कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लेटेस्ट स्कोर14.6 ओवर (1 रन) आउट!! रन आउट!! ग़लत समय पर दिल्ली का विकेट गिर गया| 24 रन बनाकर अक्षर लौटे पवेलियन| 113/6 दिल्ली, लक्ष्य से 34 रन दूर| 14.5 ओवर (1 रन) इस बार शरीर पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक ही रन से सहमत हुए बल्लेबाज़| 14.4 ओवर (0 रन) एक और छोटी गेंद!! पुल लगाया इसे मिड विकेट की तरफ लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं| 14.3 ओवर (2 रन) भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और लेग स्टम्प्स को मिस करती हुई फाइन लेग की ओर गई जहाँ से दो रन मिला| 14.2 ओवर (6 रन) छक्का! ओहोहो!! ये तो मुकाबला अब पूरी तरह से दिल्ली की ओर झुक गया| रसेल ने दो गेंदों पर 10 रन लुटा दिए| इस बार आउट साइड ऑफ़ छोटी गेंद डाल दी जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाज़ ने स्लाइस कर दिया जोर से और छक्का हासिल किया| 14.1 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ रसेल का स्वागत किया| पटकी हुई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप था बड़ा वहां पर जिस वजह से चौका मिल गया| आंद्रे रसेल गेंदबाज़ी करने मैदान पर आए| इसी बीच हर्षित राणा को पैरों में दर्द हुई जिसके कारण वो मैदान से बाहर चले गए... 13.6 ओवर (1 रन) क्विक रन!! मिड ऑफ़ फील्डर के आगे से रन भाग लिया| ऊपर डाली गई थी गेंद जिसे सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेल दिया था| 13.5 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 13.4 ओवर (1 रन) गुड लेंथ गेंद को इस बार मिड ऑन की ओर खेला| एक रन यहाँ पर भी मिला| 13.3 ओवर (1 रन) पटकी हुई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिलेगा| 13.2 ओवर (1 रन) इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन हासिल हुआ| 13.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ लाइन पर रखी गेंद जिसे अक्षर ने ऑफ़ साइड पर खेला| गैप हासिल नहीं हुआ| कोई रन नहीं| टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों ही टीमें अलग-अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 13 ओवर के बाद 94/5 दिल्ली, जीत के लिए 42 गेंदों पर 53 रन चाहिए| 12.6 ओवर (1 रन) मिसफील्ड हुई बोलर ने और एक रन दे बैठे| सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला था बॉल को जहाँ हर्षित से चूक हुई| 12.5 ओवर (0 रन) गुड लेंथ लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| सिंगल ही मिल पाया| 12.4 ओवर (4 रन) चौका!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर लेग साइड की ओर पुल शॉट खेला| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| 12.3 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड किया| 12.2 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर मिलेगा| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया| 12.1 ओवर (1 रन) गुड लेंथ गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| एक रन भाग लिया| 11.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ उमेश के एक शानदार स्पेल की हुई समाप्ति| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया| 87/5 दिल्ली| 11.5 ओवर (1 रन) गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर खेला और गैप से एक रन हासिल किया| 11.4 ओवर (1 रन) विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| गैप से एक रन हासिल किया| 11.3 ओवर (1 रन) तेज़ गति से शरीर पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| एक रन मिल गया| 11.2 ओवर (0 रन) इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका| अक्षर पटेल अब बल्लेबाज़ी के लिए आयेंगे... 11.1 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! वाह भाई उमेश वाह!!! आपने मुकाबले को अपनी टीम के लिए बना दिया!! दिल्ली को लगा सबसे बड़ा झटका!! उमेश यादव के हाथ लगी तीसरी सफ़लता| रिषभ पंत 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप पर डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ड्राइव करने गए| बॉल टप्पा खाकर उछाल के साथ बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई कीपर की ओर गई जहाँ से बाबा इंद्रजीत ने कोई गलती नहीं करते हुए इंडियन टी20 लीग में अपना पहला कैच पकड़ा| 84/5 दिल्ली| रोवमन पॉवेल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए... 10.6 ओवर (0 रन) आउट!!!! एलबीडब्ल्यू!!! अब यहाँ से मुकाबला पूरी तरह से खुल गया है| सुनील नरेन ने अपना जादू बिखेरा| लगातार तीन डॉट गेंद का दबाव ललित के ऊपर पड़ रहा था| इस गेंद को ऑन साइड पर वर्क करने गए लेकिन टर्न से बीट हुए और फ्रंट पैड्स पर खा बैठे गेंद| एलबीडबल्यू की बड़ी अपील हुई| अम्पायर ने इसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने कप्तान पन्त से बात किया लेकिन रिव्यु नहीं लिया| 84/4 दिल्ली, लक्ष्य से 63 रन दूर| 10.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली| टाईट गेंदबाजी देखने को मिली| कोई रन नहीं| 10.4 ओवर (0 रन) इस बार पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| 10.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| 10.2 ओवर (1 रन) स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया| Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com10.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद पर रिषभ ने डिफेंड कर लिया| मैच रिपोर्टदिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेटकोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेटDelhi CapitalsKolkata Knight RidersWankhedeIndian Premier League 2022Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders 04/28/2022 ddkr04282022210505Cricketटिप्पणियांAkash Deep Test Debut: आर्थिक तंगी की वजह से छोड़ दिया था क्रिकेट, कुछ ऐसी है आकाश दीप के स्ट्रगल की कहानीAkash Deep Test Debut: आर्थिक तंगी की वजह से छोड़ दिया था क्रिकेट, कुछ ऐसी है आकाश दीप के स्ट्रगल की कहानीअन्य खबरेंहिंदी के पेपर में पूछा- भूतकाल किसे कहते हैं? बच्चे ने दिए ऐसे मजेदार जवाब, आंसर शीट देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोगMS Dhoni: "जब समय कठिन होता है तो...", प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद धोनी के बयान ने मचाई खलबलीइन 4 लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है सुबह खाली पेट भीगी किशमिश का सेवनब्रश करने से नहीं हटता दांतों का पीलापन, तो दही में ये चीज मिलाकर 2 मिनट तक रगड़ें, मददगार है ये घरेलू नुस्खाGold Price Today: सोना-चांदी हो गया सस्ता, खरीदने का सुनहरा मौका, जानें कितने घट गए दाम