श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (1 रन) पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

4.5 ओवर (4 रन) चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद को जगह बनाकर लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर उसके पीछे गए पर बॉल तेज़ी से टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका: Super 12 - Match 22: Charith Asalanka hits Josh Hazlewood for a 4! SL 45/1 (4.5 Ov). CRR: 9.31


4.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

4.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

4.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

4.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

3.6 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| 4 के बाद 41/1 श्रीलंका|

3.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया|

3.4 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर, मिड ऑफ़ की दिशा में खेला और रन भाग लिया|

3.4 ओवर (5 रन) वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में चौका भी मिला| यानी इस गेंद पर आये 5 रन| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक शॉट लगाने गए बल्लेबाज़| बल्ले पर नहीं आई गेंद कीपर के दाँए तरफ से सीधे बाउंड्री लाइन के बाहर, मिला वाइड के साथ चार रन|

3.3 ओवर (4 रन) चौका! इससे गेंदबाज़ के हौंसले पस्त हुए होंगे| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर अपना घुटना टिकाया और स्वीप करते हुए चौका जड़ दिया| ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका: Super 12 - Match 22: Charith Asalanka hits Glenn Maxwell for a 4! SL 35/1 (3.3 Ov). CRR: 10

3.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

3.1 ओवर (6 रन) छक्का! पहला मैक्सिमम इस पारी का| असलंका बेस्ट मोड पर बल्लेबाज़ी करते हुए| मैक्सी को पहली ही गेंद पर स्लॉग कर दिया मिड विकेट की तरफ स्लॉग कर दिया| बल्ले से लगने के बाद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी गेंद जहाँ से आधा दर्जन रन आये| ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका: Super 12 - Match 22: It's a SIX! Charith Asalanka hits Glenn Maxwell. SL 31/1 (3.1 Ov). CRR: 9.79

2.6 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी| 3 के बाद 25/1 श्रीलंका|

2.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

2.4 ओवर (4 रन) फ्री हिट का फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने और चौका हासिल किया! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|

2.4 ओवर (5 रन) नो बॉल और चौका!! बाउंड्री के साथ असलंका ने खोला अपना खाता| पटकी हुई गेंद को पुल किया लेग साइड पर जहाँ से गैप मिला और एक आसान सी बाउंड्री हासिल हुई| टाईट कॉल अम्पायर द्वारा, ये ओवर स्टेप हो गया|

नम्बर तीन पर कौन?

2.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट डेविड वॉर्नर बोल्ड पैट कमिंस| 7 रन बनाकर निसंका लौटे पवेलियन| कमिंस के खाते में पहली विकेट| जिस काम के लिए कप्तान ने उन्हें लाया था वो करते हुए| गुड लेंथ गेंद को मिड ऑफ़ के ऊपर से उठाकर मारने गए| मिस टाइम हुआ, गति से चकमा खाए और हाथ में बल्ला घूम गया| हवा में खिल गई गेंद और मिड ऑफ़ फील्डर ने अपने बाएँ ओर भागते हुए कैच को लपक लिया| 15/1 श्रीलंका| ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका: Super 12 - Match 22: WICKET! Pathum Nissanka c David Warner b Pat Cummins 7 (9b, 1x4, 0x6). SL 15/1 (2.3 Ov). CRR: 6

2.2 ओवर (4 रन) शानदार पिक अप शॉट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा!!! काफी जल्दी लेंथ को पिक कर लिया| ज़बरदस्त, बेहतरीन, लाजवाब!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका: Super 12 - Match 22: Pathum Nissanka hits Pat Cummins for a 4! SL 15/0 (2.2 Ov). CRR: 6.43

2.1 ओवर (0 रन) फुलर लेंथ गेंद को मिड ऑन की तरफ ड्राइव कर दिया| फील्डर वहां पर तैनात, कोई रन नहीं हो पाया|

पैट कमिंस अगले गेंदबाज़...

1.6 ओवर (4 रन) पहली बाउंड्री इस मुकाबले की| करारा पुल शॉट, पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| 11/0 श्रीलंका| ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका: Super 12 - Match 22: Kusal Perera hits Josh Hazlewood for a 4! SL 11/0 (2.0 Ov). CRR: 5.5

1.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|

1.4 ओवर (1 रन) एक और क्विक सिंगल! टिप एंड रन!! शॉर्ट मिड ऑन के आगे से ये रन चुरा लिया| पैट ने इस गेंद को उठाया और थ्रो भी किया लेकिन विकटों के काफी ऊपर से निकल गई|

1.3 ओवर (0 रन) एक और बार उसी टप्पे पर डाली गई गेंद| पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया| कोई रन नहीं|

1.2 ओवर (0 रन) गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| फील्डर तैनात, कोई रन नहीं बन पाया|

1.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

दूसरे छोर से कौन? जोश हेज़लवुड आये हैं..

0.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| कोई रन नहीं, 6/0 श्रीलंका|

0.5 ओवर (1 रन) एक और हाफ स्टॉप! इस बार पॉइंट पर स्मिथ से हुई चूक, फिर से सिंगल का मौका बन गया| पिच बढ़िया लग रहा देखने पर| पहले ओअव्र में सर्कल से तीन सिंगल आ गए|

0.4 ओवर (1 रन) फुलर लेंथ गेंद, ड्राइव किया कवर्स की तरफ, फील्डर मार्कस का डाईव लगाकर हाफ स्टॉप, आगे गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|

0.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|

0.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| हवा से बातें कर रहा था बल्ला लेकिन गेंद से गुफ्तुगू हो नहीं पाए!! स्विंग एंड मिस!!

