इस वजह से यह भारतीय फुटबॉलर एमएस धोनी का फैन बन गया
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ ने शनिवार को थापा का एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने कहा, ‘‘थाला (धोनी) मेरे चहेते क्रिकेटर है, उन्होंने 28 साल बाद भारतीय टीम को विश्व कप दिलवाया. वह अब तक के सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाज हैं.'
- Bhasha
- Updated: May 09, 2020 06:28 PM IST

हाईलाइट्स
- एमएस धोनी मेरे पसंदीदा क्रिकेटर-थापा
- चेन्नइयिन एफसी के लिए खेलते हैं थापा
- उत्तराखंड से आते हैं 22 साल के खिलाड़ी
भारतीय फुटबॉल टीम के मिडफील्डर अनिरुद्ध थापा ने कहा कि क्रिकेट टीम के पूर्व करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं जो खिलाड़ियों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. थापा इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में चेन्नइयिन एफसी की ओर से खेलते हैं और धोनी इस टीम के सह-मालिक हैं.
Thala @msdhoni has been an inspiration to @AnirudhThapa ????@BCCI @ChennaiIPL @ChennaiyinFC#BackTheBlue #IndianFootball #BlueTigers pic.twitter.com/YK6eUuHieZ
— Indian Football Team (@IndianFootball) May 9, 2020
थापा ने कहा कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज उनका चहेता क्रिकेटर है. अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ ने शनिवार को थापा का एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने कहा, ‘‘थाला (धोनी) मेरे चहेते क्रिकेटर है, उन्होंने 28 साल बाद भारतीय टीम को विश्व कप दिलवाया. वह अब तक के सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाज हैं.'
उत्तराखंड का 22 साल का यह खिलाड़ी धोनी की कप्तानी से काफी प्रभावित है. उन्होंने कहा, ‘वह कैप्टन कूल है. मेरी उनसे बातचीत हुई है. वह मैच के दौरान जब भी चेन्नई में होते है तो टीम के लंच (भोजन) में शामिल होते हैं. उनकी अच्छी बात यह है कि वह सभी खिलाड़ियों से बात करते हैं और अपना अनुभव साझा करते हैं.'
VIDEO: कुछ दिन पहले लिएंडर पेस ने मेंटल हेल्थ को लेकर बात की थी
कम उम्र में आईएसएल के सबसे अच्छे मिडफील्डरो में अपना नाम शुमार कर चुके थापा ने कहा, ‘धोनी अपने संघर्ष के दिनों की कहानी साझा करते हैं. खिलाड़ियों के साथ लंच के दौरान अगर कोई उन्हें बुलाता भी है तो वह हमारे साथ बैठ कर बातचीत जारी रखते हैं.'