HOCKEY: कुछ ऐसे भारतीय महिला जूनियर टीम ने न्यूजीलैंड को हरा दिया

HOCKEY: कुछ ऐसे भारतीय महिला जूनियर टीम ने न्यूजीलैंड को हरा दिया

गोल दागने के बाद जश्न मनातीं भारतीय खिलाड़ी

कैनबरा:

भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने यहां जारी तीन देशों के हॉकी टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को न्यूजीलैंड को 4-1 से हरा दिया. भारतीय टीम की ओर से शर्मिला देवी ने 12वें और 43वें मिनट में गोल किया, जबकि ब्यूटी डुंगडुंग ने 27वें और लालरिंडिकी ने 48वें मिनट में गोल दागे. न्यूजीलैंड के लिए ओलिविया शेनोन ने चौथे मिनट में गोल किया. 

यह भी पढ़ें: भारतीय जूनियर महिला टीम का शानदार आगाज, न्यूजीलैंड को 2-0 से हराया

न्यूजीलैंड ने मैच के चौथे मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया, जिसपर कि ओलिविया ने गोल कर दिया. भारत ने हालांकि इसके आठ मिनट बाद ही वापसी करके शर्मिला के गोल की मदद से 12वें मिनट में बराबरी भी बना ली.


यह भी पढ़ें: भारतीय हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह ने बयां किए कई अच्छे पहलू

भारत ने 27वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया. भारतीय फॉरवर्ड ब्यूटी ने यह गोल दागकर भारतीय टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई. पहले दो क्वार्टर तक 2-1 की बढ़त लेने के बाद भारत ने तीसरे क्वार्टर में भी दो गोल दागे. टीम के लिए शर्मिला ने 43वें मिनट में दूसरा जबकि लालरिंडिकी ने 48वें मिनट टीम का चौथा गोल करके स्कोर 4-1 तक पहुंचा दिसा.

VIDEO: कुछ दिन पहले पीवी सिंधु ने एनडीटीवी से खास बात की थी. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

भारत ने इस बढ़त को अंत तक कायम रखते हुए 4-1 से मैच जीत लिया. भारतीय टीम अब रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना चौथा और आखिरी मैच खेलेगी.