Women's Hockey: ओलिंपिक टेस्ट इवेंट में भारतीय टीम ने जापान को 2-1 से दी शिकस्त

Women's Hockey: ओलिंपिक टेस्ट इवेंट में भारतीय टीम ने जापान को 2-1 से दी शिकस्त

भारत ने ओलम्पिक टेस्ट इवेंट की शानदार शुरुआत करते हुए पहले मैच में जापान को शिकस्त दी

खास बातें

  • भारत की ओर से दोनों गोल गुरजीत गोल ने दागे
  • जापान के लिए एकमात्र गोल ईमी निशिखोरी ने किया
  • अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी भारतीय टीम
टोक्यो:

भारतीय महिला हॉकी (Women's Hockey team) टीम ने शनिवार को यहां ओलम्पिक टेस्ट इवेंट की शानदार शुरुआत करते हुए पहले मैच में जापान को शिकस्त दी. भारत ने यहां ओई हॉकी स्टेडियम में हुए एक कड़े मुकाबले में मेजबान टीम को 2-1 से हराया. मेहमान टीम के लिए डिफेंडर गुरजीत कौर (Gurjit Kaur) ने दोनों गोल किए जबकि जापान के लिए एकमात्र गोल ईमी निशिखोरी (Emi Nishikhori) ने दागा. भारतीय टीम ने मैच की दमदार शुरुआत की और पहले मिनट से ही अटैकिंग खेल दिखाया. इसका परिणाम उसे पहले क्वार्टर में ही मिला. नौवें मिनट में गुरजीत ने गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी. 

WOMEN HOCKEY: ओलिंपिक टेस्ट इवेंट के लिए महिला हॉकी टीम का ऐलान, हुए दो बदलाव

मेहमान टीम हालांकि इस बढ़त को ज्यादा देर तक बनाए नहीं रख पाई. दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही जापान ने बारबरी का गोल दागा. जापान के लिए यह गोल निशिखोरी ने 16वें मिनट में किया. इसके बाद दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. तीसरे क्वार्टर में भारत को एक मौका जिसका उसने लाभ उठाया. 35वें मिनट में गुरजीत ने शानदार गोल करते हुए मेहमान टीम को 2-1 से आगे कर दिया. 


एक बार फिर पाकिस्तान हॉकी टीम के कोच बनाए गए ओलिंपियन ख्वाजा जुनैद

अखिरी क्वार्टर में जापान ने लगातार प्रयास किए लेकिन भारतीय डिफेंस डटी रही और दोबारा बराबरी का गोल नहीं होने दिया. अगले मैच में भारत को सामना रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा.

Video: हॉकी खेलकर कश्मीर घाटी की फ़िजा बदल रहीं लड़कियां

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)