विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Apr 20, 2021

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

Read Time: 20 mins
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया|

4.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! हिट मैन शॉट एक बार फिर से होता हुआ शुरू| पिछले ओवर में लगाया था बाउंड्री| तो इस ओवर में भी लगाते हुए बड़ा शॉट| फुल लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑफ की दिशा में खेला| गेंद काफ़ी ऊँची गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| DC vs MI: Match 13: It's a SIX! Rohit Sharma hits Kagiso Rabada. MI 44/1 (4.5 Ov). CRR: 9.1

4.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|

4.3 ओवर (3 रन) इफ्फ साइड की ओर सूर्यकुमार ने पंच किया| गैप में गई गेंद जहाँ से 3 रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|

4.2 ओवर (4 रन) चौका!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए सूर्यकुमार| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की दिशा में गई| फील्डर पीछे मौजूद नही गेंद गई सीधे सीमा रेखा के पार मिला चार रन| DC vs MI: Match 13: Suryakumar Yadav hits Kagiso Rabada for a 4! MI 35/1 (4.2 Ov). CRR: 8.08

4.1 ओवर (0 रन) एक डॉट गेंद सही समय पर आती हुई|

3.6 ओवर (6 रन) झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर गिरी स्टैंड्स में!!! बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉर्ट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए, खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा| आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही संपर्क बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| DC vs MI: Match 13: It's a SIX! Rohit Sharma hits Ravichandran Ashwin. MI 31/1 (4.0 Ov). CRR: 7.75

3.5 ओवर (0 रन) आगे निकालकर गेंद को ऑफ साइड की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|

3.4 ओवर (4 रन) चौका!!! रोहित के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की दिशा में स्वीप किया| गैप में गई गेंद एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| DC vs MI: Match 13: Rohit Sharma hits Ravichandran Ashwin for a 4! MI 25/1 (3.4 Ov). CRR: 6.82

3.3 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|

3.2 ओवर (0 रन) ऑफ़ साइड पर गेंद को खेला जहाँ से गैप नहीं मिल पाया|

3.1 ओवर (4 रन) चौका!! बाहरी किनारा!! स्लिप में गई गेंद, हवा में थी लेकिन गैप से बिकल गई थर्ड मैन बाउंड्री के पार चार रनों के लिए| एक मौका बना था यहाँ पर लेकिन कोई फील्डर नहीं थे उसकी वजह से चार रन मिल गए| DC vs MI: Match 13: Suryakumar Yadav hits Ravichandran Ashwin for a 4! MI 20/1 (3.1 Ov). CRR: 6.32

2.6 ओवर (4 रन) चौका!!! रोहित के बल्ले से निकालती हुई बाउंड्री| फुल लेंथ की गेंद को डीप कवर्स की दिशा में ड्राइव किया| गैप में गई गेंद फील्डर पीछे मौजूद नही तेज़ी से बॉल गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| DC vs MI: Match 13: Rohit Sharma hits Marcus Stoinis for a 4! MI 16/1 (3.0 Ov). CRR: 5.33

2.5 ओवर (1 रन) शॉटपिच गेंद को मिड ऑन की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|

2.4 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|

2.3 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की ओत पुश करते हुए एक रन निकाला|

2.2 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को डीप पॉइंट की ओर पंच करते हुए सिंगल लिया|

सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

2.1 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! तीसरी बार मार्कस ने किया क्विंटन का शिकार!!! दिल्ली के खैमे में खूशी की लहर| अतिरिक्त उछाल ने बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया यहाँ पर| क्रीज़ में रहकर उसे पंच करने गए कवर्स की तरफ| गेंद उछाल के साथ उनकी ओर आई, बल्ले का बाहरी किनारा लिया और कीपर पन्त के दस्तानों की ओर प्रस्थान कर गई| 2 रन बनाकर डी कॉक लौट गए पवेलियन| 9/1 मुंबई| DC vs MI: Match 13: WICKET! Quinton de Kock c Rishabh Pant b Marcus Stoinis 2 (4b, 0x4, 0x6). MI 9/1 (2.1 Ov). CRR: 4.15

1.6 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

1.5 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|

1.4 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को स्वीप करने गए बल्लेबाज़, लेकिन टर्न से बीट हुए और बॉल को पैड्स पर खा बैठे| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने नकारा|

1.3 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|

1.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को स्वीप लगाने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर की ओर गई|

1.1 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल, पैड्स पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए थे बल्लेबाज़, बीट हुए, पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिल गया|

दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने आर अश्विन आए...

