बांग्लादेश बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 21 से 25 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

बांग्लादेश और भारत के बीच ज़हूर अहमद चौधरी स्टेडिउम, चिट्टगोन्ग में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

बांग्लादेश बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 21 से 25 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

बांग्लादेश बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

24.6 ओवर (1 रन) समझदारी भरा सिंगल इस आखिरी गेंद पर ले लिया| ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|

24.5 ओवर (0 रन) छक्के के बाद एक डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| कोई रन नहीं होगा|


24.4 ओवर (6 रन) छक्का! जिसका इंतज़ार इस ओवर में काफी देर से कर रहे थे ईशान वो शॉट आखिर लग ही गया| छोटी गेंद पर शानदार पुल शॉट| बल्लेबाज़ ने इसे अपनी ताक़त के साथ पुल किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए| बांग्लादेश vs भारत: 3rd ODI: It's a SIX! Ishan Kishan hits Shakib Al Hasan. IND 169/1 (24.4 Ov). CRR: 6.85

24.3 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

24.2 ओवर (0 रन) उल्टा खेलना चाहते थे ईशान| रिवर्स खेलने गए लेकिन शाकिब भी चतुराई भरी गेंदबाज़ हैं इसलिए लेग स्त्मप्न के बाहर डाल दी गेंद| गैप नहीं मिल सका| कोई रन नहीं होगा|

24.1 ओवर (1 रन) बैकफुट से विराट ने कवर्स की तरफ गेंद को खेला और एक रन लेकर स्ट्राइक बदला|

23.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 162/1 भारत|

23.5 ओवर (1 रन) सिंगल, इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|

23.4 ओवर (4 रन) चौका! एक और लाजवाब शॉट किशन द्वारा! अब यहाँ से वो खुलकर खेलते हुए दिखेंगे| बल्लेबाज़ ने आगे आकर मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को ड्राइव किया| गेंद सीधा सीमा रेखा पार कर गई| बांग्लादेश vs भारत: 3rd ODI: Ishan Kishan hits Afif Hossain for a 4! IND 160/1 (23.4 Ov). CRR: 6.76

23.3 ओवर (3 रन) तीन रन मिलेगा इस बार| बल्लेबाज़ ने पीछे जाकर क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| जबतक गेंद वापिस आती तीन रन चुरा लिए गए|

23.2 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

23.1 ओवर (4 रन) चौका! ये लीजिये, आ गया पहला शतक ईशान के बल्ले से यहाँ पर| जैसे ही गेंद सीमा रेखा की तरफ गई उनकी चीख ने ज़ाहिर कर दिया कि ये कितना बड़ा पल है उनके लिए| लम्बे समय बाद आज मौका मिला और उसका पूरा फायदा उठाया| कमाल की बल्लेबाज़ी इस युवा द्वारा| विराट ने भी इस पारी को सराहा| इस बार गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला और गैप से चौका बटोरा| बांग्लादेश vs भारत: 3rd ODI: It's a 100! Ishan Kishan hits a ton 101 (85b, 14x4, 2x6). IND 152/1 (23.1 Ovs). CRR: 6.56

गेंदबाजी में परिवर्तन!! अफीफ हुसैन को गेंदबाजी के लिए लाया गया है...

22.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक बढ़िया ओवर की समाप्ति| शतक के काफी नज़दीक जा चुके हैं ईशान| किशन ने सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया| 148/1 भारत|

22.5 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए विराट ने अंदर आती गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप से एक रन हासिल किया|

22.4 ओवर (1 रन) हलके हाथों से पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

22.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|

22.2 ओवर (1 रन) समझदारी भरा सिंगल इस बार ले लिया है| मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|

22.1 ओवर (4 रन) चौका! जी हाँ ये शॉट तो सेट विराट कोहली की क्लास का एक नमूना था| शाकिब की अंदर आती गेंद पर क़दमों का इस्तेमाल करते हुए ड्राइव किया गैप में और बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई चार रनों के लिए| बांग्लादेश vs भारत: 3rd ODI: Virat Kohli hits Shakib Al Hasan for a 4! IND 144/1 (22.1 Ov). CRR: 6.5

21.6 ओवर (1 रन) एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| बड़े आराम से बिना जोखिम लिए रन्स बटोरते नज़र आ रहे हैं दोनों भारतीय बल्लेबाज़|

21.5 ओवर (1 रन) ईशान ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

21.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

21.3 ओवर (0 रन) इस बार बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|

21.2 ओवर (4 रन) चौका! धीरे-धीरे अब विराट भी अपने रंग में नज़र आ रहे हैं| पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी| बांग्लादेश vs भारत: 3rd ODI: Virat Kohli hits Mehidy Hasan for a 4! IND 137/1 (21.2 Ov). CRR: 6.42

21.1 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ अपने सर्वोत्तम स्कोर पर पहुँच गए ईशान| इससे पहले 93 रन उनका बेस्ट था जिसे इस एक रन के साथ उन्होंने पार कर लिया| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और एक रन बटोर लिया|

20.6 ओवर (0 रन) बैकफुट से विराट ने पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| कोई रन नहीं हुआ|

20.5 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड पर बड़ा शॉट लगाने गए| मिस टाइम हुआ| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

20.4 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को गैप में पुश किया और सिंगल हासिल किया|

20.3 ओवर (1 रन) इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|

20.2 ओवर (1 रन) इस बार पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

20.1 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

मैच रिपोर्ट