगा चुके थे और गेंद काफी तेज़ी के साथ फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई थी|

5.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, कवर्स की दिशा में खेला| कसी हुई लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी देखने को मिल रही है|

5.2 ओवर (1 रन) इस बार फुलर लेंथ गेंद को कवर्स की दिशा में खेला जहाँ से एक रन हासिल किया|

5.2 ओवर (1 रन) वाइड! एक और अतिरिक्त गेंद यहाँ पर आती हुई|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (4 रन) चौका! इनफॉर्म श्रेयस अय्यर!! लय दिखाई है अपनी यहाँ पर| जैसे ही ऑफ़ स्टम्प के बाहर देखी गेंद उसे ड्राइव करते हुए कवर्स की दिशा से एक बढ़िया चौका हासिल किया| फील्डर ने वहां पर जान लगाई थी लेकिन गेंद तक नहीं पहुँच पाए|

मैच रिपोर्ट