0.2 ओवर (2 रन) एक और बेहतरीन गेंद| स्विंग कराने की कोशिश, बाहरी किनारा और पॉइंट फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद| दो रनों के साथ खाता खुला|

0.1 ओवर (1 रन) पहली गेंद पहला रन!! गुड लेंथ से अंदर की तरफ लाइ गई गेंद को हलके हाथों से ऑफ़ साइड पर खेला और फील्डर के आगे से रन हासिल किया|

राष्ट्रगान के बाद फील्डिंग टीम मैदान पर उतर चुकी है| सलामी जोड़ी के रूप में परेरा और निसंका हैं जबकि पहला ओवर लेकर मिचेल स्टार्क तैयार...

राष्ट्रगान का समय...

(playing 11 ) ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, एरोन फिंच, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड

(playing 11 ) श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन) - कुसल परेरा, पथुम निसानका, चरित असलंका, अविष्का फर्नांडो, वानिंदु हसरंगा, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका, चमिका करुणारत्ने, दुशमंथा चमीरा, लाहिरु कुमारा, महीश थीक्षाना

दासुन शनाका ने बात करते हुए कहा कि हम पहले भी गेंदबाजी करते। अब हमें इसे स्वीकार करना होगा और अपने प्लान पर खरा उतरना होगा। ये भी बताया कि लड़के तैयार हैं। महीश थीक्षाना फिट हैं और फर्नांडो के स्थान पर हैं।

टॉस जीतने के बाद बात करते हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने बताया कि हम पहले गेंदबाजी करने वाले हैं| आगे कहा कि ये बहुत अच्छा विकेट लगता है, ज्यादा नहीं बदलेगा। हम उन्हें कम स्कोर पर रोकते हुए बाद में इसका पीछा करें। सभी ने इसमें हिस्सा लिया और यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वास्तव में अच्छा गेंदबाजी प्रदर्शन था। सभी फिट हैं| टीम के बारे में जाते-जाते कहा कि हम सेम टीम के साथ जा रहे हैं| 

टॉस – ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया टॉस और पहले गेंदबाज़ी करने का ही फैसला किया है|

पिच रिपोर्ट – पिच के बारे में बात करने आये एलन विल्किंस और डेल स्टेन जिन्होंने इसके बारे में बताया कि यह पिच नंबर 7 है। क्यूरेटर का मानना ​​​​है कि यह उसी तरह की पिच है जिसे उसने भारत-पाकिस्तान के लिए तैयार किया था। जिस क्षण आप ओवरपिच करते हैं, बड़े शॉट्स लग सकते हैं। यदि आप अपनी गेंद की लंबाई को पीछे खींचते हैं तो स्कोर करना मुश्किल हो जाता है। दूसरी बात मानसिकता है, कप्तान यहां पर चेज़ करना पसंद करते हैं। जो भी टॉस जीतेगा वह चेज़ करने ही का फैसला करेगा।

फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ियों को वार्म अप करते हुए देख सकते हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं..

बल्लेबाज़ी के साथ-साथ इन दोनों टीमों की गेंदबाजी में भी काफी दम है| ये दोनों एक दूसरे के विरुद्ध काफी अधिक क्रिकेट खेलती हैं इसलिए दोनों को अपनी विपक्षी टीम की ताक़त और कमजोरी के बारे में पूरा ज्ञान होगा| तो मैं तो तैयार हूँ एक रोमांचक मुकाबले के लिए| क्या आप तैयार हैं?

अब बात कर लेते हैं इन दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों की जो आज तहलका मचा सकते हैं| दोनों ही टीम कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों से भरी पड़ी हैं जिनमें वॉर्नर, फिंच, मैक्सवेल, परेरा, निसंका और शनाका जैसे घातक खिलाड़ी शामिल हैं जो गेंद और बल्ले दोनों से ही कमाल करने में महारथ हासिल रखते हैं| लेकिन दूसरी ओर मैक्सवेल जिस शानदार फॉर्म में हैं आज उससे पूरी श्रीलंकाई टीम होशियार रहना चाहेगी|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

हैलो एंड वेलकम दोस्तों!! स्वागत है आपका हमारे साथ टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 स्टेज में जिसका आप सभी को बेसब्री से इंतज़ार था| सुपर12 में आज का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच होना है| दुबई के मैदान में आज ये दोनों टीमें एक दूसरे के ऊपर वार करती नज़र आएँगी जिसकी असली वजह होगी सेमीफाइनल की रेस में अपनी जगह पक्की करना| दोनों ही टीमें अपना पहला मुकाबला यहाँ पर जीतकर आ रही है और ऐसे में जो जीता वो इंग्लैंड के बाद दूसरे नम्बर पर बैठ जाएगा| इन्होंने अपना पिछला मुकाबला चेज़ करते हुए जीता था तो आज भी चेज़ के लिए ही दोनों टीमें जाना चाहेंगी|