अफ़ग़ानिस्तान बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

अफ़ग़ानिस्तान बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

अफ़ग़ानिस्तान बनाम पाकिस्तान लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| 65/5 अफगानिस्तान|

9.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|


9.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

9.3 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल यहाँ पर आती हुई| कवर्स की दिशा में खेला लेकिन गैप नहीं मिला|

9.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, कवर्स की दिशा में खेला|

अगले बल्लेबाज़ कौन? कप्तान नबी आये हैं...

9.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट फखर जमान बोल्ड इमाद वसीम| सॉफ्ट डिसमिसल!! एक और झटका अफगानिस्तान को लगता हुआ यहाँ पर| 15 रन बनाकर जानत भी लौटे पवेलियन| दूसरी सफलता इमाद के खाते में गई| एक बड़ा शॉट लगाने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन मिस टाइम हुए| हवा में खिल गई गेंद जहाँ से कैच को लपका गया| अफगानिस्तान पूरी तरह से अपनी ले खोटी हुई| 64/5 अफगानिस्तान| अफ़ग़ानिस्तान vs पाकिस्तान: Super 12 - Match 24: WICKET! Karim Janat c Fakhar Zaman b Imad Wasim 15 (17b, 1x4, 1x6). AFG 64/5 (9.1 Ov). CRR: 6.98

8.6 ओवर (4 रन) चौका! एक भरसक प्रयास फील्डर द्वारा लेकिन गेंद को रोक दिया गया| लेग साइड पर डाली गई गेंद को पुल कर दिया था जहाँ से गेंद को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन असफल रहे फील्डर| अफ़ग़ानिस्तान vs पाकिस्तान: Super 12 - Match 24: Najibullah Zadran hits Shadab Khan for a 4! AFG 64/4 (9.0 Ov). CRR: 7.11

8.5 ओवर (0 रन) स्वीप किया इस गेंद को लेग साइड पर जहाँ से फील्डर ने इसे रोक दिया|

8.4 ओवर (0 रन) इस बार समझदारी के साथ गेंद को ऑफ़ साइड पर डिफेंड किया| कोई रन नहीं|

8.3 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट! बल्लेबाज़ ने फुल टॉस को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए थर्ड मैन से चौका बटोरा| अफ़ग़ानिस्तान vs पाकिस्तान: Super 12 - Match 24: Najibullah Zadran hits Shadab Khan for a 4! AFG 60/4 (8.3 Ov). CRR: 7.06

8.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

8.1 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

7.6 ओवर (2 रन) दुग्गी के साथ हुई ओवर की समाप्ति| फ़ें लेग बाउंड्री पर एक भरसक प्रयास ने चौका बचाया| दो ही रन मिले|

7.5 ओवर (1 रन) इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|

7.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

7.3 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!! बैक फुट से फाइन लेग पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

7.2 ओवर (0 रन) इस बार पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर वहां तैनात, कोई रन नहीं हुआ|

7.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, कवर्स की दिशा में खेला|

6.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ साइड पर इस गेंद को काफी लेट खेला लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए| कोई रन नहीं| 51/4 अफगानिस्तान|

6.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई, कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|

6.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|

6.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया|

6.2 ओवर (2 रन) बेहतरीन फील्डिंग पॉइंट बाउंड्री पर| कट करते हुए बल्लेबाज़ ने दो रन हासिल किये|

6.1 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

5.6 ओवर (4 रन) चौका! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की| हालांकि पॉइंट फील्डर ने वहां पर हाथ लगाकर उसे रोकना चाहा लेकिन असफल हुए और चौका मिल गया| 6 के बाद 49/4 अफगानिस्तान| अफ़ग़ानिस्तान vs पाकिस्तान: Super 12 - Match 24: Najibullah Zadran hits Hasan Ali for a 4! AFG 49/4 (6.0 Ov). CRR: 8.17

5.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

5.4 ओवर (1 रन) 1 रन, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|

5.3 ओवर (0 रन) डॉट बॉल, फ्री हिट पर रन नहीं दिए बल्लेबाज़ ने यहाँ पर| बेहतरीन यॉर्कर डाला जिसपर बल्लेबाज़ कुछ नहीं कर सके| कोई रन नहीं हुआ|

5.3 ओवर (1 रन) अच्छे टप्पे से तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया| ओह ये तो नो बॉल हो गई|

5.2 ओवर (4 रन) चौका!! दिशा से भटके और बल्लेबाज़ ने दशा खराब कर दी| फाइन लेग ऊपर रखकर आप पैरों पर गेंद नहीं डाल सकते| अगर डालेंगे तो ऐसे ही फ्लिक शॉट्स पर चौके खाते जायेंगे| अफ़ग़ानिस्तान vs पाकिस्तान: Super 12 - Match 24: Karim Janat hits Hasan Ali for a 4! AFG 43/4 (5.2 Ov). CRR: 8.06

नजीबुल्लाह जाद्रान अब उतरेंगे...

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! चौथा झटका यहाँ पर अफानिस्तान टीम को लगता हुआ| हसन अली को पहली ही गेंद पर मिली विकेट| रहमानुल्लाह गुरबाज 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को पुल शॉट लगाने गए| बॉल उछाल के साथ बल्ले पर आई और स्टीकर के पास लगाकर गेंद लॉन्ग ऑन की ओर हवा में गई| फील्डर वहां मौजूद बाबर आज़म जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 39/4 अफगानिस्तान| अफ़ग़ानिस्तान vs पाकिस्तान: Super 12 - Match 24: WICKET! Rahmanullah Gurbaz c Babar Azam b Hasan Ali 10 (7b, 0x4, 1x6). AFG 39/4 (5.1 Ov). CRR: 7.55

मैच रिपोर्ट