चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (0 रन) अनमोलप्रीत सिंह को दीपक चाहर: आउट!! बोल्ड!! एक और झटका चाहर ने मुंबई को दिया| बेहतरीन बल्लेबाज़ी कर रहे अनमोल को 16 के स्कोर पर पवेलियन लौटा दिया| धीमी गति की गेंद से चकमा दिया| स्लॉग करने गए थे लेकिन गेंद की लाइन से चकमा खा गए| बॉल बल्लेबाज़ को छोडती हुई ऑफ़ स्टम्प को जा लगी| चाहर को इस विकेट का महत्व पता है इसलिए जश्न काफी अच्छी तरीके से मनाया| CSK vs MI: Match 30: WICKET! Anmolpreet Singh b Deepak Chahar 16 (14b, 2x4, 1x6). MI 35/2 (5.0 Ov). Target: 157; RRR: 8.13

4.5 ओवर (0 रन) अनमोलप्रीत सिंह को दीपक चाहर: स्लोवर बाउंसर!! अनमोल उसे पुल मारने गए लेकिन गति से चकमा खा गए| शरीर पर जा लगी गेंद| कोई रन नहीं हुआ|


4.4 ओवर (0 रन) अनमोलप्रीत सिंह को दीपक चाहर: इस बार बल्ले पर तो लिया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

4.3 ओवर (0 रन) अनमोलप्रीत सिंह को दीपक चाहर: एक डॉट बॉल यहाँ पर आती हुई|

4.2 ओवर (1 रन) सूर्यकुमार यादव को दीपक चाहर: गैप में गेंद को इस बार ढकेला जहाँ से एक रन मिल गया|

4.1 ओवर (0 रन) सूर्यकुमार यादव को दीपक चाहर: पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

3.6 ओवर (4 रन) अनमोलप्रीत सिंह को जोश हेज़लवुड: चौका!! लगातार बाउंड्री यहाँ पर अनमोल के बल्ले से आती हुई| पहले वाला बेहतर था तो ये बेहतरीन शॉट देखने को मिला| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर पंच किया| गैप में गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर, चार रनों के लिए| CSK vs MI: Match 30: Anmolpreet Singh hits Josh Hazlewood for a 4! MI 34/1 (4.0 Ov). Target: 157; RRR: 7.69

3.5 ओवर (6 रन) अनमोलप्रीत सिंह को जोश हेज़लवुड: छक्का! ओहोहो!! कमाल का स्ट्राइक!! ऐसा लगा कि स्काई ने इस शॉट को लगाया है| टांगो पर थी ये गेंद जिसे पिक किया और स्क्वायर लेग की तरफ उठाकर मारा| टाइमिंग इतनी शानदार के पूरे के पूरे छह रन मिल गए| CSK vs MI: Match 30: It's a SIX! Anmolpreet Singh hits Josh Hazlewood. MI 30/1 (3.5 Ov). Target: 157; RRR: 7.86

3.4 ओवर (0 रन) अनमोलप्रीत सिंह को जोश हेज़लवुड: इस बार कट लगाने गए लेकिन बीट हुए|

3.3 ओवर (4 रन) अनमोलप्रीत सिंह को जोश हेज़लवुड: शानदार पिक अप शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा!!! काफी जल्दी लेंथ को पिक कर लिया| ज़बरदस्त, बेहतरीन, लाजवाब!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| CSK vs MI: Match 30: Anmolpreet Singh hits Josh Hazlewood for a 4! MI 24/1 (3.3 Ov). Target: 157; RRR: 8.06

3.2 ओवर (0 रन) अनमोलप्रीत सिंह को जोश हेज़लवुड: लहराते हुए अंदर लाइ गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|

3.1 ओवर (0 रन) अनमोलप्रीत सिंह को जोश हेज़लवुड: ऑफ़ स्टम्प की गेंद को गली की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|

2.6 ओवर (0 रन) सूर्यकुमार यादव को दीपक चाहर: डॉट गेंद के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने रोका|

2.5 ओवर (1 रन) अनमोलप्रीत सिंह को दीपक चाहर: बाउंसर डाली गई गेंद को पुल लगाने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद हेलमेट को लगी और शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर की ओर एक टप्पा खाकर गई| एक रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|

2.4 ओवर (0 रन) अनमोलप्रीत सिंह को दीपक चाहर: आगे डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर खेला, रन नहीं हासिल हो सका|

2.3 ओवर (1 रन) सूर्यकुमार यादव को दीपक चाहर: पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

एलबीडबल्यू की बड़ी अपील, अम्पायर ने नकारा| चेन्नई के कप्तान एम एस धोनी ने लिया रिव्यु...

