स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो आखिरकार लॉकडाउन के बाद इटली लौटे
क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण पुर्तगाल में पिछले दो महीने से जारी लागू लॉकडाउन के बाद इटली वापस लौट आए हैं
स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण पुर्तगाल में पिछले दो महीने से जारी लागू लॉकडाउन के बाद इटली वापस लौट आए हैं. मीडिया में आई खबरों की माने तो रोनाल्डो पुर्तगाल के मडीरा से निजी जेट से देर रात इटली पहुंचे. इटली पहुंचने के बाद अब वो 2 सप्ताह तक क्वरंटीन के नियम का पालन करेंगे. कोरोनानावायरस महामारी (coronavirus pandemic) के कारण 9 मार्च से ही सेरी-ए लीग को स्थगित कर दिया गया है. जुवेंटस की टीम इस समय लीग की अंकतालिका में टॉप पर है और सभी टीमों को अभी 12 मैच और खेलने हैं. कुछ दिन पहले ट्विटर पर रोनाल्डो ने पुर्तगाल में रहने के दौरान एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज से खुद का हेयर कट कराते हुए नजर आए. रोनाल्डो से पहले पहले भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) भी अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा से खुद का हेयर कट कराते हुए वीडियो शेयर की थी. जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थी.
ऐसे में फुटबॉल जगत के दिग्गज रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) का भी गर्लफ्रेंड के हाथों हेयर कट कराते हुए वीडियो को खेल प्रेमियों ने काफी पसंद किया था.
COVID-19 के कारण इस समय पूरे देश में खेल गतिविधियों को रोक दिया गया है. यहां तक कि टोक्यो ओलंपिक को भी एक साल के लिए टाला गया है. गौरतलब है कि कोरोना के खिलाफ लडा़ई में क्रिस्टियानो ने 4 महीने की सैलरी जो करीब 90 मिलियन यूरो होती है, दान देने का फैसला किया है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)