दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

14.5 ओवर (4 रन) चौका!! इसी के साथ बटलर 99 के स्कोर पर पहुँच गए!! एक रन अपने शतक से दूर!! आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गेंद बल्ले पर सही तरह से आई नहीं लेकिन फिर भी गैप में निकल गई मिड विकेट बाउंड्री की ओर| दिल्ली vs राजस्थान: Match 34: Jos Buttler hits Kuldeep Yadav for a 4! RR 155/0 (14.5 Ov). CRR: 10.45


14.4 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|

14.3 ओवर (1 रन) डीप पॉइंट की ओर कट लगाकर सिंगल लिया|

14.2 ओवर (6 रन) दूसरा छक्का! फ्लैट सिक्स!!! बिलकुल सामने की तरफ| बटलर आज नहीं रुकने वाले| महज़ 6 रन दूर इस सीज़न अपने तीसरे शतक से| क्या खूबसूरत बैट फ्लो है इस खिलाड़ी का! शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| दिल्ली vs राजस्थान: Match 34: It's a SIX! Jos Buttler hits Kuldeep Yadav. RR 149/0 (14.2 Ov). CRR: 10.4

14.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! बटलर के बल्ले से आती हुई 105 मीटर लंबी सिक्स!!! आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| दिल्ली vs राजस्थान: Match 34: It's a SIX! Jos Buttler hits Kuldeep Yadav. RR 143/0 (14.1 Ov). CRR: 10.09

कुलदीप यादव को गेंदबाजी के लिए वापिस लाया गया है...

13.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| स्वीप शॉट ज़रूर खेला लेकिन असफल रहे बल्लेबाज़ यहाँ पर| 137/0 राजस्थान|

13.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

13.4 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ देवदत्त पडिकल ने राजस्थान के लिए इस सीज़न में खेलते हुए अपना पहला अर्धशतक लगाया| कमाल की बल्लेबाज़ी देखने को मिली है आज| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को जगह बनाकर पॉइंट और शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के बीच से कट शॉट खेला| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए| टीम को उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद थी और आज वही देखने को मिली है| दिल्ली vs राजस्थान: Match 34: FIFTY! Devdutt Padikkal completes 53 (31b, 7x4, 2x6). RR 137/0 (13.4 Ovs). CRR: 10.02

13.3 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

13.2 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

13.1 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट! बल्लेबाज़ ने लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए पॉइंट से चौका बटोरा| दिल्ली vs राजस्थान: Match 34: Jos Buttler hits Axar Patel for a 4! RR 132/0 (13.1 Ov). CRR: 10.03

12.6 ओवर (1 रन) इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|

12.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! काफी शानदार शॉट जोस बटलर द्वारा लगाया गया| जोस ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी| क्या आज भी बटलर के बल्ले से शतक देखने को मिलेगा? दिल्ली vs राजस्थान: Match 34: It's a SIX! Jos Buttler hits Lalit Yadav. RR 127/0 (12.5 Ov). CRR: 9.9

12.4 ओवर (4 रन) चौका! ऐसा लग रहा पूरा मैदान खाली है जब बटलर ज़मीनी शॉट लगा रहे हैं तो| बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला| दिल्ली vs राजस्थान: Match 34: Jos Buttler hits Lalit Yadav for a 4! RR 121/0 (12.4 Ov). CRR: 9.55

12.3 ओवर (0 रन) जड़ में डाली गई गेंद जिसे ऑफ़ साइड पर खेला| कोई रन नहीं|

12.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! बटलर के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल शॉट लगाया| गेंद हवा में गई फील्डर बाउंड्री से आगे खड़े हुए थे अगर वो बाउंड्री के लाइन से रहते तो ये कैच हो सकता था| गेंद फील्डर के ऊपर से गई स्टैंड में और मिला सिक्स| दिल्ली vs राजस्थान: Match 34: It's a SIX! Jos Buttler hits Lalit Yadav. RR 117/0 (12.2 Ov). CRR: 9.49

12.1 ओवर (1 रन) लो फुलटॉस गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|

11.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

11.5 ओवर (4 रन) चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद को बटलर ने सामने की ओर खेला| गेंद पडिकल के सर की ऊपर से गई लॉन्ग ऑफ बाउंड्री के पार, मिला चार रन| सही समय पर देवदत ने गेंद की लाइन से खुद को हटाया वरना ये शॉट सीधा जाकर उनको लग सकता था| दिल्ली vs राजस्थान: Match 34: Jos Buttler hits Mustafizur Rahman for a 4! RR 110/0 (11.5 Ov). CRR: 9.3

11.4 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

11.3 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद को हलके हाथों से शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड किया| एक रन मिल गया|

11.2 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को खेलकर सिंगल ले लिया|

11.1 ओवर (0 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को खेला, फील्डर ने उसे रोक दिया| कोई रन नहीं|

10.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! ओवरपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट बाउंड्री के पार भेज दिया| अम्पायर ने बाहें उठाते हुए छह रन का इशारा किया| 100 रन भी इस शॉट के साथ पूरा हुआ| दिल्ली vs राजस्थान: Match 34: It's a SIX! Devdutt Padikkal hits Lalit Yadav. RR 104/0 (11.0 Ov). CRR: 9.45

10.5 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

10.4 ओवर (1 रन) मिड ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|

10.3 ओवर (4 रन) चौका! वन बाउंस फोर!! एक छोर से बटलर तो दूसरे छोर से देवदत्त| प्रहार दोनों ही एंड से जारी है| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कवर्स के ऊपर से उठाकर मारा और बाउंड्री बटोर ली| दिल्ली vs राजस्थान: Match 34: Devdutt Padikkal hits Lalit Yadav for a 4! RR 96/0 (10.3 Ov). CRR: 9.14

10.2 ओवर (1 रन) हलके हाथों से गेंद को लेग साइड पर मोड़ दिया और सिंगल हासिल किया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ जोस बटलर ने लगाया इन सीज़न का अपना तीसरा अर्धशतक!! मैदान बदल रहा है, सामने वाली टीम बदल रही है, लेकिन नहीं बदल रहा है तो बटलर का फॉर्म!! एक के बाद एक अर्धशतक जड़ते हुए टीम को बेहतरीन स्थिति में डाल रहे हैं| इस बार फुलटॉस गेंद को डीप कवर्स की ओर खेला| गैप में गई बॉल, मिला चार रन| दिल्ली vs राजस्थान: Match 34: FIFTY! Jos Buttler completes 53 (36b, 4x4, 4x6). RR 91/0 (10.1 Ovs). CRR: 8.95

मैच रिपोर्ट