2.2 ओवर (0 रन) क्विंटन डी कॉक को दीपक चाहर: आउट!! एलबीडबल्यू!!! फील्डिंग टीम का रिव्यु हुआ सफल| डेड प्लम्ब लग रहे थे बल्लेबाज़ यहाँ पर| विकेट लाइन पर डाली गई थी गेंद जिसे क्रॉस मारने चले गए| सीधी लाइन मिस कर गए और गेंद जाकर फ्रंट पैड्स पर जाकर लगी गेंद| एलबीडबल्यू की अपील हुई, अम्पायर ने नकार दिया| धोनी ने रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद जाकर मिडिल स्टम्प को लग रही है| CSK vs MI: Match 30: WICKET! Quinton de Kock lbw b Deepak Chahar 17 (12b, 3x4, 0x6). MI 18/1 (2.2 Ov). Target: 157; RRR: 7.87

2.1 ओवर (4 रन) क्विंटन डी कॉक को दीपक चाहर: ओहोहोहो!!! बेहतरीन ऑन ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ, रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ के पास, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| CSK vs MI: Match 30: Quinton de Kock hits Deepak Chahar for a 4! MI 18/0 (2.1 Ov). Target: 157; RRR: 7.79

1.6 ओवर (1 रन) क्विंटन डी कॉक को जोश हेज़लवुड: पैड्स लाइन की गेंद को फाइन लेग की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल निकाला|

1.5 ओवर (4 रन) क्विंटन डी कॉक को जोश हेज़लवुड: चौका!!! क्विंटन डी कॉक के बल्ले से आती हुई इस ओवर की दूसरी बाउंड्री| फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल, एक टप्पा खार गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, चार रनों के लिए| CSK vs MI: Match 30: Quinton de Kock hits Josh Hazlewood for a 4! MI 13/0 (1.5 Ov). Target: 157; RRR: 7.93

1.4 ओवर (2 रन) क्विंटन डी कॉक को जोश हेज़लवुड: कैच ड्रॉप!! इनफॉर्म डी कॉक को जीवनदान मिलता हुआ| गायकवाड से हुई एक बड़ी चूक| छोटी गेंद को पुल मारा था| हवा में गई थी ये गेंद शॉर्ट स्क्वायर लेग की तरफ| फील्डर ने छलांग लगाकर गेंद को लपकना चाहा लेकिन चूक गए| इसका मौका उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन भाग लिए|

1.3 ओवर (4 रन) क्विंटन डी कॉक को जोश हेज़लवुड: चौका!! क्विंटन डी कॉक के बल्ले से निकलता हुआ पहला बाउंड्री| लाजवाब शॉट यहाँ पर बल्लेबाज़ द्वारा खेला गया| विकेट लाइन की गेंद को रैम शॉट लगाया| फाइन लेग की ओर गई गेंद, एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| CSK vs MI: Match 30: Quinton de Kock hits Josh Hazlewood for a 4! MI 7/0 (1.3 Ov). Target: 157; RRR: 8.11

1.2 ओवर (1 रन) अनमोलप्रीत सिंह को जोश हेज़लवुड: लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर खेलकर सिंगल लिया|

1.1 ओवर (0 रन) अनमोलप्रीत सिंह को जोश हेज़लवुड: विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|

दूसरे छोर से गेंदबाज़ी में जोश हज़लवुड आते हुए...

0.6 ओवर (0 रन) क्विंटन डी कॉक को दीपक चाहर: डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| पहले ओवर से आये 2 रन|

0.5 ओवर (0 रन) क्विंटन डी कॉक को दीपक चाहर: धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| ड्राइव लगाने गए थे लेकिन बीट हुए बल्लेबाज़|

0.4 ओवर (2 रन) क्विंटन डी कॉक को दीपक चाहर: दो रनों के साथ रन चेज़ की हुई शुरुआत!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा, फील्डर उसके पीछे भागे| जबतक फील्ड करते दो रन मिल गया|

0.3 ओवर (0 रन) क्विंटन डी कॉक को दीपक चाहर: लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|

0.2 ओवर (0 रन) क्विंटन डी कॉक को दीपक चाहर: अच्छे टप्पे पर रखी जा रही है गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सामने की तरफ खेला|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

0.1 ओवर (0 रन) क्विंटन डी कॉक को दीपक चाहर: स्विंग तो नहीं देखने को मिली है यहाँ पर| इस पहली गेंद को डी कॉक ने डिफेंड करते हुए शुरुआत की है|