0.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| एक और बढ़िया फील्डिंग मिड विकेट बाउंड्री पर हेटमायर द्वारा| एक बार फिर से डाईव लगाकर गेंद को रोका और चौका बचाया| रोहित के बल्ले पर आती हुई गेंद|

0.5 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की बड़ी अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लेने का नहीं सोचा| सही फैसला, हाईट थी इसलिए अम्पायर ने उसे आउट नहीं दिया| इनस्विंगर थी जो पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई थी और रोहित के पैड्स से टकराई थी|

0.4 ओवर (2 रन) बेहतरीन फील्डिंग इस बार हेटमायर द्वारा| बाउंड्री बचाई| पैरों पर डाली गई थी गेंद जिसे फ्लिक किया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ जहाँ गेंद को कट किया गया और दो रन मिल गए|

0.3 ओवर (1 रन) पहली ही गेंद पर क्विंटन ने भी सिंगल हासिल किया| बाहर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट बाउंड्री की दिशा में कट किया| हेटमायर ने उसे फील्ड किया, एक ही रन मिलेगा|

0.2 ओवर (1 रन) इस बार उस पॉइंट फील्डर के बाएँ ओर से सिंगल हासिल हो गया| मुंबई और रोहित का खाता खुल गया| ईज़ी सिंगल|

0.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ की गेंद रोहित के लिए जिसे पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ दिल्ली की टीम फील्डिंग करने मैदान पर उतर चुकी है| मुंबई के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक के कंधो पर होगा जबकि पहला ओवर लेकर कगिसो रबाडा तैयार...

दिल्ली प्लेइंग-XI- पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, ऋषभ पंत, मार्कस स्टोइनिस, शिमरॉन हेटमायर, ललित यादव, आर अश्विन, कगिसो रबाडा, अमित मिश्रा, आवेश खान

मुंबई प्लेइंग-XI- रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंडया, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, राहुल चाहर, जयंत यादव, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

रिषभ पन्त ने टॉस हारने के बाद कहा कि हम भी पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे| आगे कहा कि हमने टीम में दो बदलाव किये हैं| ये भी बताया कि हम टॉस के बारे में ज्यादा नही सोचेंगे ये हमने पहले ही मीटिंग में तय कर लिया था| ये भी कहा की जो अच्छा खेलेगी वो मैच जीतेगी| दो बदलाव पर कहा कि मेरीवाला और वोक्स नहीं खेल रहे उनकी जगह हेटमायर और मिश्रा खेल रहे|

टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा ने बताया कि हम भी पहले बल्लेबाज़ी ही करना चाहते हैं| आगे कहा कि हमने यहाँ पर खेला और विकेट को समझने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करना सही होगा| आगे कहा कि आज टीम में एक बदलाव किया गया है, एडम मिल्ने की जगह जयंत यादव को मौका दिया गया है|

टॉस – रोहित शर्मा ने जीत लिया टॉस और पहले बल्लेबाज़ी करने का ही फैसला किया है|

पिच रिपोर्ट - पिच के बारे में बात करने आये मुरली कार्तिक जिन्होंने बताया कि ये वो पिच है जिसपर मैच खेला जा चुका है| आगे कहा कि एक टीम यहाँ तीन बार खेल चुकी है और दिल्ली का यहाँ पहला मैच है| मुंबई ने यहाँ तीन मैच खेले हैं| इस पिच का रंग डार्क है और काली मिटटी की पिच है इसलिए ड्राईनेस काफी दिख रही है| आगे कहा कि टॉस जीतो और मैच जीतो ऐसी परिस्थिति बन सकती है| ड्यू के बाजवूद भी चेज़ करना यहाँ पर मुश्किल होता जा रहा ऐसा उन्होंने जाते-जाते बताया|

हैलो एंड वेलकम दोस्तों!! स्वागत है आपका हमारे साथ इंडियन टी20 लीग के उस मुकाबले में जिसका सबको बेसब्री से इंतज़ार था| आज का मुकाबला है मैच नम्बर-13 जो दिल्ली और मुंबई के बीच चेन्नई के मैदान पर खेला जाना है| दोनों ही टीमों का ये चौथा मैच है जहाँ अभी तक रोहित की सेना और पंत के पलटन के हाथ 2 में जीत तो 1 में हार नसीब हुई है| दोनों ही टीम के पास 4-4 अंक पॉइंट टेबल में मौजूद है| ऐसे में रोहित की सेना जीत के साथ पिछले मैच में मिली जीत की लय को बरकरार रखते हुए 2 अंक और अपने खाते में डालना चाहेगी| जबकि दूसरी ओर दिल्ली के दिलेरों ने भी पंजाब को 6 विकटों से रौंद पूरे आत्मविश्वास के साथ चेन्नई के मैदान पर आयेंगे और 2 पॉइंट के लिए अपनी जान लगाते हुए दिखाई देंगे| ये 2 अंक दोनों ही टीमों के लिए कितना महत्वपूर्ण है वो इन दोनों टीम के कप्तान समझ सकते हैं| तो बस अबसे कुछ ही देर में टॉस का समय होगा जहाँ मैच का एक अहम पहलु किसके हक में जाता है ये देखा जाएगा|

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
हैदराबाद की जीत में ये 5 खिलाड़ी रहे हीरो, 'विजय' पाने के लिए लगा दी थी जी जान
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
RCB vs CSK LIVE Cricket Score, IPL 2024:
Next Article
RCB vs CSK, IPL 2024: चेन्नई आईपीएल से बाहर, लगातार छठी जीत दर्ज कर आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;